Saturday 20 April 2019

दुमका 20 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0451
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में District Monitoring comonittee on accessinle election की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव के दिन दिये जाने वाले सुविधाओं एवं उनकी भागीदारी सुनिष्चित करने हेतु आवश्यक निदेश दिये। जिसमें दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहन की व्यवस्था, रूट चार्ट, माईक्रो प्लान इत्यादि पर परिचर्चा की गई एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण करते हुए सभी मतदान केन्द्र पर व्यक्तिगत रूप से जाकर मतदान केन्द्र की सुविधाओं को देखने एवं प्रतिदिन एक पीडबल्यूडी मतदाता को वोटर आॅफ द डे के रूप में चयन कर सम्मानित करने का निदेश दिया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप निदेषक सह प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सचिव नेहरू युवा केन्द्र, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला प्र्यवेक्षिका, तेजस्विनी कर्मी, एनएमएम कर्मी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment