Thursday 7 July 2016

दुमका, दिनांक 07 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 358

11 जुलाई को आयुक्त करेंगे समीक्षा...

8 जुलाई 2016 को बाबा बैद्यनाथधाम एवं वासुकिनाथधाम तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार के कार्यकारी परिषद की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे देवघर परिषदन में निर्धारित थी। ईद त्योहर के मद्देनजर अब यह बैठक 8 जुलाई के बजाय 11 जुलाई 2016 को पूर्वाह्न 11 बजे से देवघर परिसदन में ही होगी। उक्त बैठक में संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त बालेष्वर सिंह श्रावणी मेला 2016 के सफल संचालन हेतु पूर्व की बैठकों में लिये गये निर्णयों के आलोक में किये गये अनुपालन की विन्दुवार समीक्षा करेंगे। संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त सह अध्यक्ष बाबा बैद्यनाथधाम वासुकिनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार की अध्यक्षता में पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना प्रमंडल, उपायुक्त दुमका एवं देवघर, पुलिस अधीक्षक दुमका एवं देवघर, नगर आयुक्त देवघर नगर निगम, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी देवघर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल देवघर एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी वासुकिनाथधाम बैठक में शामिल होंगे।


No comments:

Post a Comment