Sunday 7 April 2019

दुमका 06 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0392

लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा हो चुकी है। सूचना जनसम्पर्क विभाग के द्वारा एलईडी वाहन (जागरुकता रथ) के माध्यम से स्वीप कोषांग के द्वारा जामा प्रखंड के गावं दलदली में मतदान के लिए मतदाताओं को वीडियो क्लिप दिखाकर जागरुक किया जा रहा है। इस जागरुकता रथ के माध्यम से सुदूर वर्ती गांवों में रह रहे मतदाताओं के बीच पहुंच कर मतदान करने हेतु स्थानीय भाषा में वीडियो/ओडियो क्लिप दिखाया गया और मतदान हेतु जागरुक किया गया।
7 चरणों में पूरे देश में मतदान किया जाना है। वही दुमका में अंतिम चरण में मतदान होगा। जिला प्रशासन दुमका द्वारा मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक करने के उदेश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। दम दिखाओं दुमका, चलों मतदान करें, चलों देश बदलें अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। 

"दम दिखाओ दुमका"
चलो मतदान करें...चलो देश बदलें...

No comments:

Post a Comment