Monday 4 April 2016

दुमका, दिनांक 04/04/2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 138 

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने प्रवाह संस्था द्वारा जामा प्रखंड में चलाये जा रहे स्वयं सहायता समुहों के आजीविका सृजन कार्यक्रम का जायजा लिया। इसी क्रम में उपायुक्त ने गांधी टोला चतरा में सुनीता मरांडी द्वारा लगाये गये मिर्च, पानमुनी मरांडी द्वारा लगाये गये बंधागोभी, मेरी टुडू एवं सकोदी मरांडी द्वारा लगाये गये टमाटर के फसल के अलावा बनाये गये रिसावयुक्त कुआँ का भी जायजा लिया तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। 
ज्ञात हो कि स्वयं सेवी संस्था प्रवाह द्वारा जामा प्रखंड के पाँच पंचायत क्रमषः भैरवपूर, चिकनियाँ, नाचनगडि़या, भुटोकोडि़या एवं टेंगधोवा के 40 गाँवों में टाटा ट्रस्ट एवं सीआईएनआई द्वारा प्रायोजित परियोजना के अन्तर्गत प्रस्तावित 3000 आदिवासी परिवार के आजीविका सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसका प्रमुख उद्देष्य प्रत्येक सदस्य को आनेवाले 5 वर्षों में 1.20 लाख रू0 सालाना आमदनी सुनिष्चित कराना है। 
उपायुक्त के साथ जामा के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन एवं स्वयं सेवी संस्था प्रवाह के सदस्यगण उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment