Monday, 19 March 2018

दुमका 19 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 136 
माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास की अध्यक्षता में दिनांक 14 मार्च 2018 को आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना संबंधित बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में दिनांक 19 मार्च 2018 को उपायुक्त दुमका के सभाकक्ष में सभी अध्यक्ष प्रखंड 20सूत्री कार्यान्वयन समिति एवं सभी उपाध्यक्ष प्रखंड 20सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उज्ज्वला योजना को जरूरतमंदों के बीच पहुंचाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष 20सूत्री के कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति दिनेश दत्ता ने कहा कि हर जरूरतमंद को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिले। इसके लिए हमें कार्य करना होगा। जरूरतमंदों की सूची तैयार कर उन्हें इस योजना का लाभ दिलाना हमारा कर्तव्य है। 

दुमका 19 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 135 
सचिव उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड के निर्देश के आलोक में दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने दिनांक 20/ 3/ 2018 एवं दिनांक 25/ 3/ 2018 को पूरे दुमका जिले में सरहुल एवं रामनवमी के पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा रामनवमी पर्व में किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के उद्देश्य से शुष्क दिवस की घोषणा की है। उक्त दिनों में मदिरा बिक्री के सभी दुकानों प्रतिष्ठानों को उपायुक्त मुकेश कुमार ने पूर्णतः बंद रखने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बंदी के आदेश का सख्ती से अनुपालन किया जाए तथा शुष्क दिवस की अवधि में मदिरा बिक्री एवं वितरण निषिद्ध रखा जाए। 


दुमका 19 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 134 
नगरपालिका आम चुनाव 2018 के अवसर पर आज नामांकन के तीसरें दिन नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ से किसी भी पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नगर परिषद दुमका के लिए वार्ड सदस्य के 25 अध्यक्ष पद के 2 एवं उपाध्यक्ष पद के 3 नाजिर रसीद काटे गये तथा नगर पंचायत बासुकिनाथ के लिए वार्ड सदस्य के 23 अध्यक्ष पद के 2 एवं उपाध्यक्ष 4 नाजिर रसीद काटे गये।
तीन दिनों में नगर परिषद दुमका के लिए वार्ड सदस्य 74 अध्यक्ष पद के लिए 6 उपाध्यक्ष पद के लिए 4 वही  नगर पंचायत बासुकिनाथ के लिए वार्ड सदस्य 58 अध्यक्ष पद के लिए 3 तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 6 नाजिर रसीद कटे।  

दुमका 17 मार्च 2018      
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 133

दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में 21 मार्च 2018 को समाहरणालय सभागार में रामनवमी त्यौहार के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में माननीय वर्तमान विधायक एवं सांसद, पूर्व विधायक एवं सांसद राजनैतिक दल के लोग/समाज सेवी/मीडिया/बुद्धजीवि वर्ग/गणमान्य व्यक्तियों/विभिन्न अखाड़ो/सरना समितियों/मोहरम कमिटि आदि भाग लेंगे।
बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। जिला प्रषासन समाज के लोगों के साथ बैठकर उनकी महत्वपूर्ण राय जानने का प्रयास करेगा ताकि रामनवमी त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

दुमका 17 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 132 
नगरपालिका आम चुनाव 2018 के अवसर पर आज नामांकन के द्वितीय दिन नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ से किसी भी पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नगर परिषद दुमका के लिए वार्ड सदस्य के 30 अध्यक्ष पद के 2 एवं उपाध्यक्ष पद के 1 नाजिर रसीद काटे गये तथा नगर पंचायत बासुकिनाथ के लिए वार्ड सदस्य के 22 अध्यक्ष पद के 1 एवं उपाध्यक्ष 2 नाजिर रसीद काटे गये।
दो दिनों में नगर परिषद दुमका के लिए वार्ड सदस्य 58 अध्यक्ष पद के लिए 4 उपाध्यक्ष पद के लिए 1 वही  नगर पंचायत बासुकिनाथ के लिए वार्ड सदस्य 35 अध्यक्ष पद के लिए 1 तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 2 नाजिर रसीद कटे।  


दुमका 16 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 131 
नगरपालिका आम चुनाव 2018 के अवसर पर आज नामांकन के प्रथम दिन नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ से किसी भी पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नगर परिषद दुमका के लिए वार्ड सदस्य के 28 अध्यक्ष पद के 2 नाजिर रसीद काटे गये तथा नगर पंचायत बासुकिनाथ के लिए वार्ड सदस्य के 13 नाजिर रसीद काटे गये।
    

दुमका 16 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 130 
नगर पार्षद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ निर्वाचन 2018 के अवसर पर अनुमंडल दंडाधिकारी दुमका, राकेश कुमार द्वारा 16 मार्च 2018 नामांकन प्रक्रिया से निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक द.प्र.स. की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्न शर्तों के साथ निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। 
1ण् 5 या 5 से अधिक व्यक्ति नामांकन के समय निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय एवं पोलिंग बूथ से 100 मीटर के अंदर एकत्रित नहीं होंगे ना ही नाजायज मजमा लगाएंगे ।
2ण् नामांकन के समय अभ्यर्थी अपने साथ अधिकतम 2 व्यक्तियों को निर्वाची कार्यालय में लाएंगे ।
3ण् कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का घातक हथियार लाठी भाला गड़ासा तीर कमान तथा किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक पदार्थों को लेकर नहीं चलेंगे ।
4ण् कोई भी व्यक्ति द्वारा किसी अभ्यर्थी को नामांकन दाखिल करने एवं निर्वाचन प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न नहीं करेंगे
5ण् कोई भी अभ्यर्थी अथवा उनके समर्थक कोई उत्तेजक अथवा सांप्रदायिक नारों का प्रयोग नहीं करेंगे ।
6ण् किसी प्रकार की सभा आयोजन हेतु निर्वाची पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा ।
7ण् लाउडस्पीकर का प्रयोग हेतु निर्वाची पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त करना होगा ।
8ण् यह निषेधाज्ञा निर्वाचन में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों तथा विधि व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों पुलिसकर्मियों पर लागू नहीं होगा आदेश के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त  कानूनी कार्रवाई की जाएगी