Sunday 25 December 2022

दिनांक- 19 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1426

 दिनांक- 19 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1426


उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार  प्रखण्ड सभागार, दुमका में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी -सह- प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका के उपस्थिति में जिला आपूर्ति कार्यालय, दुमका द्वारा प्रशिक्षण देने हेतु प्रतिनियुक्त कर्मी विवेक राज, तकनीकि विशेषज्ञ द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को डिजिटल भार मापक यंत्र को ई-पॉश मशीन से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।  इस संबंध में सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा भी उक्त मशीन के संचालन में अपनी-अपनी समस्या को प्रशिक्षण के दौरान व्यक्त किया गया। इसके उपरान्त प्रखण्ड विकास पदाधिकारी - सह - प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को आश्वासन दिया गया कि कार्य को सुचारू रूप से चलाने हेतु आ रही सर्वर से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। साथ ही उक्त समस्या के बारे में वस्तुस्थिति की विस्तृत  जानकारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह - प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका को दिया गया। 


No comments:

Post a Comment