Wednesday, 9 November 2022

दिनांक- 06 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1327

 दिनांक- 06 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1327


उपायुक्त के निदेशानुसार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका के नेतृव्य में दुमका प्रखण्ड के गादीकौरेया, गोलपुर, घासीपुर पंचायत में सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “आपकी योजना - आपकी सरकार - आपके द्वार " कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके लिए 17 स्टॉल लगाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कई लाभुकों को लाभ दिया गया। सभी तीनों पंचायत के कार्यक्रम को माननीय विधायक शबसंत सोरेन, उप विकास आयुक्त, दुमका एवं अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका द्वारा निरीक्षण किया गया और लाभुकों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित भी किया । 


गादीकौरेया पंचायत में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 05 छात्राओं को, फुलो-झानों आर्शिवाद योजना के तहत 04 लाभुकों, सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत 05 लाभुकों को पेंशन, 10 लाभुकों को मनरेगा योजना, 4 लोगों के लोगों को कम्बल का वितरण माननीय विधायक बसंत सोरेन द्वारा किया गया। 


गोलपुर पंचायत में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 06 छात्राओं को, फुलो-झानों आर्शिवाद योजना के तहत 02 लाभुकों, सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत 05 लाभुकों को पेंशन, मनरेगा जॉबकार्ड 06 लोगों, मनरेगा योजना 10 लोगों को, 02 लाभुकों को सोना - सोबरन धोती-साड़ी योजना, 10 लोगों को कम्बल का वितरण माननीय विधायक  बसंत सोरेन द्वारा किया गया।

घासीपुर पंचायत में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 05 छात्राओं को, फुलो-झानों आर्शिवाद योजना के तहत 05 लाभुकों, सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत 06 लाभुकों को पेंशन, जॉबकार्ड 4 को, मनरेगा योजना के 5 लाभुकों को, 10 लोगों को कम्बल का वितरण माननीय विधायक बसंत सोरेन दुमका द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक के साथ-साथ उप विकास आयुक्त, दुमका एवं अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका भी उपस्थित थे। 





दिनांक- 05 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1326

 दिनांक- 05 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1326


जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह - उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार ईएलसी क्लब की गठन -सह- प्रशिक्षण हेतु एस०पी० कॉलेज, दुमका, श्रीराम कृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय, दुमका, +2 नेशनल स्कूल दुमका, +2 जिला स्कूल दुमका में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं वर्ग के शिक्षक एवं उपस्थित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका द्वारा दिया गया। उपस्थित सभी प्रधानाध्यापक / शिक्षक / विद्यार्थियों को ELC निर्वाचन साक्षरता क्लब के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया ELC निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन उच्च विद्यालय / +2 उच्च विद्यालय/ महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय / सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय तथा उद्योग प्रतिष्ठान जहाँ 25 से अधिक कर्मी कार्यरत है वहाँ VAF (Voter Awareness Forum) गठन किया जाना है। 


उपस्थित सभी प्रधानाध्यापक/ शिक्षक/ विद्यार्थियों को ऑनलाईन रिसोर्स ecisweep.nic.in/ Garuda App / Voter Helpline App / Nvsp portal / Know Your Candidate App आदि के बारे में भी सभी को जानकारी दिया गया। 


उक्त कार्यक्रम में प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, महिला प्रसार पदाधिकारी, कॉलेज/विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षका तथा निर्वाचन से संबंधित अन्य कर्मी भी उपस्थित थे। 



दिनांक-05 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1325

 दिनांक-05 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1325


दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड अंतर्गत बांसकुली पंचायत के मुरगुनी में 09 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी की उपस्थिति में मसलिया रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम स्थल पर बैठक आयोजित की गई । 

माननीय मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुव्यवस्थित तरीके से कार्यों के सम्पादन हेतु पदाधिकारियों को दायित्वों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि माननीय मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाये। 


इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा व्यवस्था के बारे में संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

बैठक के उपरांत उपायुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। 

बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रसीक्षु आईएएस, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी,  प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी रानेश्वर  सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थिति थे। 



दिनांक- 04 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1324

 दिनांक- 04 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1324


जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार प्रखण्ड सभागार, दुमका में मतदाता पहचान पत्र के साथ आधार सीडिंग के मामले में 70 प्रतिशत से कम प्रगति बाले 101 मतदान केन्द्रों के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ समीक्षा बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका द्वारा किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान 30 मतदान केन्द्र के बीएलओ जिनका आधार सीडिंग प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम पाया गया। उन्हें स्पष्टीकरण करते हुए आधार सीडिंग में प्रगति में सुधार लाने हेतु तीन दिन का समय दिया गया है अपेक्षित सुधार नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अनुशंसा किया जायेगा 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केन्द्रों के बीएलओ द्वारा यह आश्वस्त किया गया है कि अगले तीन से चार दिनों में अपेक्षित सुधार कर लिया जायेगा । इसके अतिरिक्त ब्लैक एण्ड ह्वाईट फोटो और न्यून गुणवत्ता वाले फोटोग्राफ के संबंध में भी सभी बीएलओ को निदेश दिया गया है कि एक सप्ताह के अन्दर अधिक से अधिक मतदाताओं का सत्यापन कर रंगीन फोटोग्राफ में परिवर्तित करें। जिन बीएलओ का प्रगति प्रतिवेदन असंतोषजनक पाया गया। जिसके लिए  05 बीएलओ के विरूद्ध वेतन स्थगित करने की अनुशंसा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी - सह - अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका से किया गया है । बैठक में निर्वाचन से संबंधित कर्मी और ऑपरेटर भी उपस्थित थे । 

