Friday, 3 April 2020

दिनांक- 03 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-296


उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त राजेश्वरी बी को सिंचाई प्रमण्डल, दुमका के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों 
ने कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु कुल 101,500 रुपए सहयोग राशि के रूप में दिया।
उपायुक्त ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया।इस राशि का उपयोग वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए खर्च किया जाएगा। 


दिनांक- 3 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-295

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, मुखिया, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत एवं वार्ड सदस्य, दुमका को निदेश दिया कि जो मजदूर एवं अन्य लोग जो दुमका जिला से बाहर के हैं। कोरोना वायरस COVID-19 के लॉक डाउन के कारण जिले में फंस गए हैं। उन्हें जिले में चल रहे दाल भात केंद्र से मुफ्त खाना खिलाएं। आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री आकस्मिक में खाद्यान्न कोष से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। भूख के कारण किसी को परेशानी ना हो। मानवीय संवेदनशीलता के साथ अपनी सेवाएं दें।

Thursday, 2 April 2020

दिनांक- 2 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-294

लॉक डाउन में आवागमन के सारे साधना बंद होने के कारण मेडिसिन के लिए दुमका निवासी शैलेश गुप्ता एवं मनीष ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई थी। जिला प्रशासन एवं केमिस्ट एंड ड्रग्स एसोशिएशन के सहयोग से मरीज के लिए पटना से मेडिसिन लाया गया। एवं उपायुक्त राजेश्वरी बी द्वारा मरीज के परिजनों को मेडिसीन सौंपा गया। मरीज के परिजनों ने उपायुक्त एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। 


दिनांक- 2 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-293

सरकार द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में उपायुक्त राजेश्वरी बी ने जिला अन्तर्गत सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को 3 अप्रैल से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत महिला जन-धन खाता धारकों को जनधन की राशि वितरण करने का निदेश दिया है।उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर भारत सरकार के द्वारा महिलाओं के जनधन खातों में ₹500 की राशि दी जानी है।

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के वैसे खाता धारक जिनके खाता का अंतिम अंक 0 तथा 1 है वे 3 अप्रैल को बैंक पहुंचकर राशि की निकासी कर सकते हैं। ठीक उसी प्रकार जिनके खाता का अंतिम अंक 2 तथा 3 हो वे 4 अप्रैल को अपने खाता से निकासी कर सकते हैं। 4 तथा 5 अंक वाले 7 अप्रैल को ,6 तथा 7 अंक वाले 8 अप्रैल को एवं 8 तथा 9 अंक वाले 9 अप्रैल को निकासी कर सकेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि सभी बैंक शाखा प्रबंधक खाताधारकों के बीच राशि वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसे सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथि को सभी बैंक नॉर्मल बैंकिंग ऑवर तक खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बैंक शाखा प्रबंधक एवं बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट उपरोक्त राशि को लाभुकों के मध्य वितरित करना सुनिश्चित करेंगे एवं यदि संभव हो तो जनधन की राशि लागू को डोर टू डोर उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की तादाद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शाखाओं में सुरक्षा बल प्रतिनियुक्त किए जाएंगे ताकि विधि व्यवस्था बनी रहे।
दिनांक- 2 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-292

उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों,डॉक्टरों के साथ बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि राज्य में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई है। हमें सतर्क रहने की जरूरत है।सरकार और विभाग द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं उस का सख्ती से पालन किया जाए।प्राप्त निदेशों का किसी भी कीमत पर उल्लंघन नहीं हो इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो।

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार जिले में नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए सारी तैयारियां की जाए।आपात स्थिति से निपटने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो इसे ध्यान में रख कर तैयारी करें। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कोरेनटाइन सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाया जाए।कोरोना संक्रमित मरीज के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड कि सारी कमियों को दूर किया जाए। आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहे,इसे सुनिश्चित करें।एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित कल्याण अस्पताल में भी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहे।आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राइवेट डॉक्टर एवं नर्स की भी मदद ली जाएगी।हंसडीहा में भी आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि डॉक्टरों की टीम के लिए रहने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी।उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि विशेष परिस्थिति में अगर साफ सफाई के लिए अतिरिक्त मैन पावर की आवश्यकता हो तो इसकी तैयारी पूर्व से ही कर लें ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से मैन पावर उपलब्ध हो सके। जिला अंतर्गत सभी प्राइवेट एंबुलेंस को भी एक्टिवेट मोड में रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके।उन्होंने कहा कि अस्पताल में भी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रहे इसे ध्यान रखते हुए मार्किंग की जाए ताकि लोगों को कठिनाई नहीं हो।

बैठक में उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर,प्रशिक्षु आईएएस अभिजीत सिन्हा,निदेशक आईटीडीए राजेश राय, अपर समाहर्ता सुनील कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सहित जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।



दिनांक- 1 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-291

ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं सहयोग राशि...

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत ही महत्वपूर्ण है। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए कई लोग सहयोग करना चाहते हैं। सोशल डिस्टेन्स को बनाये रखने के लिए ऑनलाइन माध्यम से सहयोग राशि दे,ताकि आप घर से बाहर नहीं निकले। 
ऑनलाइन सहयोग राशि देने के लिए विवरणी:-
DEPUTY COMMISSIONER 
COVID- 19 RELIEF FUND 
DUMKA DISTRICT
A/C NO-- 39237873387
IFSC-- SBIN0000073 
STATE BANK OF INDIA
MAIN BRANCH DUMKA
दिनांक- 1 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-290

नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर पूरे देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन में डीएम एक्ट की धारा 54 को लागू किया गया है।

इस धारा के तहत सरकार के विभाग के अलावा किसी भी अन्य नागरिक को आपदा एवं कोरोना वायरस से संबंधित अपडेट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अनुमति नहीं है। इस धारा के अंतर्गत, यदि कोई व्यक्ति ऐसा प्रयास करता है कि इस आपदा या उसकी गंभीरता के सम्बन्ध में आम जनता के बीच किसी भी माध्यम से कोई भ्रम अथवा गलत सूचना या अकड़ा फैलाने पर आतंक का फैलाव हो तो उसे इस धारा के अंतर्गत दण्डित किया जा सकता है। इस धारा के अंतर्गत, एक वर्ष तक का कारावास या जुर्माना हो सकता है।