Thursday 7 July 2016

दुमका, दिनांक 07 जुलाई 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 359

श्रावणी मेला की तैयारी हेतु 11 जुलाई को होगी अन्तर्राज्यीय बैठक

8 जुलाई 2016 को होने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों से संबंधित अन्तर्राज्यीय बैठक ईद त्योहर के मद्देनजर अब 8 जुलाई के बजाय 11 जुलाई 2016 को अपराह्न 12:30 बजे से देवघर परिसदन में होगी। बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त बालेष्वर सिंह करेंगे। बैठक में आयुक्त भागलपुर प्रमंडल भागलपुर, आयुक्त मुंगेर प्रमंडल मुंगेर, आरक्षी महानिरीक्षक भागलपुर प्रक्षेत्र भागलपुर, आरक्षी महानिरीक्षक मुंगेर प्रक्षेत्र मुंगेर, पुलिस उप महानिरीक्षक भगलपुर प्रक्षेत्र भागलपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक मुंगेर क्षेत्र मुंगेर, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र दुमका, जिलाधिकारी भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, उपायुक्त दुमका एवं देवघर के साथ-साथ भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई तथा पुलिस अधीक्षक दुमका एवं देवघर सम्मिलित होंगे।


No comments:

Post a Comment