Thursday, 3 April 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 86 दिनांक - 03/04/2014
मीडिया कोषांग

आज 02 दुमका (अ.ज.जा.) लोक सभा क्षेत्र के लिए दो प्रत्याषियों ने नामांकन दर्ज किया। श्री बाघराई सोरेन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दो सेटों में एवं श्री सोकोल हाँसदा ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में एक सेट में उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी, दुमका के सामने नामांकन का पर्चा दर्ज किया। 


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 85 दिनांक - 02/04/2014
मीडिया कोषांग

आज 02 दुमका (अ.ज.जा.) लोक सभा क्षेत्र के लिए छाया कोल ने भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी  उम्मीदवार के रूप में अपने चार प्रस्तावकों के साथ उन्होंने उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी, दुमका के सामने चार सेटों में नामांकन का पर्चा दर्ज किया।

Monday, 31 March 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 84 दिनांक - 31/03/2014
मीडिया कोषांग

आज 02 दुमका (अ.ज.जा.) लोक सभा क्षेत्र के लिए दो प्रत्याषियों ने नामांकन दर्ज किया। श्री जोषिल मुर्मू ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने दस प्रस्तावकों के साथ उन्होंने उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी, दुमका के सामने नामांकन का पर्चा दर्ज किया। श्री षिबू सोरेन ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दर्ज कराया। साथ ही 02 दुमका (अ.ज.जा.) लोक सभा क्षेत्र के लिए आज दो उम्मीदवारों के लिए नाजीर रसीद भी प्राप्त किये गये।



Saturday, 29 March 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 83 दिनांक - 29/03/2014
मीडिया कोषांग

आज 02 दुमका (अ.ज.जा.) लोक सभा क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी की गई। आज प्रथम दिन एक भी नामांकन पर्चा नहीं भरा गया। जबकि चार उम्मीदवारों के लिए नाजीर रसीद प्राप्त किये गये। अधिसूचना जारी होने के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। 


Friday, 28 March 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 82 दिनांक - 28/03/2014
मीडिया कोषांग

उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में लोक सभा चुनाव 2014 के लिए गठित सभी कोषांगों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने परिवहन व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि विभिन्न कोषांगों को आवष्यकतानुसार वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी अपने प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ समय-समय पर बैठक करते रहें। बैठक में उन्हें चुनाव आयोग के निर्देषों से अवगत कराते रहें। उन्होंने कार्मिक कोषांग को निदेष दिया कि मतदान कर्मियों एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति ससमय कर ली जाय।  
बैठक में सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 81 दिनांक - 28/03/2014
मीडिया कोषांग

 आज सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रषिक्षण इन्डोर स्टेडियम, दुमका में दिन के 11 बजे से किया गया। प्रषिक्षण में प्रषिक्षण प्रभारी श्री सुधीर कुमार सिंह के द्वारा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके कर्तव्य एवं दायित्व का विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। जिसमें बताया गया कि जो बुथ एक सेक्टर के अन्दर आवंटित किया गया है उस बुथ का भ्रमण करेंगे तथा उपलब्ध कराये गये प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे। बुथ की भौगोलिक स्थिति क्या है। उसका रूट चार्ट बनायेंगे। सभी बुथों पर रैम्प, शौचालय, पानी की सुविधा, शेड भवन उपलब्ध है या नहीं इसकी सूचना प्रतिवेदन के माध्यम से उपलब्ध करायेंगे। बी0एल0ओ0 के द्वारा वितरित किये जाने वाले मतदाता पर्ची एवं मतदाता पंजी का रेण्डम जाँच करेंगे। मतदान के दिन आपका क्या कर्तव्य एवं दायित्व है इसपर भी विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। प्रषिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी, अपर समाहर्ता दुमका द्वारा ई.वी.एम. के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रकार के प्रपत्रों से उन्हें अवगत कराया गया। 


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 80 दिनांक - 28/03/2014
मीडिया कोषांग

अनुमंडल दण्डाधिकारी, दुमका के आदेशानुसार 29 मार्च 2014 से नामांकन प्रक्रिया समाप्ति तक द0प्र0स0 की धारा 144 के साथ निषेधाज्ञा लागू है। 
5 या 5 से अधीक व्यक्ति निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय, अन्य सरकारी कार्यालय एवं डाकबंगला से 100 मी0 की परिधि के अन्तर्गत एकत्रित नहीं होंगे ना ही नाजायज मजमा लगायेंगे। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का घातक हथियार, लाठी, भाला, गढ़ासा, तीर कमान तथा किसी प्रकार का आग्नेय अस्त्र एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेंगे। चूनाव जुलूस या चुनाव सभा के आयोजन की सूचना संबंधित थाना प्रभारी एवं प्रंखड विकास पदाधिकारी को देने के उपरांत ही करेंगे। कोई भी व्यक्ति निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी को निर्वाचन कार्यालय पर जाने एवं उनके कार्यों में व्यवधान उत्पन्न नहीं करेंगे। तीन से अधीक वाहनों के काफिला का आवागमन वर्जीत रहेगा। 
यह निषेधाज्ञा निर्वाचन कार्य में नियुक्त/प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विधि व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों पर लागू नहीं होगा। उसी प्रकार शव यात्रा में शामिल व्यक्तियों, अस्पताल ले जा रहे मरीजों के साथ जाने वाले व्यक्तियों, बारात पार्टी के सदस्यों, विद्यालय/महाविद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं पर लागू नहीं होगा।