Tuesday, 1 October 2019

दिनांक-30 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1698

धानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना देश के करोड़ों मजदूर भाई बहनों को मोदी सरकार की खुशियों भरी सौगात दी गई है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को प्रतिमाह 3000 रुपए मिलेंगे। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों यानी जिनके कार्य की कोई समय सीमा नहीं होती किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं दिया जाता पीएफ, लीव या फिर रिटायरमेंट सुविधा नहीं दी जाती है। इसका रजिस्ट्रेशन प्रखंड कार्यालय में करा सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर- 1800 267 888 पर संपर्क योजना की जानकारी ले सकते हैं
दिनांक-30 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1697
दिनांक-30 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1696

 स्वामी स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन झारखंड में निवास कर रहे विभिन्न श्रेणियों की निशक्त व्यक्तियों को राज्य सरकार की ओर से प्रतिमा 1000 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया जाता है। इसके लिए आप अपने प्रखंड कार्यालय आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए 40% दिव्यांग प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से दिव्यांग प्रमाण पत्र बना सकते हैं।
दिनांक-30 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1695

गोकुल गोकुल ग्राम विकास योजना मोदी सरकार ने 28 जुलाई 2014 को स्वदेशी गायों के संरक्षण और नस्लों के विकास को वैज्ञानिक तरीके से प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरुआत की यह मिशन राष्ट्रीय पशु प्रजनन एवं डेयरी विकास कार्यक्रम पर केंद्रित परियोजना है इस अभियान द्वारा 40% स्वदेशी नस्लों का विकास और संरक्षण किया जाता है इस अभियान द्वारा गोकुल ग्राम विकास केंद्र स्थापित करने की परिकल्पना है इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य देश में दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी लाना है इस योजना के अंतर्गत स्वदेशी जाति की गायों का संरक्षण और विकास किया जाता है दूध उत्पादन और स्वदेशी इवअपदमे की उत्पादकता बढ़ाना है। सेवा द्वारा स्वदेशी नसों को रोक कर आना है। गोकुल ग्राम क्या है गोकुल ग्राम देशी पशु केंद्र और अधिनियम स्वदेशी नस्लों के विकास के लिए केंद्र के रूप में काम कर रहा है। गोकुल ग्राम निवासी इलाको और शहरी आवास के लिए मवेशियों के पास महानगर में स्थापित है। गायों के प्रजनन क्षेत्र में किसानों को उच्च अनुवांशिक प्रजनन स्टाफ की आपूर्ति के लिए एक भरोसेमंद स्रोत है इन केंद्रों द्वारा खपत और पशु उत्पादन की बिक्री में बढ़ोतरी के लिए बायोगैस से दूध जैविक खाद वर्मी खाद, मूत्र डिस्टिलेट्स इनका उपयोग लेना है। गोकुल ग्राम किसानों के लिए कला प्रशिक्षण का एक प्रमुख केंद्र है। गोकुल ग्राम संस्था से इन चीजों की बिक्री के जरिए आर्थिक संसाधन पैदा करेगा... जैविक खाद केंचुआदृखाद, डिस्टिलेट घरेलू खपत के लिए बायोगैस से बिजली का उत्पादन पशुपालन की बिक्री नस्लों को बीमारी मुक्त रखने के लिए जानवरों को जी डी टीवी और जैसी बीमारियों से बचाने के लिए नियमित जांच की जाएगी। 
दिनांक-30 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1694
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बिजयपुर एवं केसियाबहाल गांव का भ्रमण किया गया। दुमका क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ जैसी संभावना को देखते हुए उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सभी बीडीओ एवं सीओ अपने क्षेत्र का भ्रमण करने का निदेश दिया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीणों से बात की और ग्रामीणों को कहा कि बारिश के कारण आपको किसी प्रकार की समस्या होती है। तो आपको हर जरूरी सुविधा अविलंब उपलब्ध कराया जायेगा। उपायुक्त ने सभी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखें साथ ही हर गतिविधि से वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराएं। विशेष रूप से नदियों, बांध, तालाब आदि के पास बसें लोगों को यदि आवश्यकता हो तो शरणार्थी शिविर में सुरक्षित भेजेंगे। शरणार्थी शिविर के लिए भवन, स्कूल, भवन आदि का उपयोग करें। उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि जिन लोगों का घर क्षतिग्रस्त हो गया है उन्हें हर जरूरी सुविधा अविलंब उपलब्ध कराया जाये।उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।
दिनांक-30 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1693

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने हड़ताल अवधि के दौरान मृत पारा शिक्षकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री अनुग्रह राशि प्रदान किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रामगढ़ के रहे पारा शिक्षक स्व. कंचन कुमार के आश्रित पिता -अखिलेश दास, एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रानेश्वर के रहे पारा शिक्षक स्व. साधन कुमार गोराई की आश्रित बेटी पूर्वाशा गोराई को एक लाख रुपये की राशि का चेक दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपकी हर संभव मदद करेगा।उपायुक्त ने मृतक स्व. साधन कुमार गोराई की आश्रित बेटी पूर्वाशा गोराई से कहा कि इस राशि का उपयोग अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में करना। अपने जीवन में एक लक्ष्य लेकर चलो और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करो। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन मौजूद थे।

Monday, 30 September 2019

दिनांक-30 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1692

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जो निम्न प्रकार है:-

प्रात 7:00 बजे डीसी चौक दुमका में प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा।
प्रातः 8:00 बजे सूचना भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा।
प्रातः 9:00 बजे परिसदन दुमका में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
11 बजे पूर्वहान रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका में स्वैच्छिक रक्तदान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
6:30 अपराहन इंडोर स्टेडियम दुमका में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा