Friday, 30 December 2022

दिनांक-30 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1446

 दिनांक-30 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1446


जिला स्तरीय चार दिवसीय रिफ्रेशेर कार्यक्रम का आयोजन 

deployed Barefoot Technicians को चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन


आज शुक्रवार को डीआरडीए सभागार दुमका में मनरेगा अंतर्गत Barefoot Technicians का जिला स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण   कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री चंद्रशेखर पांडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। 

जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर जिला जीआईएस  समन्वयक श्वेताभ  कमल  चौधरी  व  जिला एनआरएम समन्वयक  चंदन  कुमार ,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सीताराम मुर्मू, सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता जयदेव सोरेन व  संदीप कुमार BPO ,DRDA दुमका द्वारा  गुड गोवर्नन्स, सिक्योर सॉफ्टवेयर के माध्याम् से प्रकलं करने की विधि, विभिन्न तरह के योजनाओं के चयन के संबंधित जानकारी, प्राकृतिक  संसाधन  प्रबंधन  व   GIS आधारित  NRM  प्लानिंग  अथवा   कृषि  व  पशुपालन  कर किसानों  की  आजीविका   को कैसे  बेहतर  किया  जा  सकता है,  साथ ही वर्षा के पानी का संचयन कर  सिंचाई  की  समस्या के  निदान  पर  विस्तार  पूर्वक जानकारी  दिया  गया। साथ ही क्षेत्र भ्रमण कराके प्रायोगिक तौर पे layout एवं योजनाओ की मापी तथा गुणवत्ता के विषय के बारे में विस्तार पूर्वक जनकारी दी गयी। और अंतिम दिवस मे उनका परीक्षा भी लिया गया।

इस  प्रशिक्षण  में  दुमका जिला के  सभी barefoot Technician उपस्थित हुए।



दिनांक-30 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1445

 दिनांक-30 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1445


अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी।


बैठक में उन्होंने सभी पंचायत भवन तथा प्रखंड के शत प्रतिशत आधार सेवा केंद्र को चालू रखने का निदेश दिया साथ ही पोस्ट ऑफिस, बैंक आदि के सभी आधार केंद्र को भी निर्धारित समयावधि में चालू रखने का निदेश दिया।


इस दौरान 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड में एड्रेस सहित अन्य जानकारी अपडेट करने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।सीएससी के माध्यम से सभी प्रखंडों में आधार सेवा केंद्र के संचालन  पर चर्चा की गयी।जानकारी दी गयी कि जल्द ही सीएससी के माध्यम से आधार सेवा केंद्र को चालू करने की तैयारी की जा रही है।


बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,डीईओ, एलडीएम,डीपीओ यूआईडी आदि उपस्थित थे।




दिनांक-29 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1444

 दिनांक-29 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1444


राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर नया सभागार, प्रोजेक्ट भवन,धुर्वा रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण झारनेट दुमका में किया गया।इस दौरान कृषि मंत्री श्री बादल,उपायुक्त दुमका श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज,सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के लाभुक तथा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय कृषि मंत्री श्री बादल एवं लाभुकों से बात की।माननीय मंत्री ने सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर माननीय मुख्यमंत्री को बधाई दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के लिए कृत संकल्पित है।पिछले तीन वर्षों में सरकार ने सभी क्षेत्रों में कार्य किये हैं।


इस दौरान माननीय मंत्री श्री बदल ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत जरमुंडी प्रखंड के चोरखेदा ग्राम के लाभुक इंद्रदेव मंडल,भूदेव मंडल एवं बारा ग्राम के धोधरी देवी,वकील माझी, ब्रह्मदेव माझी को सांकेतिक रूप से चेक प्रदान किया गया साथ ही माननीय मंत्री द्वारा दुमका प्रखंड के सोनू मरांडी,माइकल मरांडी,कमल मरांडी,सुनील मरांडी,कुमुदनी मरांडी को भी सांकेतिक रूप से चेक उक्त योजना के तहत चेक प्रदान किया।







