Tuesday 12 April 2016

दुमका, दिनांक 12/04/2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 155 

सौहार्द्र कायम रखने में सोषल मीडिया की भूमिका अहम्
- अजय नाथ झा, उप निदेषक जनसम्पर्क, 
संताल परगना प्रमंडल, दुमका  
ऐसा देखा जा रहा है कि सोषल मीडिया पर समाचार के नाम पर बने वाट्सएप ग्रुप में गैर जिम्मेदार तथ्य और गलत बयानी पोस्ट किये जा रहे हैं। समाज में अपवाह भी फैल रही है। सोषल मीडिया के जिम्मेदार एडमीन होने के नाते ग्रुप एडमीन का कर्तव्य है कि उन्हें ही सह एडमीन बनायें जो उस ग्रुप के लिए पूर्णतः जिम्मेदार एवं उत्तरदायी हो। इस आषय से संबंधित एक पत्र उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा ने संताल परगना प्रमंडल के अन्तर्गत कार्यरत विभिन्न सोषल मीडिया (व्ह्टऐप, फेसबुक, ट्विटर एवं गुगल प्लस आदि) के ग्रुप एडमीन को लिखा है। उप निदेषक ने बतलाया कि एडमीन होने के नाते आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने ग्रुप के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से जानते हों। गु्रप के किसी सदस्य द्वारा गलत बयानी, गैर जिम्मेदाराना तथ्य, असामाजिक बयान, सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाला बयान अफवाह फैलाने वाले पोस्ट तथा वह पोस्ट जो भारत के स्थापित विधि के विरूद्ध हो तो तत्काल वैसे सदस्य को अपने ग्रुप से निष्काषित करते हुए इसकी सूचना निकटतम थाना प्रभारी को अवष्य दें। ताकि ससमय ऐसे भ्रामक तथ्य को पोस्ट करने वाले तथा उसे फोरवर्ड करने वालों पर साईवर क्राइम कानून सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सके। इस पत्र की प्रतिलिपि सभी पुलिस अधीक्षक को देते हुए यह अनुरोध किया गय है कि वे भी अपने स्तर से पुलिस पदाधिकारियों को स्वयं सक्रियता के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए प्रेरित करेें। यदि ग्रुप एडमीन उपर्युक्त कार्रवाई ससमय नहीं करते हैं तो प्रथम द्रष्ट्या उनकी भी संलिप्तता/सहमति मानते हुए उनके विरुद्ध भी साईवर कानून एवं अन्य कानून के तहत कार्रवाई करने हेतु पुलिस स्वतंत्र होगी। यदि आप ग्रुप क्रिएटर के द्वारा ब्व.ंकउपद बना दिये गये हैं तथा आप ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ आधिकारिक नियन्त्रण नहीं है या जिम्मेदारी नही उठा सकते तो वैसे ग्रुप के एडमिन प्रास्थिति (स्टेटस) में बना रहना समीचीन नहीं प्रतित होता है। 
उप निदेषक ने इस पत्र की प्रतिलिपि आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, दुमका, डी0आई0जी0, उपायुक्त दुमका, देवघर, साहेबगंज,  जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, पुलिस अधीक्षक दुमका, देवघर, साहेबगंज, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुमका, देवघर, साहेबगंज, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ को प्रेषित किया है।


No comments:

Post a Comment