Monday 29 April 2019

दुमका 29 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0499

जिला निर्वाचन पदाधिकारी दुमका मुकेश कुमार के निदेश पर सूचना जनसम्पर्क विभाग द्वारा चयनित 17 नुक्कड़ नाटक कलादलों के माध्यम से विभिन्न प्रखंड के पंचयात एवं सुदूर वर्ती गांवों में रह रहे मतदाताओं के बीच पहुंचकर मतदान करने हेतु स्थानीय भाषा में गीत नृत्य और नुक्कड़ नाटक दिखाया जा रहा है और मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित भी कर रहे। इसी क्रम में प्रखंड जरमुण्डी के रिलामाला रिमिल आखड़ा विजयपुर, वान्दो हरिपुर जन जागरण कलादल, रानेश्वर, दुमका द्वारा पुतलीडाबर, कुशमाहा, भौड़ाबाद, सिंहनी, हरिपुर बाजार, मसलिया प्रखंड में सिद्धो-कान्हू संताली सांस्कृतिक केन्द्र, सालताला वागनल, दुमका, प्रयास फाउण्डेशन, फोर टोटल डेवलेपमेंट, पाकुड़ रोड, दुमका, प्रयास फाउण्डेशन, पाकुड़ रोड, दुमका, संथाली लोक नृत्य मंडली, करहलबील, दुमका, आदिवासी एवं पारम्पारिक संगीत ग्रुप, एसपी काॅलेज रोड, करहलबील, दुमका, शंकर पंजियरा, रचना भारती, कुमहारपाड़ा चौक, दुमका, आदिवासी रासका आखड़ा, गिधनीपहाड़ी, दुमका, महिला शक्ति निकेतन, नायापाड़ा रसीकपुर, दुमका, शैली सृजन, रसिकपुर, कुरुवा दुमका, टिंकु छैला ग्रुप, सरैयाहाट, दुमका ग्रुप द्वारा खुटोजोरी, बड़ाडुमरिया, बास्कीडीह, मसानजोर, गुमरो, कुंजबोना, नयाडीह, गोलबन्धा, धोबनाहरिणबहाल, रानीघाघर, सापचाला, सुग्गापहाड़ी, रांगा, हारोरायडीह, कठलिया, कोलारकेन्दा, आमगाछी, दलाही, बेलियाजोर, कुसुमघाटा, हथियापाथर एवं रानेश्वर प्रखंड जनमत शोध संस्थान, केवटपाड़ा, दुमका, सुधीर मुर्मू ग्रुप लक्षमीपूर जामा दुमका, मंजिल नाट्य दल, रसिकपुर कुरूवा दुमका , सर्वोदय लोक शिक्षण केन्द्र, केवटपाड़ा पुराना, दुमका, परिहस्त कत्थक नृत्य संस्थान शिकारीपाड़ा, दुमका ग्रुप द्वारातालडंगाल, मोहुलबना,  असानबनी, सालतोला, रंगलिया, दक्षिणजोल, हरिपुर, पाटजोर, सुखजोड़ा के मतदाताओं को बिल्कुल निष्पक्ष होकर मतदान करने के बारे में बताया गया। कलादलों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एक वोट की ताकत को समझाया गया। 
इस लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता में वृद्धि हो इसके लिए कई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। मतदान केंद्र जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है, वैसे मतदान केंद्रों पर ‘‘सघन जनसम्पर्क अभियान‘‘ चलाया जा रहा है ताकि मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके। 

No comments:

Post a Comment