Monday 22 April 2019

दुमका 22 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0454
मतदाताओं में मतदान के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी दुमका मुकेश कुमार के निर्देश पर स्वीप कोषांग द्वारा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। यह मानव श्रृंखला डीसी चैक से लकड़ापहाड़ी महारो तक आयोजित था। बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालय के छात्र छत्राओं तथा आमजनों ने इस मानव श्रृंखला में भाग लिया। स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु नए-नए कार्य किए जा रहे हैं। मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान हाथों में तख्ती लेकर आगामी 19 मई को आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की गई। राष्ट्र को मजबूत करने के लिए बेहतर सरकार चुनने में अपना योगदान निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व 19 मई को दुमका जिले में मनाया जाना है। इस पर्व में आप सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित छात्र छत्राओं से कहा कि आप सभी अपने माता पिता से मतदान करने की अपील करें साथ ही अपने आस पास के वैसे लोग जो 18 वर्ष के हो चुके हैं ,उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

स्वीप कोषांग द्वारा निकली गयी बाइक रैली ...

स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त दुमका वरुण रंजन के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गयी। यह बाइक रैली डीसी चैक से शुरू होकर फुसरो पूल तक आयोजित की गयी। रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक करना था। हाथ मे तख्ती लिए लोग लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक कर रहे थे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बाजी इस बाइक रैली में हिस्सा लिया।











No comments:

Post a Comment