Monday 8 April 2019

दुमका 08 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0397

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दुमका जिला में 19 मई को मतदान किया जायेगा। जिला प्रषासन दुमका द्वारा मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक करने के उदेश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। ‘‘दम दिखाओं दुमका‘‘, ‘‘चलों मतदान करें, चलों देश बदलें‘‘ अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। 
सूचना जनसम्पर्क विभाग के द्वारा एलईडी वाहन (जागरुकता रथ) के माध्यम से स्वीप कोषांग के द्वारा मसलिया प्रखंड के पंचायत आमगाछी गावं शिकारपुर में मतदान के लिए मतदाताओं को वीडियो क्लिप दिखाकर जागरुक किया जा रहा है। इस जागरुकता रथ के माध्यम से सुदूर वर्ती गांवों में रह रहे मतदाताओं के बीच पहुंच कर मतदान करने हेतु स्थानीय भाषा में वीडियो/ओडियो क्लिप दिखाया जा रहा है और मतदान हेतु लोगों को जागरुक जा रहा है।

"दम दिखाओ दुमका"
चलो मतदान करें...चलो देश बदलें...

No comments:

Post a Comment