दिनांक-28 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1443

 दिनांक-28 दिसंबर 2022

 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1443 


आज दिनांक 28.12.2022 को जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका के निर्देशानुसार नगरपालिका चौक के निकट सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें 2 घंटे का काउंसलिंग की गई काउंसलिंग में लोगों को बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें तथा  टोटो का निबंधन संबंधित जानकारी दी गई एवं वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु जानकारी दी गई तथा लाइसेंस एप्लीकेशन से संबंधित पंपलेट वितरण किया गया । जिला परिवहन कार्यालय के  त्रिलोकी नाथ मिश्रा,  अभिषेक कुमार, सुमन कुमार एवं जिला सड़क सुरक्षा कोषांग के  दीपक कुमार , अमित कुमार,  मनोज कुमार उपस्थित थे।




Tuesday, 27 December 2022

दिनांक-27 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1442

 दिनांक-27 दिसंबर 2022

 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1442 


उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। 

उपायुक्त ने कहा कि दुमका में हिजला मेला के नाम से उमंग भर आता है। पारम्परिक औदात्य, गरिमा और उल्लास से मनाया जायेगा राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव। संताल परगना के सभी जिलों से मेला में लोगों की भागीदारी होगी।

राज्य स्तर के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर तक मेला की पहुंच होगी। मेला में लगाये जाने वाले स्टाॅल में कृषि के अत्याधुनिक तकनीक के साथ साथ अन्य चीजों को दर्शाया जायेगा। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। बैठक में मेला को भव्य बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। यातायात, शौचालय, पर्याप्त रौशनी, बेहतर साज सज्जा, साफ-सफाई, सड़क की मरम्मति, वृक्षों का रंग रोगन पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। 





दिनांक-27 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1441

 दिनांक-27 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1441


उप विकास आयुक्त  की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग, दुमका की विभिन्न योजनाओं, यथा- "प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना", मोटरचालित नाव एवं वेद व्यास आवास योजना के तहत जिला स्तरीय समिति” (DLC) / चयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई । 


"प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि देश में मछली पालन को बढ़ावा देने, मत्स्य कृषकों की आय दुगनी करने, पूरे देश में मत्स्य पालन क्षेत्र में रोजगार सृजन एवं फसलोत्तर क्षति (Post Harvest Losses)को 25% से घटाकर 10% करने आदि कार्यों हेतु महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना प्रारम्भ की गई है। यह योजना प्रथम चरण में 5 वर्षों के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक लागू की गई है। इस योजना का उद्देश्य मछली उत्पादन और उत्पादकता गुणवत्ता, प्राद्योगिकी के बुनियादी ढांचे और मत्स्य पालन प्रबंधन ढांचा और मछुआरों के कल्याण की स्थापना, आधुनिकीकरण एवं मजबूती प्रदान करना है। 


इस योजनान्तर्गत सामान्य एवं अ०ज०जा० / अ०जा० कोटि के लाभुकों को इकाई लागत का क्रमशः 40% एवं 60% अनुदान देय है। साथ ही सभी कोटि की महिला लाभुकों को इकाई लागत का 60% अनुदान देय है। शेष राशि लाभुक का अंशदान होगा। 


DLC की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य के आलोक में 14 विभिन्न योजनान्तर्गत (यथा-नये रियरिंग तालाब का निर्माण, ग्रो० आउट तालाब, बायोफ्लॉक तालाबों का निर्माण, बड़े आकार का आर०ए०एस० की स्थापना, बायोफ्लॉक टैंक (07 टैंक, 25 टैंक एवं 50 टैंक), छोटे आकार के आर०ए०एस० की स्थापना, कोल्ड स्टोरेज, आईसबॉक्स के साथ मोटरसाईकिल, मछली बिक्री के लिए आईसबॉक्स के साथ तीन पहिया वाहन (ई-रिक्शा भी) एवं आईसबॉक्स के साथ साईकिल ) 130 लाभुकों का चयन किया गया। 


"तालाब तथा जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार योजना" अंतर्गत जलाशयों में मछली पालन / शिकारमाही के दौरान मत्स्य पालकों की सुरक्षा तथा आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा की जाने वाली मोटरचालित नाव की माँग को ध्यान में रखते हुए दुमका जिले के जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति, मोटरचालित नाव उपलब्ध कराया गया है। मोटरचालित नाव का इकाई मूल्य मो0 4,45,000 /- रू० मात्र आकलित है, जिसमें 90% अथवा 4,00,500/- रू० मात्र सरकारी अनुदान है, शेष 10% राशि का वहन लाभुक समितियों द्वारा स्वयं किया गया है। मोटरचालित नाव का संचालन तथा रख-रखाव की जिम्मेवारी संबंधित लाभुक मत्स्यजीवी सहयोग समिति की होगी 


"वेद-व्यास आवास निर्माण योजनान्तर्गत मत्स्य विभागीय लाभुक चयन समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई जिसमें लक्ष्य के अनुरूप अ०ज०जा० एवं अ०जा० के कोटि अंतर्गत मसलिया एवं जरमुण्डी प्रखंड के 20 लाभुकों का चयन किया गया। इस योजनान्तर्गत चयनित लाभुकों को प्रति इकाई आवास निर्माण के लिए मो0 120000 /- रू० मात्र आर्थिक सहायता देय है। 


बैठक में कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमण्डल, दुमका / जिला पशुपालन पदाधिकारी, दुमका/अग्रणी बैंक प्रबंधक, दुमका/सरकार द्वारा मनोनित मत्स्य पालक के प्रतिनिधि सदस्य / मत्स्य जीवी सहयोग समिति के प्रतिनिधि सदस्य / प्रगतिशील मत्स्य कृषक, जिला मत्स्य पदाधिकारी - सह - मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, दुमका/ मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, उपस्थित थे।



दिनांक-27 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1440

 दिनांक-27 दिसंबर 2022

 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1440 


कृषि उत्पादन बाजार समिति, दुमका एवं  आत्मा दुमका के द्वारा  ई-नाम योजनांतर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


SFAC भारत सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में ई- नाम योजनांतर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि उत्पादन बाजार समिति  दुमका के द्वारा आज मंगलवार को जरमुंडी प्रखंड कार्यालय  दुमका के सभागार में आयोजित किया गया है। 

कार्यक्रम में सचिव- कृषि उत्पादन बाजार समिति दुमका, जिला परियोजना निदेशक आत्मा,  मुरारी प्रo साह (ई- नाम ट्रेनर रांची),  और ई- नाम में पंजीकृत समस्त FPO कर्मी, किसान, व्यापारी के सदस्य उपस्थित थे।

मुरारी प्रo साह के माध्यम से बिक्रेताओ, व्यापारियों,FPO, मंडियों को लाभ किस प्रकार हो सकता है और ई- नाम पर पंजीकरण प्रक्रिया, मोबाइल अप्लिकेशं, GPS आधारित मंडी ट्रैकिंग आदि की विशेष जानकारी प्रदान की।

 तकनीकी सहायता प्रदान करने एवं कृषि संबंधित विशेष जानकारी परियोजना निदेशक आत्मा के द्वारा प्रदान की गई साथ ही ग्रामीण घरेलू उत्पादकों जैसे मिलेट (बाजरा, मदुवा, कोदो) का कंपनी के माध्यम से विशेष ब्रांडिंग करके  बाजार में उतारने का विचार दिया।

सचिव बाजार समिति द्वारा बताया कि eNAM प्लेटफार्म का उपयोग करके किस प्रकार व्यापारियों,और FPO को लाभ मिल सकता है। ई- नाम के मध्यम से  किसान अपना उत्पादन कैसे बेच सकते है। 

परियोजना निर्देशक आत्मा के माध्यम से आलु, गेहूँ आदि फसलों के देख-रेख एवं उसमें होने वाले रोगों और उनके रोकथाम के उपाय की जानकारी भी प्रदान की गई।।

 कार्यक्रम के दौरान सभी FPO एवं किसानों ने आगे की कार्य विवरणी के बारे में ज़िक्र करते हुए  आजीविका संवर्धन के लिए व्यापारिक गतिविधि में प्रयासरत होंगी l

दिनांक-27 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1439

 दिनांक-27 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1439


असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि  30 दिसम्बर-2022 को पुराना सदर अस्पताल, दुमका में दिव्यांग जाँच शिविर आयोजित की गयी है। उक्त दिव्यांग जाँच शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी- 1) डॉ0 एस0के0 सुमन, सिनियर रेजीडेन्ट, ऑर्थो PJMCH, दुमका, 2)डॉ0 निवेदिता कुमारी, ENT, PJMCH, दुमका,3) डॉ0 राम सकल हॉसदा, सिनियर रेजीडेन्ट, मानसिंक, PJMCH, दुमका एवं 4)डॉ० निशित कुमार झा, नेत्र, PJMCH, दुमका रहेंगे।

दिनांक-26 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1438

 दिनांक-26 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1438


समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में खनन टास्क टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के कार्यवाई की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी से ली। बैठक के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि अंचल अधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अधीन अवैध उत्खनन और परिवहन के नियमित जांच करेंगे और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेंगे। प्रति माह दो बार टास्क फोर्स द्वारा अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे। 

पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध रूप से  खनन करने व ढोने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। संपर्क स्तर को बढ़ाकर अवैध खनन करने वालों की सूची तैयार कर पूरी फोर्स के साथ छापेमारी करें।


उपायुक्त ने अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में स्थित चेक नाकों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य की जानकारी देने एवं वन एवं खनन चालान सहित सभी तरह के दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अवैध खनन को रोकने हेतु उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण कर अवैध मुहानों सहित अवैध खनन के विरुद्ध कारवाई करने हेतु निर्देशित किया। 


बैठक में प्रशिक्षु आईएफएस, अपर समाहर्ता, जिला खनन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना के थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।




दिनांक- 24 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1437

 दिनांक- 24  दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1437


उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार  प्रखण्ड सभागार दुमका में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका सदर द्वारा विकास योजनाओं की समीक्षा किया गया । जिसमें मनरेगा से संबंधित मानव दिवस सृजन, कल्याण विभाग का पशु शेड, सोकपीट तथा योजनाओं की पूर्णताः के संबंध में सभी रोजगार सेवक को निदेश दिया गया कि अगले दस दिनों में कार्यों में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। विशेषकर जिन पंचायतों में मानव दिवस सृजन की स्थिति लक्ष्य के विरूद्ध 60 प्रतिशत से कम है, उन पंचायतों के रोजगार सेवकों को एक सप्ताह के अन्दर प्रगति लाने का निदेश दिया गया । 15वीं वित्त से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अगले दस दिनों में अधिक से - अधिक योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया गया ।


इसके अतिरिक्त स्वच्छ ग्राम बनाने हेतु चयनित घासीपुर पंचायत के घासीपुर गाँव तथा दरबारपुर पंचायत के जीतपुर गाँव की भी समीक्षा किया गया। इन दोनों गाँव में निर्माणाधीन शौचालय, बर्मी कम्पोष्ट, नाली की सफाई आदि की भी जानकारी लिया गया। साथ में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को सुधार कर अथवा दस्तावेजों को पूर्ण कर एक सप्ताह के अन्दर कार्यालय में जमा करें, ताकि इन आवेदनों को जिला कल्याण कार्यालय भेजकर लाभुकों को लाभ दिया जा सके। बैठक में प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कनीय अभियंता मनरेगा, सभी पंचायत सचिव, सभी रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे ।

दिनांक-23 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1436

 दिनांक-23 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1436


उपायुक्त के निर्देशानुसार आज समाहरणालय सभागार सभागार में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत  एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान गुड गवर्नेंस वर्कशॉप पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मियों आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। 


कार्यशाला में बताया गया कि केंद्र सरकार के द्वारा 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक एक राष्ट्रव्यापी सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। जिसका उद्देश्य आमजनों की शिकायतों का निष्पादन और आमजनों को सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में सुधार करना है। "प्रशासन गांव की ओर" नामक अभियान के तहत सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जैसे जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंड व अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, जन शिकायत निवारण केंद्र के माध्यम से आमजनों की शिकायतों का निवारण तथा सभी थानों में जनता दरबार आयोजन कर थाना से संबंधित आवेदनों का निपटारा व अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके अलावे सोशल मीडिया ट्विटर फेसबुक आदि सहित मल्टीमीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जन शिकायत निवारण एवं सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार के लिए राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के अलावा प्रगति और उपलब्धियों से आमजनों को अवगत कराने का निर्देश दिया गया हैं। साथ ही गुड गवर्नेंस विक के तहत आयोजित होने वाले वर्कशॉप के दौरान होनी वाली गतिविधियों को लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।


उक्त कार्यशाला में आईएएस प्रशिक्षु, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी व सभी कार्यालय प्रधान के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



