Friday 26 April 2019

दुमका 26 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0480

लोकसभा आम चुनाव 2019 (2) दुमका लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन के पाँचवें दिन नामांकन से संबंधित प्रपत्र की बिक्री नहीं हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी दुमका मुकेश कुमार ने बताया कि (2) दुमका लोकसभा संसदीय क्षेत्र से 4 नामांकन दर्ज किया गया। जिनमें सुनील सोरेन (भारतीय जनता पार्टी), सेनापति मुर्मू (भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी) जीतलाल राय (निर्दलीय) एवं अर्जुन पुजहर (आॅल इंडिया तृणमुल कांग्रेस) प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन दर्ज किया। सभी नाम निर्देशन किये हुए प्रत्याशियों के लिए स्क्रूटनी की तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है तथा नाम वापसी की तिथि 2 मई 2019 है। ज्ञात हो कि दुमका संसदीय क्षेत्र के लिए 19 मई 2019 को मतदान किया जायेगा।  




No comments:

Post a Comment