Monday 29 April 2019

दुमका 29 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0495

(2) दुमका लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कुल 16 प्रत्याशियों ने किया नामांकन...

लोकसभा आम चुनाव 2019 (2) दुमका लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन के अंतिम दिन 3 लोग ने नाम निर्देशन के लिए सुरक्षित जमा राशि (सिक्युरिटी मनी) जमा किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी दुमका मुकेश कुमार ने बताया कि (2) दुमका लोकसभा संसदीय क्षेत्र से 8 नामांकन दर्ज किया गया। जिनमें रसका सोरेन (निर्दलीय), सतीश सोरेन (झारखंड पिपुल्स पार्टी) रमेश टुडू (निर्दलीय) ठकरुण सोरेन (निर्दलीय), स्टेफन बेसरा (बहुजन समाज पार्टी), राजेश बेसरा (निर्दलीय), समुएल टुडू (निर्दलीय) एवं प्रोबिना मुर्मू (निर्दलीय) प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन दर्ज किया। (2) दुमका लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कुल 16 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दर्ज। नामांकन किये प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:- 
शिबू सोरेन (झारखंड मुक्ति मोर्चा), मोहरील मुर्मू (निर्दलीय), सुनील सोरेन (भारतीय जनता पार्टी), बाघराय सोरेन (निर्दलीय), रसका सोरेन (निर्दलीय), सेनापति मुर्मू (भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी), सतीश सोरेन (झारखंड पिपुल्स पार्टी), रमेश टुडू (निर्दलीय), श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय), ठकरुण सोरेन (निर्दलीय), जीतलाल राय (निर्दलीय), अर्जुन पुजहर (आॅल इंडिया तृणमुल कांग्रेस), स्टेफन बेसरा (बहुजन समाज पार्टी), राजेश बेसरा (निर्दलीय), प्रोबिना मुर्मू (निर्दलीय), समुएल टुडू (निर्दलीय)।
 सभी नाम निर्देशन किये हुए प्रत्याशियों के लिए स्क्रूटनी की तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है तथा नाम वापसी की तिथि 2 मई 2019 है। ज्ञात हो कि दुमका संसदीय क्षेत्र के लिए 19 मई 2019 को मतदान किया जायेगा। 





No comments:

Post a Comment