Sunday, 2 May 2021

दिनांक-30 अप्रैल 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-413

 दिनांक-30 अप्रैल 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-413

30 अप्रैल को कुल 553 लोगो का टीकाकरण किया गया 

उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक हेल्थ /फ्रंट लाइन वर्कर और 45 से 59 साल और 60 से ऊपर आम जनता को कोविड वैक्सीन लगाने की मुहिम लगातार जारी है। उपायुक्त ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आप सभी संचालित टीकाकरण अभियान के तहत सम्मिलित होकर कोविड-19 का वैक्सीन अवश्य लें। कोविड -19 की रोकथाम सम्बन्धित सरकार की तरफ से शुरू की गई कोविड -19 वैकसीनेशन मुहिम में सहयोग दें। 

आज 30 अप्रैल को दुमका जिले में कुल 553 लोगों का टीकाकरण किया गया। उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 टीका लेने के लिए अपने नजदीकी टीका केंद्र पर अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित हों।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम- 06434-295042, 9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक- 30 अप्रैल 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0412

 दिनांक- 30 अप्रैल 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0412

■ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 व्यक्तियों ने भरा जुर्माना

■ वर्तमान में 150  कंटेनमेंट जॉन सक्रिय

वर्तमान में जिले में 150 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।ज्ञात हो कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के निवास स्थल को केन्द्र बिन्दु मानते हुए भारत सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में कंटेनमेंट जॉन बनाये जा रहे हैं। 

कंट्रोल रूम को आमजनों से कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई।प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पादन किया गया।दरअसल कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आमजनों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।कंट्रोल रूम के माध्यम से कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से संबंधित शिकायत या सूचना प्राप्त कर सकता है।24×7 यह कंट्रोल रूम कार्यरत है।

मास्क नहीं पहनने एवं कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 व्यक्तियों से 2400 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक-30 अप्रैल 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-411

 दिनांक-30 अप्रैल 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-411

* गाँव-गाँव घूम कर प्रशासन द्वारा योग्य नागरिकों को कोविड-19 के टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया।*

शिकारीपाड़ा प्रखंड अंर्तगत विभिन्न पंचायतों में कोरोना नियंत्रण तथा आमजनों को जागरूक करने के लिए अंचल राजस्व कर्मियों द्वारा  गाँव - गाँव घूम कर  योग्य नागरिकों को कोविड-19 के टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा। उनके द्वारा लोगों के घर घर जाकर टीकाकरण कराने की अपील की गई,ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जा सके। लोगों को मास्क पहनने एवं शारीरिक दूरी का अनुपालन करने को कहा गया। अपील की गई कि हाट-बाजार में भीड़ ना लगाएं। घर से जरूरी काम से निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें। 

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक-30 अप्रैल 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-410

 दिनांक-30 अप्रैल 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-410

2 बजे के बाद दिखा जिले में सन्नाटा...

बढ़ते कोविड संक्रमण के चेन को तोड़ने और इससे बचाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा 6 मई तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है।

2 बजे के बाद जिले में सन्नाटा रहा। बाजार और सड़कें सुनसान रहीं। सड़क पर एक-दो वाहन ही दिखाई दिए, जबकि बाजार में छुट दिए वस्तुओं की दुकान को छोड़कर सभी दुकाने बंद रहे। 

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को  सख्ती से अनुपालन कराने के लिए दुमका अंचल अधिकारी यमुना रविदास एवं पुलिस की टीम दंडाधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों द्वारा भी विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी का अनुपालन करने व व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान जिलावासियों से घर में सुरक्षित रहने की अपील भी की गई।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक- 30 अप्रैल 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0409

दिनांक- 30 अप्रैल 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0409

■ कोविड-19 सैंपल की जांच रिपोर्ट जल्द मिले,उपायुक्त ने बैठक कर दिया निदेश

■ जांच की सूचना लोगों को उचित माध्यम से दी जाय

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजेश्वरी बी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में लोगों के बीच भय का माहौल नहीं रहे इसके लिए सभी को समन्वय बनाकर कार्य करने की जरूरत है।जिला स्तरीय टीम एवं प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य विभाग की टीम आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता से करें।अपने दायित्वों को समझें।उन्होंने कहा कि  रैपिड एंटीजन टेस्ट,ट्रू नेट तथा आरटीपीसीआर के माध्यम से प्राप्त कोविड-19 की जांच रिपोर्ट जल्द मिले इसे सुनिश्चित करें।साथ ही जिन व्यक्तियों का सैंपल कलेक्ट किया जाता है उन्हें भी मैसेज के माध्यम से जांच रिपोर्ट की जानकारी दी जाय।ताकि वे भी भय के माहौल में नहीं रहें।उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर कलेक्ट किये जा रहे सैंपल बिना किसी देरी के लैब भेजे जाएं ताकि जल्द से जल्द जांच की जा सके।पोर्टल पर सैंपल से संबंधित सभी जानकारी ससमय अपडेट हो इसे सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि सैंपल कलेक्शन और सैंपल की जांच में तेजी लाकर संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।उन्होंने निदेश दिया कि आवश्यकता अनुरूप सैंपल कलेक्शन के लिए मैन पावर बढ़ाया जाय।संक्रमण के दौर में अपने कर्तव्य के निर्वहन में कोताही बरतने वाले लोगों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो,सिविल सर्जन अनंत झा,जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी सहित स्वास्थ्य विभाग के जिला तथा प्रखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक-30 अप्रैल 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0408

 दिनांक-30 अप्रैल 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0408

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि  जरमुंडी प्रखंड के नगर पंचायत बासुकीनाथ अंतर्गत एक व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरीज के निवास स्थल को केंद्र बिंदु (ईपीआई सेंटर) मानते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन घोषित किया गया है।

कंटेनमेंट जोन निम्न प्रकार है:-

===========================

पूरब-    पीसीसी सड़क

पश्चिम- कल्हाकुंड सड़क

उत्तर-   सारणधर झा का मकान

दक्षिण-  जगदीश यादव का मकान

बफर जोन निम्न प्रकार है:-

===========================

पूरब -   पाण्डव साउंड

पश्चिम-     मनोज झा का बाड़ी

उत्तर-   भीम झा का मकान

दक्षिण-    मिलन पंडा का मकान

प्रवेश के लिए दुर्गा मंदिर मुख्य पथ तथा निकास के लिए कल्हाकुण्ड जाने का सड़क के पास को चिन्हित किया गया है।

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन अंतर्गत संक्रमित व्यक्ति के स्वस्थ होने एवं नए मामले नहीं आने तक किसी प्रकार की आवाजाही (जिला प्रशासन द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति एवं वाहन को छोड़कर) पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। किसी भी व्यक्ति के द्वारा अगर इसका उल्लंघन किया जाता है,तो उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

*उपयुक्त स्थल पर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह इंसिडेंट कमांडर को कन्टेनमेंट जोन में निवास करने वाले नागरिकों को आवश्यक सेवा वस्तुएँ प्रदान कराने के लिए कन्टेनमेंट वॉर रूम बनाने का निदेश दिया है। कन्टेनमेंट जोन में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ताकि लोग घबराएं नहीं एवं संयम बरतते हुए कोविड-19 के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग करें।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक-30 अप्रैल 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0407

 दिनांक-30 अप्रैल 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0407

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि  सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत ग्राम हंसडीहा (जवाहर नवोदय विद्यालय) पंचायत हंसडीहा एक व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरीज के निवास स्थल को केंद्र बिंदु (ईपीआई सेंटर) मानते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन घोषित किया गया है।

कंटेनमेंट जोन निम्न प्रकार है:-

===========================

पूरब-    लगभग 50 फीट बाद क्वार्टर

पश्चिम-   लगभग 50 फीट बाद क्वार्टर

उत्तर-  खाली जगह ग्राउंड

दक्षिण-  रास्ता

बफर जोन निम्न प्रकार है:-

===========================

पूरब -  अर्जुन राय का घर

पश्चिम-     बिंदु यादव का घर पु0 पट्टी

उत्तर-   हंसडीहा थाना

दक्षिण-   पंचवटी होटल

प्रवेश तथा निकास के लिए पूरब तरफ खाली जगह के पास को चिन्हित किया गया है।