Friday 5 July 2019

दुमका 05 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -801

दुमका जिला के सभी प्रखंडो में प्रखंड स्तर  पर जल संरक्षण को लेकर जल शक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान प्रखंड विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी पंचायतों एवं गांव में 1 जुलाई से 15 सितम्बर तक जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निदेशित किया कि भू-गर्भ जल स्तर को बनायें रखने हेतु बर्बाद हो रहे जल को रोकने एवं वर्षा जल को जलाशयों तक पहुंचाने का सुगम रास्ता सुनिश्चित करेंगे। जल संरक्षण के माध्यम से हीं कम हो रहे जल स्तर को बढ़ाया जा सकता  है। इसके लिए सभी को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने की जरूरत है। इसके अलावे  जल संचयन को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। 
उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आने वाले दिनों में पानी एक बड़ी समस्या का रुप लेने जा रही है। यह एक भयावह रुप ले उससे पहले हम सभी को जागरुक करना होगा। वर्षा ऋतु में सभी लोग जल संचय का कार्य करें। पेड़ पौधे लगायें। वाटर हार्वेस्टिग विधि से हम जल स्तर को बेहतर कर सकते है। सभी लोग की भागीदारी इस अभियान में अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। जन भागीदारी से ही कोई भी असंभव कार्य संभव हो सकता है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सभी लोग अपने घरों से निकलें। श्रमदान करें और इस अभियान को सफल बनाने पे अपनी भूमिका सुनिष्चित करें।

No comments:

Post a Comment