Wednesday, 28 September 2022

दिनांक- 30 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0503

 दिनांक- 30 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0503


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण में दुमका,मसलिया तथा रानेश्वर प्रखंड के लिए मतदान होना है।


तृतीय चरण के पंचायत समिति सदस्य पद हेतु आज यानि 30 अप्रैल 2022 को 53 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। निर्वाची पदाधिकारी श्री महेश्वर महतो को अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र सौंपा।

दिनांक- 30 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0502

 दिनांक- 30 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0502


निर्वाची पदाधिकारी श्री विनय मनीष आर लकड़ा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण में दुमका,मसलिया तथा रानेश्वर प्रखंड में मतदान होना है।


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण के जिला परिषद पद हेतु आज यानि 30 अप्रैल 2022 को 8 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।


अभ्यर्थियों के नाम:-


■ वर्षा कुमारी - दुमका

■ चिंता देवी - दुमका

■ बेली किस्कू- दुमका

■ सायरा बानो - दुमका

■ मोसे मुर्मू - रानेश्वर

■ मनोज राय - रानेश्वर

■ दुलारी सोरेन - मसलिया

■ उषा देवी - दुमका

दिनांक- 30 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0501

 दिनांक- 30 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0501


निर्वाची पदाधिकारी श्री विनय मनीष आर लकड़ा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के चतुर्थ चरण में सरैयाहाट ,जामा तथा जरमुंडी प्रखंड में मतदान होना है।


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के चतुर्थ चरण के  जिला परिषद पद हेतु आज यानि 30 अप्रैल 2022 को 1 अभ्यर्थी सरिता कुमारी (जरमुंडी) ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।

दुमका 30 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या -500

दुमका 30 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या -500


निर्वाची पदाधिकारी (ग्राम पंचायत सदस्य ) - सह- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका द्वारा बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत सदर प्रखण्ड दुमका में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 130 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। जिसमें से 82 महिला और 48 अन्य कोटि के शामिल है। सबसे अधिक पुराना दुमका पंचायत से 17 नामांकन, पारसिमला पंचायत से 12, घाटरसिकपुर पंचायत से 11, मुड़भंगा पंचायत से 10, राजबॉध पंचायत से 09 और मालभण्डारो पंचायत से 07 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है । इसके अतिरिक्त आज नाम निर्देशन प्रपत्र ग्राम पंचायत सदस्य हेतु कुल 108 प्रपत्र का बिक्री किया गया है। 

दिनांक- 29 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0499

 दिनांक- 29 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0499


अक्षय तृतीया पर बाल विवाह नहीं होने देने का संकल्प

बाल विवाह की रोकथाम के लिए चलाया जायेगा जागरूकता कार्यक्रम

बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन


अक्षय तृतीया के मौके पर दुमका जिला में बाल विवाह नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिए विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से 3 मई को अक्षय तृतीया से पहले सभी दस प्रखण्डों एवं जिला मुख्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यह निर्णय जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और जाबला रिसर्च ऑगर्नाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को हिजला स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में लिया गया। डीसीपीओ प्रकाश चंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने अक्षय तृतीया के मौके पर परंपरागत रूप से देशभर में बाल विवाह होने के प्रचलन को संज्ञान में लेते हुए इस बारे में सभी जिलों में जागरूकता अभियान चलाकर बाल विवाह की रोकथाम का निर्देश दिया है। इसी निर्देश के आलोक में इस बैठक का आयोजन किया गया था ,जिसमें प्रखण्डों एवं जिला मुख्यालय के हाट, बाजार, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले इलाके में सिग्नेचर कैंपेन, पंपलेट वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। बैठक में बाल विवाह के कारणों और उसके रोकथाम को लेकर विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक अभिशाप है। अशिक्षा और गरीबी इसका मुख्य कारण है। बाल विवाह के मामले में दो साल तक की सजा और एक लाख रुपये जुर्माना का प्रावधान है। जागरूकता कार्यक्रम चलाकर बाल विवाह की रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने सभी स्टेक होल्डर से अपील की कि जिन प्रखण्डों में वह काम कर रहे हैं वहां 1 से 3 मई तक बाल विवाह को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें और गणमान्य लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित करें। सीडब्ल्यूसी सदस्य डा राज कुमार उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2022 में अबतक समिति के समक्ष बाल विवाह के चार मामले दर्ज किये गये हैं। चाइल्डलाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर बाल विवाह की लगातार सूचनाएं मिलती रहती हैं, जिसपर बीडीओ सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी और पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी विजय लक्ष्मी, महिला सदस्य नूतन बाला, जाबाला एक्शन रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की डा दुर्वा बंदोपाध्याय व मुमून कुण्डु, चाइल्डलाइन दुमका के केन्द्र समन्वयक मधुसूदन सिंह व टीम मेंबर निशा कुमारी, लोक कल्याण सेवा केन्द्र के सचिव संजीव कुमार, मानवी के सचिव नलिनीकांत, वर्ल्ड विजन के ई कुजुर व जोसेफ,लाहंती की नैन्सी अवनीता हेम्ब्रम, सिनी के चैतन्य चांद, चेतना विकास /चाइल्ड फंड के उपेन्द्र कुमार, प्रयास फाउंडेशन  के मधुर सिंह, जनमत शोध संस्थान के कुंदन कुमार साह, एलपीओ अनिल मोहन ठाकुर, दिव्यांशु  ने भी बाल विवाह की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

दिनांक- 29 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0498

 दिनांक- 29 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0498


जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) सह उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण में रामगढ़,गोपीकंदर,काठीकुंड एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड के लिए मतदान किया जाना है। इस हेतु मतपत्रों के मुद्रण की व्यवस्था रांची में की गयी है। मतपत्रों में किसी प्रकार की कोई गलती नहीं हो इसके लिए  प्रखंडवार एआरओ की प्रतिनियुक्त की गयी है।वरीय पदाधिकारी के साथ कुल 10 एआरओ रांची जाएंगे एवं मतपत्रों के मुद्रण पर निगरानी रखेंगे।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) सह उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने सभी एआरओ को संबोधित करते हुए कहा कि मतपत्रों के मुद्रण से पूर्व अच्छे ढंग से प्रूफ रीडिंग का कार्य कर लें ताकि किसी प्रकार की कोई गलती नहीं हो।

दिनांक- 29 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0497

 दिनांक- 29 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0497


जिला परिषद अभ्यर्थियों के नाम,जिन्होंने आज दिनांक 29 अप्रैल 2022 को नामांकन किया है:-


■ नौशाद शेख - रानेश्वर

■ बिनोद राजा - रानेश्वर

■ रेखा दास - दुमका

■ शोभा मिर्धा - दुमका

■ बिमान कुमार - रानेश्वर

■ दिबू सोरेन - रानेश्वर