Thursday 1 December 2022

दिनांक- 28 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1367

 दिनांक- 28 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1367


अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दुमका कार्यालय परिसर में एकदिवसीय भर्ती - कैम्प का आयोजन किया गया।  यशवी ग्रुप  के  Asst. Manager Training & Operations  शादाब आलम द्वारा याज़ाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड  हेतु बैंगलोर, पुणे एवं गुजरात के प्लांट के लिए वेकैंसी कार्यालय को उपलब्ध कराई गई थी। उक्त वेकैंसी के आलोक में अवर प्रादेशिक नियोजनालय दुमका में 235 आवेदक / आवेदिकाओं ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी, जिसमें अतिम रूप से 58 आवेदकों को चयनित किया गया। उल्लेखनीय है कि संथाल परगना के सभी 6 जिलों में प्लेसमेंट ड्राइव  चलाया जा रहा है। जिसके तहत दिनांक - 29.11.2022, 30. 11.2022, 01.12.2022 तथा 02.12.2022 को क्रमशः साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा तथा ललमटिया के नियोजनालयों में भर्ती कैम्प प्रस्तावित है। कैम्प में नियोजन पदाधिकारी, श्रीमती प्रीति कुमारी, मो० जावेद अंसारी एवं सह कर्मी  जय प्रकाश सिन्हा, आशुतोष कुमार गुप्ता, गगन प्रसाद, सुरज कुमार, अरूण कुमार मंडल का  सराहनीय योगदान रहा। 

No comments:

Post a Comment