Sunday 16 July 2017

दुमका, 16 जुलाई 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 367 
श्रावणी मेले के दौरान फौजदारी बाब के दरबार में हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालुगण वासुकीनाथधाम पहुँचते हैं। जलार्पण के बाद श्रद्धालुगण पूरे मेला क्षेत्र में घूमते नजर आते हैं। 
सूचना विभाग द्वारा लगाये गये प्रदर्षनी शिविर में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा निःषुल्क विधिक सहायता षिविर लगाया गया है। इस षिविर में श्रद्धालुओं को पम्पलेट एवं बुक के माध्यम से कानून की जानकारी दी जा रही है। षिविर में प्रतिनियुक्त कर्मी श्रद्धालुओं को कानून की जानकारी देते नजर आ रहे हैं।
देष के अधिकांष लोग निर्धन एवं अषिक्षित हैं जो समाजिक न्याय से वंचित रह जाते हैं। न्यायालयों में मुकदमे की संख्या अधिक होने के कारण शीघ्र एवं सस्ता न्याय बहुत कठिन हो गया है।
इन सबको ध्यान में रखते हुए लोगों को जागरुक करने हेतु यह षिविर लगाया गया है। इस षिविर के माध्यम से विधिक सेवा के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली सेवायें जैसे सरकारी खर्च, अभिलेखों कागजातों को तैयार करने का खर्च, गवाहों को आने-जाने का खर्च, मुकदमों से संबंधित अन्य जरुरी खर्च, साथ ही निःषुल्क विधिक सेवा पाने के हकदार तथा विधिक सेवा कहां से प्राप्त कर सकते हैं और प्राप्त करने का तरीका के बारे में बताया जा रहा है।
षिविर में प्रतिनियुक्त कर्मियों ने बताया कि श्रावणी मेला के उद्घाटन से अब तक वासुकिनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के बीच कुल 202 कानून की किताबों को बांटा गया है तथा 1480 पम्पलेट का वितरण किया गया है।


No comments:

Post a Comment