दिनांक-23 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1435

 दिनांक-23 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1435


सन्नी राज, प्रशिक्षु आई०ए०एस० -सह- सहायक समाहर्त्ता, दुमका द्वारा सदर प्रखण्ड दुमका अन्तर्गत घासीपुर पंचायत के मोहली टोला में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मोहली टोला घासीपुर का निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों से बातचीत किया गया। सन्नी राज, प्रशिक्षु आई०ए०एस० -सह- सहायक समाहर्त्ता, दुमका की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुर्नरगठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सोनू हॉसदा, उपाध्यक्ष श्रीमति उर्मिला हाँसदा, संयोजिका रूकमा मोहलीन तथा दो रसोईया हेमावती मराण्डी और अनिता मोहलीन को सर्वसम्मति से विद्यालय की देख-रेख तथा मध्याहून भोजन योजना की देख-रेख के लिए चुना गया । इस बैठक में विद्यालय की मरम्मति, रंगाई पोताई आदि करने का निर्णय लिया गया । इसके लिए कनीय अभियंता, मनरेगा को निदेश दिया गया कि दो दिनों के अन्दर प्राक्कलन तैयार करें ताकि अविलम्ब कार्रवाई किया जा सके । 


बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका सदर, घासीपुर पंचायत की मुखिया, सी०आर०पी०, विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। 


दिनांक-22 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1434

 दिनांक-22 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1434


कृषि उत्पादन बाजार समिति, दुमका एवं JSLPS के द्वारा  ई-नाम योजनांतर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


SFAC भारत सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में ई- नाम योजनांतर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि उत्पादन बाजार समिति  दुमका के द्वारा 22/12/2022 को JSLPS दुमका के सभागार में आयोजित किया गया है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सचिव- कृषि उत्पादन बाजार समिति दुमका, जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा, JSLPS  के जिला कार्यक्रम प्रबंधक- निशांत एक्का सर एवं  RPO- प्रणव प्रियदर्शी सर, जोनल रिसर्च वैज्ञानिक- डॉ. कुमार शैलेंद्र मोहन, DPM- नाबार्ड, मंजु मेलिसेट सोरेन (ई- नाम प्रभारी- कृषि बाजार समिति दुमका), मुरारी प्रo साह (ई- नाम ट्रेनर रांची), गौतम सुत्तधार (Switch on Foundation) और ई- नाम में पंजीकृत समस्त FPO कर्मी, किसान, व्यापारी के सदस्य उपस्थित थे।

मुरारी प्रo साह के माध्यम से बिक्रेताओ, व्यापारियों,FPO, मंदियो को लाभ किस प्रकार हो सकता है और ई- नाम पर पंजीकरण प्रक्रिया, मोबाइल अप्लिकेशं, GPS आधारित मंडी ट्रैकिंग आदि की विशेष जानकारी प्रदान की।

जिला कृषि पदाधिकारी के माध्यम से तकनीकी सहायता प्रदान करने एवं कृषि संबंधित विशेष जानकारी प्रदान की। 

परियोजना निदेशक आत्मा ने ग्रामीण घरेलू उत्पादकों जैसे मिलेट (बाजरा, मदुवा, कोदो) का कंपनी के माध्यम से विशेष ब्रांडिंग करके  बाजार में उतारने का विचार दिया।

निशांत एक्का सर(DPM-JSLPS) एवं प्रणव प्रियदर्शी के द्वारा विशेष जानकारी दिया गया कि कैसे बिक्रेताओ, व्यापारियों,और FPO को लाभ मिल सके। ई- नाम के मध्यम से  किसान अपना उत्पादन कैसे बेच सकते है। 

डॉ. शैलेंद्र मोहन के माध्यम से मिलेट के प्रकार और उसके लाभ एवं मिट्टी के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की। 

परियोजना निर्देशक आत्मा के माध्यम से आलु, गेहूँ आदि फसलों के देख-रेख एवं उसमें होने वाले रोगों और उनके रोकथाम के उपाय की जानकारी प्रदान की। 

DPM- नाबार्ड के माध्यम से सभी किसानो को FPO मे जुड़ने के लिए प्रोत्साहन किया गया। 


 कार्यक्रम के दौरान सभी FPO एवं किसानों ने आगे की कार्य विवरणी के बारे में ज़िक्र करते हुए  आजीविका संवर्धन के लिए व्यापारिक गतिविधि में प्रयासरत होंगी l

दिनांक-21 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1433

 दिनांक-21 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1433


प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन


मुख्यमंत्री आमंत्रण फ़ुट्बॉल प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता बालक एवं बालिका 2002-23 का समापन आज कमार दुधानी स्थित फ़ुट्बॉल  स्टेडीयम में किया गया, इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि संथाल परगना प्रमंडल के डी॰आई॰जी॰ श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल थे , उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फ़ाइनल मैच का शुभारम्भ किया एवं महिला वर्ग के विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रोफ़ी एवं पारितोषिक प्राइज़ का वितरण किया , विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार मंडल उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौशला बढ़ाया तथा बालक वर्ग में विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरुष्कार प्रदान किये। उन्होंने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों को कहा कि वे मेहनत करें और आगे बढ़े पीछे से उनका हाथ खिलाड़ियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा, दो दिनो तक फ़ुट्बॉल के इस घमासान जंग में बालक वर्ग में गोड्डा की टीम विजेता हुई एवं उपविजेता के रूप में पाकुड की टीम विजयी हुई , निर्णायक अवधि में स्कोर शून्य शून्य होने के कारण  पेनल्टी शूट आउट के माध्यम से मैच का फ़ैसला किया गया जिसमें गोड्डा 5 एवं पाकुड 4 गोल करने में सफल रही वही बालिका वर्ग में पाकुड की टीम विजेता एवं साहिबगंज की टीम उपविजेता रही , जिसमें पेनल्टी शूट आउट में पाकुड की ने 1 -0  से बढ़त बनाते हुए जीत अपने नाम की।  अंत में जिला खेल पदाधिकारी श्री तूफ़ान कुमार पोद्दार ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिए एवं खिलाड़ियों शुभकामनाएँ दी 

दिनांक-21 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1432

 दिनांक-21 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1432


उपायुक्त , दुमका के निदेशानुसार  प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित स्वास्थ्य कार्यालय, दुमका सदर में दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु एक विशेष कैम्प का आयोजन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका द्वारा किया गया। जिसमें पंचायतों से और नगर के भी काफी संख्या में दिव्यांग इस कैम्प में उपस्थित हुए । मेडिकल बोर्ड  द्वारा सभी दिव्यांगों का चिकित्सा जाँच किया जा रहा है। इसके लिए प्रखण्ड कार्यालय से तीन कम्प्यूटर ऑपरेटर, एक प्रज्ञा केन्द्र संचालक तथा एक स्वास्थ्य विभाग का कम्प्यूटर ऑपरेटर को लगाया गया है। अभी तक 150 से अधिक दिव्यांगों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिसमें से 50 से अधिक दिव्यांगों का मेडिकल बोर्ड  द्वारा जाँच किया गया है और अभी भी दिव्यांगों का जाँच चल रहा है । विदित हो कि इस विशेष कैम्प के लिए पंचायतों से दिव्यांगों की सूची प्राप्त हुई थी, जिनका दिव्यांग प्रमाण-पत्र अभी तक नहीं बना था। इस विशेष कैम्प के आयोजन में पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखण्ड कर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

दिनांक-21 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1431

 दिनांक-21 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1431



उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार राशन कार्ड संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी -सह- प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकरी, दुमका सदर द्वारा दुमका नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या - 10, पोखरा चौक बगानपाड़ा, दुमका स्थित राशन कार्डधारी बैजनाथ मिस्त्री, पिता स्व० झारी मिस्त्री का जाँच किया गया। जाँच के दौरान पाया गया कि कार्डधारी बैजनाथ मिस्त्री एक रिटायर सरकारी कर्मचारी है और इनका एक पुत्र संजीत शर्मा की मृत्यु चार वर्ष पहले हो चुकी है। साथ में दो मंजिला मकान के साथ-साथ बगल में ही एक और मकान है, जिसमें किराया लगा हुआ है। रिटायर कर्मचारी अपना और अपने मृतक पुत्र के नाम पर निर्गत राशन कार्ड पर अनाज का उठाव कर रहे है। इस संबंध में जब संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदार से पूछताछ करने पर दुकानदार द्वारा यह स्वीकार किया गया कि राशन कार्डधारी रिटायर्ड कर्मी और उनके मृतक पुत्र के बारे में जानकारी है। उक्त के राशन कार्ड को अविलम्ब रद्द करने की अनुशंसा के साथ-साथ राशन कार्ड निर्गत की तिथि 25.04.2016 से अबतक उठाये गए अनाज की वसूली की भी अनुशंसा किया गया। साथ ही संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदार ब्रजनंदन गुप्ता का लाईसेन्स  भी निलंबित करने की अनुशंसा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका से किया गया । 


एक अन्य शिकायत सचिन रजक, पिता- सुरज रजक के बारे में प्राप्त हुआ कि उनका कुम्हारपाड़ा स्थित रानीबगान में एक तीन मंजिला मकान बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पोखरा चौक में एक पुराना मकान भी है और इनका राशन कार्ड सं0- 202003217504 पर अनाज का उठाव दिसम्बर 2022 तक किया गया है। इस संबंध में सचिन रजक से पूछताछ करने पर यह स्वीकार किया गया कि कुम्हारपाड़ा स्थित रानीबगान में मकान उन्हीं का है और अनाज का उठाव आज दिनांक 21.12.2022 को भी किया गया है। विदित है कि झारखण्ड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2017 के कंडिका 04 (III) (f) के अनुसार कार्डधारी को वैसे परिवार जिनके पास कमरों में पक्की दीवारों तथा छत के साथ तीन या इससे अधिक कमरों का मकान हो, अपवर्जन माना गया है। स्पष्ट है कि कार्डधारी सचिन रजक द्वारा गलत तरीके से लाल कार्ड का उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में भी राशन कार्ड संख्या 202003217504 को तथा अविलम्ब रद्द करने की अनुशंसा के साथ-साथ राशन कार्ड निर्गत की तिथि 15.05.2015 से अबतक उठाये गए अनाज की वसूली की भी अनुशंसा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका से किया गया है। 

Sunday, 25 December 2022

दिनांक-20 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1430

 दिनांक-20 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1430


दुमका में गांधी मैदान में आयोजित पलाश अजीविकोत्सव सरस मेला के अंतिम दिन समापन समारोह में जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सूरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का स्वागत पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड की महिलाएं आत्मनिर्भरता की कहानी गढ़ रही है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी को माध्यम बनाकर महिलाएं स्वावलंबी हो रहीं हैं। व्यवसाय से लेकर कृषि कार्य में हाथ बढ़ा रही है। पशुपालन के क्षेत्र में भी अच्छी खासी संख्या में सक्रियता बढ़ी है। पूरे राज्य में महिलाएं जेएसएलपीएस से जुड़कर, बड़े बड़े व्यवसाय कर रही हैं। घर में ही खाद्य सामग्री या सिंगार की दुकानें खोल कर बैठ गई हैं। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष, आईएफएस सात्विक एवं अपर समाहर्ता ने भी सखी मंडल की दीदियों का सम्बोधन में महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। 


इस दौरान सखी मंडल कारिगारों / उद्यमी महिला एम. मुक्ता, पूर्वी सिंहभूम द्वारा अनुभव को साझा किया गया। 


मेला आयोजन तथा उत्कृष्ट स्टॉल प्रबंधक एवं बिक्री करने वाले स्टॉलों को सम्मानित.... 


स्टाल प्रबंधन एवं प्रदर्शन 


1. गिरिडीह टीम पलाश मार्ट 


2. पाकुड़ टीम पलाश मार्ट 


3. खूंटी टीम अदिवा 


उच्च बिक्री करने वाले उद्यमी 


1. गायित्री स्वयं सहायता समूह दुमका ( लौह सामग्री - 2.14,100) - 


2. नूरी स्वयं सहायता समूह साहेबगंज (सिल्क साड़ी 1,87,240) साहेबगंज हैण्डलम- 1.62.284) 

दिनांक- 20 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1429

 दिनांक- 20  दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1429


प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ


मुख्यमंत्री आमंत्रण फ़ुट्बॉल प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता बालक एवं बालिका 2002-23 का शुभारम्भ आज 20 दिसंबर को फ़ुट्बॉल स्टेडीयम कमार दूधाननी दुमका में किया गया। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा थे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फ़ुट्बॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला तथा प्रमंडल का नाम रौशन करने के लिए उत्साहवर्धन एवं प्रेरित किया , इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार मंडल, उपसमहर्ता सामान्य शाखा सुश्री सुप्रिया एक्का, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा सुश्री नूपुर कुमारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।  जिला खेल पदाधिकारी श्री तुफ़ान कुमार पोद्दार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्टेडीयम में उपस्थित सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक मैनेजर एवं खेलप्रेमी का अभिनंदन एवं आभार प्रकट करते हुए अनुशासन के साथ खेल को खेलने एवं खेलभावना का सकारात्मक परिचय देने का आह्वान किया ,उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पंचायत एवं गाँव के हर बच्चे तक खेल को पहुँचाना चाहती है इसी क्रम में खेल एवं खिलाड़ीयों के विकास के लिए सरकार तत्पर होकर हर सम्भव कोशिश कर रही है । अंत में जिला खेल पदाधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिए एवं खिलाड़ियों शुभकामनाएँ दी। बताते चले कि यह प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीम आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संथाल परगना का प्रतिनिधित्व करेगी ।


आज का मैच बालक 

पाकुड़ बनाम देवघर, 

विजेता - पाकुड़ 5/0 से

साहिबगंज बनाम दुमका, विजेता दुमका 2/1

से दुमका B बनाम पाकुड़ B विजेता दुमका 3/1से 


बालिका वर्ग

 दुमका बनाम देवघर, विजेता देवघर 2/0 से

जामताड़ा बनाम साहिबगंज, विजेता साहिबगंज 4/3 से 


कल होने वाले बालक का मैच

1, जामताड़ा/ देवघर

2, गोड्डा/ पाकुड़

3, दुमका/जामताड़ा 


बालिका वर्ग

1, दुमका/पाकुड़

2, देवघर/साहिबगंज

दिनांक-20 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1429

 दिनांक-20 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1429


आज मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो के निदेशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, दुमका अमित कुमार राम, एन0टी0सी0पी0, दुमका के नोडल पदाधिकारी डॉ0 ऐनी एलिजाबेथ टुडू, जिला परामर्शी तम्बाकू विजय मराण्डी, जिला परामर्शी कुष्ठ राजेश वर्मा के साथ मिलकर फुलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आस-पास, शिवपहाड़ चौक, ग्राण्ट स्टेट, लाल पोखरा रोड, दुमका में प्रतिबंधित पान मसाला एवं अन्य तम्बाकु उत्पाद के बिक्री पर रोक हेतु औचक छापामारी की गई। ज्ञातव्य है कि अस्पताल एवं विद्यालयों के 100 मीटर के रेंज में किसी भी प्रकार के पान मसाला एवं अन्य नशीले पदार्थो के बिक्री करना सख्त मनाही है। सदर अस्पताल एवं सिविल सर्जन कार्यालय के आस-पास के बिक्रेताओं को सख्त हिदायत दिया गया कि पान मसाला एवं अन्य नशीले पदार्थो की बिक्री नहीं करें। छापामारी के क्रम में पाये गये प्रतिबंधित पान मसाला को नष्ट कराया गया। साथ ही कोटपा 2003 के तहत् तम्बाकू, सिगरेट, इत्यादि बेचने वाले 05(पाँच) बिक्रेंताओं पर भी अर्थदण्ड लगाया गया एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिबंधित मसाला के बिक्री पर रोक हेतु छापेमारी का कार्य जारी रहेगा।

दिनांक-20 दिसंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1428

 दिनांक-20 दिसंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1428


दिनांक 22 दिसम्बर 2022 को जिला भीबीडी कार्यालय, दुमका द्वारा लोगों के बीच कालाजार बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गोटा भारोत, सिद्धो कान्हू हुल वैसी जोहार संस्था, दुमका एवं जिला खेल-कूद संघ, दुमका के सहयोग से Run For KalaAzar Free Dumka Cross Country Ress का आयोजन किया गया है। Run For KalaAzar Free Dumka प्रातः 07.00 बजे प्रारंभ की जायेगी। पुरूष एवं महिला वर्गो में प्रथम 10 (दस) प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। पुरूष प्रतिभागियों को डीसी चौक, दुमका से सृष्टि पहाड़, कुरूवा तक तथा महिला प्रतिभागियों को माननीय् शिबू सोरेन के आवास तक दौड़कर वापस डीसी चौक तक आना होगा।