Tuesday, 5 October 2021

दिनांक- 2 अक्टूबर 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1182

 दिनांक- 2 अक्टूबर 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1182


इंडोर स्टेडियम दुमका में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान उप विकास आयुक्त एवं जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।इससे पूर्व उप विकास आयुक्त ने गांधी मैदान स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई।देश को नहीं विश्व भर को सत्य और अहिंसा का अनमोल अस्त्र दिया।उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादगी और समर्पण के प्रतीक हैं।आजादी की लड़ाई में अपना सबकुछ झोंक दिया।आजाद भारत में जय जवान,जय किसान का नारा देकर देश को नई दिशा दी।


आजादी के 75 में वर्षगांठ के अवसर पर "आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत "जिला प्रशासन,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा भगत सिंह जयंती तथा गांधी जयंती के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।स्पीच,फैंसी ड्रेस, पेंटिग,ड्राइंग,प्ले एवं कविता प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया।जिसका  विषय-स्वतंत्रता सेनानी (Freedom Fighter) था ।प्रतियोगिता में 16 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते थे।बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया।

सभी प्रतिभागियों को उप विकास आयुक्त द्वारा प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


इससे पूर्व सांस्कृतिक दल द्वारा बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये,जे पीर पराई जाणे रे तथा रघुपति राघव राजा राम का आयोजन किया गया।जनसंपर्क विभाग के कलाकार सुरेंद्र नारायण यादव ने "मेरे वतन से अच्छा कोई वतन नहीं है" सहित अन्य एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से उपस्थित अतिथियों का मनोरंजन किया।


इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

==========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075







दिनांक- 2 अक्टूबर 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1181

 दिनांक- 2 अक्टूबर 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1181


आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य  पर डालसा दुमका द्वारा भारत का अमृत महोत्सव मना रही है। डालसा के अध्यक्ष सह पीडीजे पीयूष कुमार ने  गांधी जयंती के मौके पर पुष्प अर्पित कर प्रभात फेरी के जरिये लोगो को जागरूक करने के लिए हरी झंडी दिखायी।


कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारी व कर्मी,लॉ छात्र और पीएलवी मौजूद थे।जागरूकता रैली कोर्ट परिसर से होते हुए डीसी चौक,बस स्टैंड और टिनबाज़ार ,नीचे बाजार आदि स्थानों में पैदल और साइकिल  से रैली निकाल कर लोगो को न्यायिक जागरूक करने का प्रयास किया गया।यह कार्यक्रम 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक चलेगा।जो सभी 10 प्रखंडों के पंचायत भवन या स्कूल में जहां अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। वैसे स्थानों में लोगो को उनके हक और अधिकार के लिए  कानूनी जानकारी देने के साथ सरकार की तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओ की जानकारी देकर उसका लाभ उठाने का सलाह दी जाएगी।साथ ही कोर्ट में लंबित मुकदमो के निपटारे के लिए मुफ्त कानूनी सलाह और वकील भी उपलब्ध कराने की बात बताई जाएंगी।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075



Monday, 4 October 2021

दिनांक- 2 अक्टूबर 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1180

 दिनांक- 2 अक्टूबर 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1180

===========================

2 अक्टूबर 2021 गांधी जयंती के शुभ अवसर पर विभागीय निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें नगर परिषद दुमका के 160  सफाई मित्रों  सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया एवं 5 उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ एक ,एक हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।


इस कार्यक्रम में नगर परिषद दुमका के गणमान्य जनप्रतिनिधि , कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर प्रबंधक एवं सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित  हुए

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

==========================

#टीम पीआरडी (दुमका)







दिनांक- 1 अक्टूबर 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1179

 दिनांक- 1 अक्टूबर 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1179

===========================

#corona updates-:

===============================

Date-1/10/2021_Day-FRIDAY_DAY 


#अपनी सुरक्षा अपने हाथ, मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करें... 


■ आज प्राप्त हुए पॉजिटिव मामले-00 


■ जिले में कुल एक्टिव मामले-00 


■ आज कुल रिकवर मामले-00 


■आज मृत्यु की संख्या-00 


■ अबतक कुल मृत्यु की संख्या-47 


■ वर्तमान में संक्रमित मामले-00 


■ अब तक कुल संक्रमित हुए मामले-4634 


■ आर टी पीसीआर, ट्रूनेट एवं रेपिड एंटीजन टेस्ट से आज कुल सैम्पल जमा हुए-1737 


■ #COVID-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु #दुमका जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर। 


■जिला कंट्रोल रूम नम्बर - 9508250080, 9934414404 


===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042, 9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

==========================

#टीम पीआरडी (दुमका)

दिनांक- 1 अक्टूबर 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1178

 दिनांक- 1 अक्टूबर 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1178

===========================

आइटीडीए निदेशक राजेश राय की अध्यक्षता में हिजला ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गयी।


बैठक में मुख्य रूप से हिजला मेला के आयोजन स्थल के विकास से संबंधित चर्चा की गयी।निदेशक राजेश राय ने बताया कि वर्षों से हिजला मेला का आयोजन होता आया है।राज्य सरकार ने कल्याण विभाग के निधि से सौंदर्यीकरण जन सुविधाओं को बढ़ाने हेतु 6 करोड़ 93 लाख रुपए दिये हैं।इस राशि से हिजला मेला स्थल पर कई  निर्माण कार्य किया जाना है।ऑडिटोरियम का निर्माण भी हिजला मेला परिसर में किया जाना है।


उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधान तथा स्थानीय लोगों से बातचीत की।उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हिजला मेला परिसर में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देना था तथा इसपर स्थानीय लोगों का राय लेना, उनके विचार प्राप्त करना था।सभी ने राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित कार्य योजना पर अपनी सहमति प्रदान की है। साथ ही मरांग बुरु थान के निर्माण को कार्य योजना में जोड़ने का आग्रह किया है।इस संबंध में राज्य सरकार को सूचित कर संबंधित कार्यपालक अभियंता को भी आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया है।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

==========================

#टीम पीआरडी (दुमका)







दिनांक- 01 अक्टूबर 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1177

 दिनांक- 01 अक्टूबर 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1177

===========================

उपायुक्त  के निदेशानुसार  प्रखण्ड सभागार दुमका में ‘‘मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022’’ से संबंधित चार दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया, जिसमें सभी बी0एल0ओ0 सुपरवाईजर और मतदान केन्द्र संख्या 01 से लेकर 45 तक के बी0एल0ओ0 भाग लिये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रषिक्षक के रूप में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका सदर तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, दुमका सदर द्वारा उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में फॉर्म-6, फॉर्म-7, फॉर्म-8 और फॉर्म 8क के गरूड़ एप्प से अपलोड करने तथा चेकलिस्ट को जॉच कर जल्द से जल्द निष्पादन करने संबंधी जानकारी दिया गया। साथ ही सभी मतदान केन्द्रों के अक्षांश -देषान्तर, मतदान केन्द्र का फोटो और मतदान केन्द्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गरूड़ एप्प के माध्यम से 03 अक्टूबर 2021 तक अपडेट करने का भी निदेश दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला प्रसार पदाधिकारी, ऑपरेटर आदि उपस्थित थे। 


==========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

==========================

#टीम पीआरडी (दुमका)

दिनांक- 01 अक्टूबर 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1176

दिनांक- 01 अक्टूबर 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1176

===========================

सदर प्रखण्ड, दुमका के सभागार में सदर प्रखण्ड अन्तर्गत सभी प्रधान कार्यकारी समिति, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मेट, ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान के आयोजन प्रखण्ड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका सदर की अध्यक्षता में किया गया। इस हेतु सभी कार्यषाला में उपस्थित कर्मियों को विस्तृत ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास से संबंधित अनिवार्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी दिया गया। सभी पंचायत के कर्मी को नियमित रूप से ग्राम पंचायत/ कलस्टर में साप्ताहित रोजगार दिवस का आयोजन करना, अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना, अ.ज.जा. एवं अ0जा0 का अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना एवं दिये गए लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन करने से संबंधित निदेष दिया गया। प्रत्येक सप्ताह इस अभियान के तहत दिये गये निदेषों का प्रखण्ड स्तर पर समीक्षा किया जायेगा। आज के कार्यषाला में सदर प्रखण्ड के प्रमुख हेमन्त हेम्ब्रम, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव, सभी रोजगार सेवक, बी0पी0एम0, जे0एस0एल0पी0एस0 और विभिन्न पंचायतो से मुखिया जी उपस्थित थे।

==========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

==========================

#टीम पीआरडी (दुमका)