Friday 5 April 2019

दुमका 05 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0389

सेना भर्ती रैली के पाँचवें दिन विभिन्न जिलों से आए कुल 3947 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुमारदुधानी दुमका स्थित आर्चरी ग्राउंड में 1 अप्रैल से 11 अप्रैल 2019 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। जिनमें 271 प्रतिभागी आयोजित दौड़ में सफल रहे। भारतीय सेना द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती रैली में पाँचवें दिन एक भी फर्जी प्रतिभागी नही पकड़े गये। पाँचवें दिन आयोजित आर्मी भर्ती रैली में धनबाद, पाकुड़, सिमडेगा, वेस्ट सिंहभूम एवं गढ़वा के प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

"दम दिखाओ दुमका"
चलो मतदान करें...चलो देश बदलें...

No comments:

Post a Comment