Thursday 7 July 2016

दुमका, दिनांक 07 जुलाई 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 360

उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा की अध्यक्षता में सूचना भवन दुमका में कला संस्कृति एवं खेलकूद गतिविधियों से जुड़े हुए गणमान्य लोगों की बैठक आहूत की गई। बैठक में कला संस्कृति एवं खेलकूद समिति का गठन किया गया। बैठक में पदेन अध्यक्ष - जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, दुमका। उपाध्यक्ष - विमल भूषण गुहा, डाॅ ए एम सोरेन एवं रिंकू मोदी। सचिव - उमा शंकर चैबे। कोषाध्यक्ष - मदन कुमार। संयुक्त सचिव - वरूण कुमार, महेन्द्र प्रसाद साह, स्मिता आनन्द एवं विजय टुडू। उप सचिव - दीपक कुमार झा, दिलीप तपस्वी एवं  ऋतुराज कष्यप। कार्यकारिणी समिति सदस्य - अरविन्द कुमार, विद्यापति झा, निमाय कान्त झा, बैद्यनाथ टुडू, रूबी बेसरा, धनी मराण्डी, मो0 कजरूल हुसैन तथा ललित पाठक हैं।   
बैठक में एक परामर्षदात्री मार्गदर्षक मंडल का भी गठन किया गया। जिसके सदस्य क्रमषः गौर कान्त झा, पं0 ललनजी महाराज, दोलन चापा सेन, एमानुएल सोरेन तथा कामाख्या नारायण सिंह होंगे। बैठक में एक संविधान सभा उप सिमिति का भी गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही इस समिति का पंजीयन करा लिया जायेगा। यह समिति नगर में आयोजित होने वाले विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में कार्यकारी समिति के रूप में वर्षभर काम करेगी।




No comments:

Post a Comment