Tuesday 23 April 2019

दुमका 23 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0460

जिला निर्वाचन पदाधिकारी दुमका मुकेश कुमार के निदेश पर स्वीप कोषांग के द्वारा पूरे जिले में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। ‘‘दम दिखाओ दुमका‘‘ अभियान के तहत मतदाता जागरुकता हेतु कई कार्यक्रमों का भी आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना जनसम्पर्क विभाग के द्वारा एलईडी वाहन (जागरुकता रथ) के माध्यम से स्वीप कोषांग के द्वारा प्रखंड जामा के गांव पारघाडीह में मतदान के लिए मतदाताओं को वीडियो क्लिप दिखाकर जागरुक किया जा रहा है। इस जागरुकता रथ के माध्यम से सुदूर वर्ती गांवों में रह रहे मतदाताओं के बीच पहुंच कर मतदान करने हेतु स्थानीय भाषा में वीडियो/ओडियो क्लिप दिखाया जा रहा है और मतदान हेतु लोगों को जागरुक जा रहा है।
जिला प्रशासन दुमका द्वारा मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक करने के उदेश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। ‘‘दम दिखाओं दुमका‘‘, ‘‘चलों मतदान करें, चलों देश बदलें‘‘ अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment