Saturday 29 July 2017

दुमका 28 जुलाई 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 429 
उपायुक्त दुमका के अध्यक्षता में जिले में चल रहे मुख्यमंत्री कालाजार उन्मूलन माह से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई जिसमें सिविल सर्जन दुमका, सहायक मलेरिया पदाधिकारी, दुमका, राज्य सलाहकार जे ई सी एवं सी ए आर ई की डी पी ओ जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित हुए। उपायुक्त दुमका ने सर्वप्रथम कालाजार से संबंधित चल रहे सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में जिले के 6 अन्यंत प्रभावित कालाजार सा0 स्वा0 केन्द्रों के क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक, विद्यालयों में जागरुकता अभियान हेतु हैण्डबिल वितरण की जाय। क्षेत्रों में चलाए जा रहे कालाजार जागरुकता संबंधित दीवाल लेखन का फोटोग्राफ प्रकाशित की जाय। ग्रामों के मुखिया को कालाजार संबंधित जानकारी का राईटअप उपलब्ध कराई जाए। वासुकिनाथ धाम मेले में कालाजार का काउण्टर स्थापित की जाय। सर्वधिक सम्मलेन संबंधित दिनांक 8 अगस्त 2017 को सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सी डी पी ओ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन कर संबंधित निर्देश दिए गए। आकाशवाणी द्वारा कालाजार संबंधित जागरुकता का संवाद प्रसारित करने का निदेश दिया गया।


No comments:

Post a Comment