दिनांक- 03 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1323

 दिनांक- 03 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1323


पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, संस्कृति सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के निदेशक डॉ संजय सिंह एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा मंदिरों का गाँव मलूटी में मंदिरों के नवीकरण कार्य का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने मुख्य मंदिर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। कहा कि सभी मंदिरों में टेराकोटा कलाकृति है जो इन मंदिरों को खास बनाती है। इस कलाकृति के साथ सभी मंदिरों के रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेराकोटा मलूटी की पहचान है। बहुत कम ही मंदिरों में टेराकोटा कलाकृति देखने मिलती है। सरकार मलूटी के इतिहास को संजो के रखने का कार्य कर रही है। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारी को सभी सुविधा उपलब्ध कराने का  निदेश दिया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से कहा कि अपने गांव की स्वच्छता बनाये रखें।इससे ना सिर्फ संथाल परगना बल्कि पूरे राज्य को एक नई पहचान मिलेगी। पूरे वर्ष और भी संख्या में लोग यहां आयेंगे।

मलूटी को मंदिरों का गांव कहने का वजह यह है कि यहां 300 साल पहले तक 108 मंदिर हुआ करते थे। इतनी ही संख्या में तालाब भी थे। वर्तमान में यहां 72 मंदिर ही बचे हैं। सभी मंदिरों की अपनी विशेषता है। मौके पर जिले के वरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी शिकारीपाड़ा आदि उपस्थित थे। 





दिनांक- 03 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1322

 दिनांक- 03 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1322


उपायुक्त के निदेशानुसार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका के नेतृव्य में दुमका प्रखण्ड के मुड़भंगा, बड़तल्ली, राजबॉध पंचायत में सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “ आपकी योजना- आपकी सरकार - आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके लिए 17 स्टॉल लगाया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कई लाभुकों को लाभ दिया गया। सभी तीनों पंचायत के कार्यक्रम को अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका द्वारा निरीक्षण किया गया और लाभुकों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित भी किया। 


मुड़भंगा पंचायत में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 06 छात्राओं को, फुलो-झानों आर्शिवाद योजना के तहत 02 लाभुकों, सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत 04 लाभुकों को पेंशन, 01 लाभुकों को सोना- सोबरन धोती-साड़ी योजना, 10 लोगों को कम्बल का वितरण अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका द्वारा किया गया। 


बड़तल्ली पंचायत में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 06 छात्राओं को, फुलो-झानों आर्शिवाद योजना के तहत 04 लाभुकों, मनरेगा के तहत जॉब कार्ड 05, मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप 03 लाभुकों को, 10 लोगों को कम्बल का वितरण अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका द्वारा किया गया। 


राजबॉध पंचायत में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 05 छात्राओं को, फुलो-झानों आर्शिवाद योजना के तहत 02 लाभुकों, सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत 07 लाभुकों को पेंशन, मनरेगा के तहत डोबा / कूप 04 लाभुकों को, ग्रीन कार्ड 05, 01 दिव्यांग को ट्राय साईकिल 09 लाभुकों को सरसो बीज अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका द्वारा किया गया। 




दिनांक- 3 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1321

 दिनांक- 3 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1321


अग्रणी जिला प्रबंधक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न बैंक कर्मियों के साथ आईसीआईसीआई दुमका शाखा में बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में आरबीआई के वित्तीय समावेशन और विकास विभाग  द्वारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे हैं। राष्ट्रव्यापी विस्तृत जागरूकता कार्यक्रम का जिले में आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता बैंकिंग लोकपाल, डिजिटल लेनदेन से संबंधित नागरिकों को उनके वित्तीय, अधिकार एवं शिकायत निवारण की प्रक्रिया से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि अभी भी  कई गांवों में ग्रामीण जनता बैंकिंग कार्यप्रणाली से अनभिज्ञ है।

बेहतर जुड़ाव के लिए अभियान को क्षेत्रीय आधार पर चलाया जाएगा। ग्राहक के अधिकारों, ग्राहक संरक्षण और शिकायत निवारण ढांचे से संबंधित जानकारी पर ज़ोर देते हुए यह अभियान, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक वित्तीय लेनदेन धोखाधड़ी के विरुद्ध सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने का भी प्रयास करेगा। जिसमें क्या करें और क्या न करें, सुरक्षा उपाय और रोकथाम शामिल किए जाएंगे।

इसके अंतर्गत प्रत्येक बैंक शाखा, ग्राहक सेवा केंद्र,वित्तीय परामर्शदाता, वित्तीय साक्षरता केंद्र द्वारा विभिन्न स्थानों पर ग्राम, पंचायत, प्रखंड एवं जिला में कार्यक्रम किये जायेंगे और  बैनर, पम्पलेट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल प्लेटफार्म से ग्राहकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैकिंग सेवा से असंतुष्ट ग्राहक अपनी शिकायत का समाधान नहीं मिलने की स्थिति में  बैकिंग लोकपाल से अपनी शिकायतों का निराकरण करा पाएंगे। जागरूक ग्राहक अपने साथ साथ और लोगों को भी जागरूक करेंगे। 

बैठक में आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक तथा जिले में स्थित सभी बैंकों के जिला समवन्यक उपस्थित रहे।