Sunday 25 December 2022

दिनांक-14 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1411

दिनांक-14 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1411


खेलो झारखण्ड की दुमका  एथेलेटिक्स की टीम राँची रवाना

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिखायी हरि झंडी


आप जीत कर आओ यह मेरी शुभ कामना है।किंतु हारने पर निराश मत होना।जीतना या हारना बड़ी चीज नही खेलना बड़ी बात है।आप राज्यस्तर पर खेल रहे हो जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हो यह गौरव की बात है।अनुशासन और मर्यादा में रहना जिससे जिले का नाम खराब न हो डीईओ ;-रेणुका तिग्गा


आज झारखण्ड शिक्षा परियोजना के जिला  कार्यालय से खेलो झारखंड की एथेलेटिक्स टीम राँची रवाना हो गयी।इसमे कुल 59 लड़के एवम लड़कियाँ हैं। ये बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची में 15 से शुरू हो रहे एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे।ये बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं। इन बच्चों के साथ दो शिक्षक रामानन्द घोष ओर उत्पल पाल और दो शिक्षिका सोहागिनी सोरेन और सुदीपता किस्कू  को  भेजा गया है। सूरज कुमार पांडेय और तारकनाथ को जिला टीम के प्रबंधन का दायित्व दिया गया है। बच्चों की रवानगी जे इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुंदर मोदक सुमन्त कुमार एसडीओ एडुकेशन कुमार हर्ष क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अनुराग मिंज एसीपी सुबोल कपूर  रवि कुमार आदि उपस्थित थे।सबने बच्चों को जीत की शुभकामनाएं दी।




No comments:

Post a Comment