Tuesday 30 April 2019

दुमका 30 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0501

(2) दुमका लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र समर्पित किया था। इन प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न सेटों में दिये गये नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। संवीक्षा के उपरांत 15 प्रत्याशियों के नामांकन को स्वीकृत किया गया वही 1 प्रत्याशी के नामांकन को अस्वीकृत किया गया।
 जिला निर्वाचन पदाधिकारी दुमका मुकेश कुमार ने संवीक्षा के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जीतलाल राय (स्वतंत्र) प्रत्याशी के नामांकन को वैध जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण अस्वीकृत किया गया। 
स्वीकृत किये गये प्रत्याशियों की सूची निम्न प्रकार है:- शिबू सोरेन (झारखंड मुक्ति मोर्चा), मोहरील मुर्मू (स्वतंत्र), सुनील सोरेन (भारतीय जनता पार्टी), बाघराई सोरेन (स्वतंत्र), रसका सोरेन (स्वतंत्र), सेनापति मुर्मू (भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी), सतीश सोरेन (झारखंड पिपुल्स पार्टी), रमेश टुडू (स्वतंत्र), श्रीलाल किस्कू (स्वतंत्र), ठाकुरुण सोरेन (स्वतंत्र), अर्जुन पुजहर (आॅल इंडिया तृणमुल कांग्रेस), स्टेफन बेसरा (बहुजन समाज पार्टी), राजेश बेसरा (स्वतंत्र), प्रोबिना मुर्मू (स्वतंत्र), समुएल टुडू (स्वतंत्र)। 










No comments:

Post a Comment