Sunday 25 December 2022

दिनांक-15 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1418

 दिनांक-15 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1418


 दुमका शहर के K.B वाटिका हॉल में मेट्स और असंगठित कर्मकारों के साथ SRMI टीम ने बैठक की। बैठक का आयोजन दुमका में सक्रिय mates ने किया था। ज्ञात हो कि SRMI  श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार की एक पहल है जिसके अंतर्गत राज्य के तीन जिले (दुमका, चाईबासा एवं गुमला) एवं भारत के २ राज्य, लद्दाख एवं केरल में प्रवासी मजदूरों के कल्याण के लिए काम किया जा रहा है। दुमका जिले से प्रति वर्ष हजारों की संख्या में मजदूर leh Ladakh पलायन करते है। यह मजदूर सीमा सड़क संगठन (BRO) में काम करने जाते है। Mates वह लोग है जो दुमका एवं संथाल परगना के दूसरे जिले से असंगठित मजदूर को BRO में काम करने के लिए ले कर जाते है। 

बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। BRO एवं mates के बीच में व्याप्त भ्रष्टाचार जिसके कारण से झारखंड के मजदूर भाईयो की काम के दौरान किसी दुर्घटना में मौत होने पर भी उनको BRO मुआवजा के विषय कर चर्चा की गई। इसके उपरांत असंगठित मजदूरों को कैसे संगठित किया जा सकता है। Isme srmi team ने बैठक में मौजूद mates एवं मजदूर भाईयो से अपना निबंधन कर के पलायन करने पर जोर दिया गया। SRMI टीम ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और झारखंड राज्य के बीच विभागीय स्तर पे बातचीत और पिछले एक साल में SRMI प्रोजेक्ट के कार्यकलापों का वर्णन दिया गया। बैठक में आगे क्या क्या कदम लेना है जो मजदूरों के हित में हो और कैसे बिचौलियों को हटाया जाए ताकि मजदूर को उनके द्वारा किए गए मेहनत का सही पारिश्रमिक मिल पाए।बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि SRMI लद्दाख प्रशासन एवं BRO से निवेदन करेगा ताकि BRO दुमका जिले में कैंप लगाकर मजदूरों को कार्य पर लगाया जाए। SRMI टीम ने उपस्थित मेट्स से यह भी निवेदन किया कि अगली बार जब वो मजदूरों को लद्दाख या कही भी राज्य के बाहर काम पे ले जाए तो दुमका जिला प्रशासन एवं srmc केंद्र को पूर्ण जानकारी दे कर जाए।

No comments:

Post a Comment