Saturday 16 April 2016

दुमका, दिनांक 16/04/2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 159 

उपायुक्त, दुमका राहुल कुमार सिन्हा ने आज सरैयाहाट प्रखंड के सरैया पंचायत के जमुआ ग्राम, माथाकेषो पंचातय के परासदह ग्राम एवं हंसडिहा पंचायत के फरखेता ग्राम के चापकल मरम्मति का निरीक्षण किया।   
निरीक्षण के दौरान चापकल मरम्मति के धिमी गति को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग - 2 के कार्यपालक अभियंत साधु शरण को चापकल मरम्मति में तेजी लाने एवं मिस्त्री बढ़ाने का निदेष दिया। कार्यपालक अभियंता से यह भी पूछा गया कि मरम्मति के दौरान क्या-क्या कार्य करते हैं। इसपर उन्होंने ने कहा कि पूर्णतः खराब चापाकल में पाईप एवं वासर बदली की जाती है। 
उपायुक्त ने ग्रामिणों से कहा कि साधारण मरम्मति का कार्य पंचायत स्तर पर किया जाय। साधारण मरम्मति हेतु अवष्यक औजार मुखिया के पास दिया जा चुका है। उससे आप स्वयं चापकल की मरम्मति कर सकते हैं। 
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ कार्यपालक अभियंता साधु शरण, कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू, ब्लाॅक कोडिनेटर षिव कुमार पाण्डेय उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment