Wednesday, 9 November 2022

दिनांक-31 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1308

 दिनांक-31 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1308


उपायुक्त ने पुराना सदर अस्पताल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कोविड वार्ड को बर्न वार्ड बनाने का निदेश सिविल सर्जन दुमका को दिया।


उपायुक्त ने कहा कि कोविड वार्ड में 30 बेड का बर्न वार्ड बनाया जाय।उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि बर्न वार्ड में लगने वाले सामग्रियों की सूची पत्र के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय को जल्द से जल्द समर्पित करें ताकि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए सामग्रियां उपलब्ध कराया जा सके।


फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा बर्न वार्ड हेतु मानव बल उपकरण,सामग्रियों एवं चिकित्सकों की ज़रूरतों से उपायुक्त को अवगत कराया।उपायुक्त ने कहा कि सभी आवश्यकताओं को नियमानुसार तरीके से पूरा कर लिया जाएगा।


उपायुक्त ने निदेश दिया कि विद्युत एवं वार्ड की मरम्मती का कार्य संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर पूर्ण कर लिया जाय।


उपायुक्त ने निदेश दिया कि अस्पताल परिसर में साफ सफाई की व्यापक व्यवस्था रहे।इस हेतु तीनों शिफ्ट में सफाई कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाय।


इस दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।




दिनांक- 30 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1307

 दिनांक- 30 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1307



सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर रिम्स से तीन चिकित्सक पहुंचे  फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल,मरीजों के ईलाज का लिया जायजा... 


गैस टैंकर विस्फोट कांड के मरीजों का चल रहे इलाज का जायजा लेने आज रांची से चिकित्सकों की एक टीम फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और मरीजों को जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चल रहे इलाज को संतोषप्रद बताया और मरीजों को खतरे से बाहर कहा। 


क्या है पूरा मामला.....

==============================

दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ैत गांव में चार दिन पूर्व एक गैस टैंकर विस्फोट में आसपास के कई ग्रामीण घायल हुए थे । आग से झुलसे सभी लोगों को स्थानीय सरैयाहाट के सीएचसी और अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया । वहां से तीन को दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया जहां अभी उनका इलाज चल रहा है लेकिन अचानक कल शनिवार की रात इस अग्निकांड के 17 मरीज जो स्थानीय अस्पताल में इलाज कर अपने घर भी लौट गए थे वे यह कहते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आ गए कि हमारे शरीर में आग की वज़ह से जहाँ घाव हो गया था उसमें काफी जलन हो रही है । इन बातों की जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हुई तो उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए यह ट्वीट किया कि कल रांची रिम्स से चिकित्सकों की टीम दुमका जाएगी और अग्निकांड के पीड़ित मरीजों के इलाज का जायजा लेगी। 

रिम्स के चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच की....

===============================

आज रिम्स के तीन डॉक्टर हेलीकॉप्टर से दुमका पहुंचे और वहां से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल आकर जले हुए मरीजों के चल रहे इलाज का जायजा लिया । इन्होंने अपने स्तर से बारी बारी से मरीजों की जांच की । इस टीम में सर्जन डॉ गौरव , क्रिटिकल केयर के डॉ वरुण और प्लास्टिक सर्जन डॉ विक्रांत रंजन मौजूद थे । 


क्या कहना है रिम्स चिकित्सकों का....

==========================

मरीजों का निरीक्षण के बाद रिम्स के तीनों चिकित्सक डॉ कुमार गौरव , डॉ वरुण और डॉ विक्रांत रंजन ने अब तक चले इलाज को संतोषप्रद बताया उन्होंने कहा कि इन्हें जो भी दवा दी गई या , जिस तरह से यहां इलाज किया गया वह सटीक है। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन इस 20 मरीजों में 4 ऐसे मरीज हैं जिन्हें हम लोग रांची के लिए रेफर कर रहे हैं ताकि उन्हें और बेहतर इलाज मिल सके । 


मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय....

======================

इलाजरत मरीजों ने सरकार की इस पहल पर बोली....हादसे के शिकार लोगों को बेहतर इलाज मिल सके इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो संज्ञान लिया वह काफी सराहनीय है। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत बहुत धन्यवाद।





दिनांक-29 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1306

 दिनांक-29 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1306


उपायुक्त ने रानेश्वर प्रखंड के मुर्गुणी ग्राम में सीधेश्वरी नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जाने वाले बराज का स्थल निरीक्षण किया।


इस योजना के शुरू हो जाने से मसलिया प्रखंड के 13 पंचायत के 204 गांव तथा रानीश्वर प्रखंड के 4 पंचायत के 72 गांव के कृषि भूमि में  सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।


इस दौरान उपायुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की तथा इस बराज के निर्माण से होने वाले लाभ से उन्हें अवगत कराया।कहा कि इस योजना के शुरू हो जाने कृषि हेतु पानी की समस्या यहाँ के किसानों को नहीं होगी।यहाँ के किसान बेहतर ढंग से खेती कर सकेंगे।


उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द ही योजना का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।


इस दौरान प्रखंड के अधिकारीगण उपस्थित थे ।




दिनांक-29 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1305

 दिनांक-29 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1305


उपायुक्त ने छठ पूजा को लेकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।


इस दौरान उपायुक्त ने घाट की साफ सफाई के साथ साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाट पर किये गए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।उन्होंने कहा कि नगरपालिका की टीम एवं अंचल कार्यालय की टीम छठ पूजा समिति के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है।


उन्होंने कहा कि घाट पर पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था रहे।साथ ही विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से किसी प्रकार की कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसे सुनिश्चित करने का निदेश उपायुक्त ने दिया।




दिनांक-29 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1304

 दिनांक-29 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1304



पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से 01 नवंबर को प्रातः 6 बजे स्थान इंडोर स्टेडीयम दुमका (पटेल चौक) से श्री शिबू सोरेन आवास तक फ़िट्नेस दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी उम्र के बालक एवं बालिका भाग ले सकते , इस दौड़ का लक्ष्य समाज में फ़िट्नेस के प्रति जागरूकता फैलाना तथा व्यायाम को जीवन का अहम हिस्सा बनाना है , यह दौड़ यूनिटी रन के साथ साथ फ़िट इंडिया फ़्रीडम रन के तर्ज़ पर आधारित है। जिला खेल पदाधिकारी श्री तूफ़ान कुमार पोद्दार ने दुमका के सभी वर्गों के छात्र छात्रा एवं खिलाड़ीयों से इस दौड़ में भाग लेने हेतु अपील करते हुए खेल संघ के सभी पदाधिकारियों से इस दौड़ को सफल बनाने में अपना अहम योगदान देने का निवेदन किया है , उन्होंने बताया कि आज कल के व्यस्त जीवन में व्यायाम करने एवं जॉगिंग करने का माहौल बनाना अति आवश्यक है जिसमें खिलाड़ी और खेल से जुड़े व्यक्तियों तथा पदाधिकारियों की अहम भूमिका है। जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री वरुण कुमार एवं जिला खेलकूद संघ के सचिव श्री उमाकान्त चौबे ने इस आयोजन हेतु अग्रिम बधाई दी है ।

दिनांक-28 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1303

 दिनांक-28 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1303


 वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आज शुक्रवार को पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पोड़ैयाहाट विधायक श्री प्रदीप यादव की उपस्थिति में आयोजित की गई।


बैठक में कुल 9 योजनाओं पर चर्चा की गई जिसमे कई विषयों पर चर्चा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसमे जिले के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा पर्यटन स्थलों को श्रेणी वार चयन किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पोड़ैयाहाट विधायक द्वारा चुटोनाथ, ए टीम ग्राउंड, बासुकीनाथ में शिव गंगा, मसानजोड़ डैम, नंदी चौक सहित जिले के कई स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लाइट लगवाने के प्रपोजल से संबंधित चर्चा की गई। कहा कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को श्रेणीबद्ध कर विभागीय अनुशंसा के लिए भेजना इस बैठक का मकसद है। बैठक में सदस्यों द्वारा नए पर्यटन स्थल के रूप में निखारने हेतु कई विशेष स्थलों के बारे में बताया गया। 

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी,  जिला खेल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

दिनांक-28 अक्टूबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1302

 दिनांक-28 अक्टूबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1302


उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।


बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी एवं कई आवश्यक निदेश दिए गए।


उपायुक्त ने निदेश दिया कि कृषि ऋण माफी योजना का लाभ सभी योग्य लाभुकों को दी जाय।केसीसी की समीक्षा करते हुए निदेश दिया गया कि कैम्प लगाकर योग्य लाभुकों केसीसी का लाभ दिया जाय।सभी बैंक से समन्वय स्थापित कर लाभुकों को लाभ दिया जाय।बैंक से अगर आवश्यक सहयोग प्राप्त नहीं होता है तो इसकी सूचना दें।उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड लक्ष्य निर्धारित कर लाभुकों को केसीसी का लाभ देने का कार्य करें।


कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभाग की योजनाओं से योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का निदेश दिया।कहा कि कृषक गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को उन्नत तकनीक के माध्यम से खेती करने की विधि की जानकारी दी जाय।


कहा कि पीएम किसान के लाभुकों का ई केवाईसी करना सुनिश्चित किया जाय।जानकारी दी गयी कि लगभग 35 प्रतिशत लाभुकों का केवाईसी पेंडिंग है।प्राथमिकता के आधार पर ई केवाईसी कराया जा रहा है।


उपायुक्त ने निदेश दिया कि घटना दुर्घटना की स्थिति में जल्द से जल्द लाभ पीड़ित परिवार को दी जाय।कंबल का वितरण योग्य लाभुकों की बीच किया जाय।


समीक्षा के दौरान उन्होंने निदेश दिया कि वैसे सभी विद्यालय जहां बच्चियां पढ़ती हैं,कैंप लगाकर हीमोग्लोबिन की जांच की जाय।वीएचएनडी के दौरान गर्भवती महिलाओं के साथ साथ बच्चों के भी हीमोग्लोबिन की जांच की जाय।एनीमिया की पहचान होने पर जरूरी इलाज प्रारंभ की जाय।


उपायुक्त ने कहा कि वैसे सभी आंगनबाड़ी केंद्र जो सरकारी भवनों में संचालित हैं।उन सभी आंगनबाड़ी में पेयजल, शौचालय,किचन गार्डन तथा बिजली की व्यवस्था निश्चित रूप से रहे।प्राइवेट भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों को शिफ्ट किया जाय।


इस दौरान उन्होंने अन्य विभागों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निदेश दिया।


बैठक में उप विकास आयुक्त सहित सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।