Saturday 30 July 2016

देवघर, दुमका, 30 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 431 
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016

दुमका के उपयुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज देवघर श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों के लिए की गयी व्यापक रुट लाइन व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाये गये प्रर्दषनी पंडाल एवं मीडिया सेन्टर का भी अवलोकन किया। वे सिंघवा गांव से होकर नंदन पहाड़, बरमसिया, बी एड कॉलेज, चिल्ड्रन पार्क, जलसार होते हुए नेहरू पार्क के विभिन्न प्रकोष्ठ का अवलोकन करने के उपरांत शिवगंगा गए। उन्होंने कहा कि देवघर की व्यवस्था का अवलोकन करने से वासुकिनाथधाम में की जा रही व्यवस्था को सम्पूर्णता प्रदान करने में मदद मिलेगी। 
भ्रमण के दौरान उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा के साथ उपनिदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा, टीम पीआरडी के सदस्य सत्यजीत, अंजनी कुमार सिन्हा, रोहित विद्यार्थी, चन्दन, निर्भय कुमार आदि उपस्थित थे। 





No comments:

Post a Comment