Tuesday 12 April 2016

दुमका, दिनांक 12/04/2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 152

जुलाई से दुमका में केन्द्रीय विद्यालय  
दुमका जिला में केन्द्रीय विद्यालय स्थापना के उद्देष्य से केन्द्रीय विद्यालय समिति की टीम के सदस्य श्री निरंजन कुमार, सहायक आयुक्त, केन्द्रीय विद्यालय, राँची, केन्द्रीय विद्यालय, राँची के प्राचार्य तथा राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त दुमका ने प्रस्तावित स्थल जो कि मौजा-कुमड़ाबाद के धधकिया ग्राम में अवस्थित है। का जायजा लिया। उपायुक्त ने टीम के सदस्यों को जानकारी दी कि केन्द्रीय विद्यालय स्थापना हेतु धधकिया ग्राम में आफ्टर केयर होम के समीप ही कुल 8 एकड़ जमीन चिह्नित किया गया है। इस स्थल की दूरी दुमका शहर से मात्र 8 कि0मी0 की दूरी पर अवस्थित है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि यातायात, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह स्थल केन्द्रीय विद्यालय स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त है। 
उपायुक्त द्वारा टीम के सदस्यों को यह भी जानकारी दी गई कि तत्काल केन्द्रीय विद्यालय का संचालन दुमका प्रखंड कार्यालय से लगभग 1 कि0मी0 दूरी पर अवस्थित श्रीअमड़ा ग्राम में निर्मित भवन ’’ट्रायबल युथ प्रषिक्षण केन्द्र’’ में कराया जा सकता है। इस भवन में आंषिक कार्य शेष है जो 10-15 दिनों में पूर्ण करा लिया जाएगा। टीम के सदस्यों द्वारा ट्रायबल युथ प्रषिक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। टीम के सदस्यों ने निरीक्षण के पष्चात उपरोक्त दोनों प्रस्तावित स्थलों के बारे में संतोष व्यक्त किया गया। तथा आष्वासन दिया गया कि वे सकारात्मक प्रतिवेदन केन्द्रीय विद्यालय समिति को भेजेंगे एवं प्रयास करेंगे कि इसी वर्ष जुलाई से दुमका जिला में केन्द्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभ हो सके।




No comments:

Post a Comment