Wednesday, 28 September 2022

दुमका 27 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या -485

 दुमका 27 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या -485


निर्वाची पदाधिकारी (ग्राम पंचायत सदस्य ) - सह- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका द्वारा बताया गया कि  त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत सदर प्रखण्ड दुमका में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 27 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। जिसमें से 18 महिला और 09 अन्य कोटि के शामिल है । पारशिमला पंचायत से 04, कड़हरबील पंचायत से 01, पारसिमला पंचायत से 05, मुड़भंगा पंचायत से 03, गादीकौरेया पंचायत से 02, बन्दरजोरी पंचायत से 01, बड़तल्ली पंचायत से 02, बेहराबॉक पंचायत से 01, हरिपुर पंचायत से 02, रानीबहाल पंचायत से 01, पुराना दुमका पंचायत से 01, कुरूवा पंचायत से 01, मालभण्डारो पंचायत से 01 राजबॉध पंचायत से 01, घाटरसिकपुर पंचायत से 01 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है इसके अतिरिक्त आज नाम निर्देशन प्रपत्र ग्राम पंचायत सदस्य हेतु कुल 86 प्रपत्र का बिक्री किया गया है।

दिनांक- 27 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0484

 दिनांक- 27 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0484


निर्वाची पदाधिकारी श्री विनय मनीष आर लकड़ा ने बताया कि तृतीय चरण में दुमका,मसलिया तथा रानेश्वर प्रखंड में मतदान होना है।


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के जिला परिषद पद हेतु आज यानि 27 अप्रैल 2022 को एक भी अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया है।

दिनांक- 27 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0483

 दिनांक- 27 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0483


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण में दुमका,मसलिया तथा रानेश्वर प्रखंड के लिए मतदान होना है।


इस चरण के पंचायत समिति सदस्य पद हेतु आज यानि 27 अप्रैल 2022 को 10 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।निर्वाची पदाधिकारी श्री महेश्वर महतो को अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र सौंपा।

दुमका 27 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या -482

 दुमका 27 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या -482

स्थान-प्रखंड सभागार,रामगढ़


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 को लेकर दिनांक 30.04.2022 को रामगढ़ प्रखण्ड सभागार में सामान्य प्रेक्षक महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में सभी ग्राम पंचायत के सदस्य पद तथा ग्राम पंचायत मुखिया पद के सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक आयोजित किया गया है। ग्राम पंचायत के सदस्य पद का समय 10:00 बजे एवं ग्राम पंचायत के मुखिया अभ्यर्थियों का समय 11:00 बजे पूर्वाह्न का निर्धारित है।उक्त बैठक में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, रामगढ़ ने सभी अभियर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय में भाग लेने के लिए अनुरोध किया है। 

दुमका 27 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या -481

 दुमका 27 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या -481

स्थान-प्रखंड सभागार,काठीकुंड


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 को लेकर दिनांक 29.04.2022 को काठीकुंड प्रखण्ड सभागार में सामान्य प्रेक्षक महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में सभी ग्राम पंचायत के सदस्य पद तथा ग्राम पंचायत मुखिया पद के सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक आयोजित किया गया है। ग्राम पंचायत के सदस्य पद का समय 12:00 बजे एवं ग्राम पंचायत के मुखिया अभ्यर्थियों का समय 01:00 बजे अपराह्न निर्धारित है।उक्त बैठक में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, काठीकुंड ने सभी अभियर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय में भाग लेने के लिए अनुरोध किया है। 


दुमका 27 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या -480

 दुमका 27 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या -480

स्थान-प्रखंड सभागार,गोपीकांदर


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 को लेकर दिनांक 29.04.2022 को गोपीकांदर प्रखण्ड सभागार में सामान्य प्रेक्षक महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में सभी ग्राम पंचायत के सदस्य पद तथा ग्राम पंचायत मुखिया पद के सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक आयोजित किया गया है। ग्राम पंचायत के सदस्य पद का समय 2:00 बजे एवं ग्राम पंचायत के मुखिया अभ्यर्थियों का समय 03:00 बजे अपराह्न निर्धारित है।उक्त बैठक में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोपीकांदर ने सभी अभियर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय में भाग लेने के लिए अनुरोध किया है। 

दुमका 27 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या -479

 दुमका 27 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या -479

स्थान-प्रखंड सभागार, शिकारीपाड़ा


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 को लेकर दिनांक 29.04.2022 को शिकारीपाड़ा प्रखण्ड सभागार में सामान्य प्रेक्षक महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में सभी ग्राम पंचायत के सदस्य पद तथा ग्राम पंचायत मुखिया पद के सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक आयोजित किया गया है। ग्राम पंचायत के सदस्य पद का समय 10:00 बजे एवं ग्राम पंचायत के मुखिया अभ्यर्थियों का समय 10:30 बजे पूर्वाह्न  निर्धारित है।उक्त बैठक में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिकारीपाड़ा ने सभी अभियर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय में भाग लेने के लिए अनुरोध किया है। 


==========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: