Wednesday, 12 November 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 235 दिनांक - 12/11/2014
मीडिया कोषांग
आज दिनांक 12/11/2014 को जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, दुमका द्वारा आज मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से कला जत्थाआंे ने गीत नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को विधान सभा आम चुनाव 2014 में भागीदारी निभाने एवं निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। मेसर्स संताली लोक नृत्य मंडली ने काठीकुण्ड प्रखंड के हरला (अस्ताजोरा) एवं जोगीडुबा (बड़ाचपुडि़या), सिदो कान्हु संताली सांस्कृतिक केन्द्र सालताला ने रानेष्वर प्रखंड के बागजोबरा (गोविन्दपुर) एवं उ0म0वि0 पथरा (पथरा), संताली सांस्कृतिक मंडली दुमका ने जरमुण्डी प्रखंड के बनवारा (कुरवाटोला) एवं डुमरिया (चोरखेदा), प्रयास फाउन्डेसन ने सरैयाहाट प्रखंड के ग्राम केन्दुआ (केन्दुआ) एवं तमड़ा (चंदुबथान), जनमत शोध संस्थान के द्वारा जामा प्रखंड के गादीदेवली (थानपुर) एवं खड़हरा (भटनिया) में कार्यक्रम सम्पन्न किया। साथ ही जनसम्पर्क विभाग के विभागीय प्रचार वाहन से जामा प्रखंड के गनछुआ, आसनथर, तपसी, बाघझोपा, बाघमारा टोला, दुधानी जामा-1, आमझाड़, विराजपुर, टेंगदोहा, डुमरिया, चतरा, चिकनिया, कोलहड़ीया, लकड़जोरिया, बिचकोड़ा नाचनगडि़या, चिहरबनी, परगडीह, खटंगी, ओगिया, बासकिया, दलदली, सेजाकोड़ा इत्यादि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।



सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 234 दिनांक - 12/11/2014
मीडिया कोषांग
स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैठक अनुमंडल कार्यालय में आयोजित की गई। दुमका जिले से सभी गैस एजेन्सी के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप कोषांग की ओर से स्टीकर तैयार किया जा रहा है। सभी गैस सिलेंडरों पर आपके द्वारा स्टीकर चिपकाया जाय। गैस एजेन्सी के प्रतिनिधियों ने बताया कि कुल 30 हजार से अधिक उपभोक्ता दुमका जिले में हैं और मतदाता जागरूकता अभियान में वे जिला प्रषासन, दुमका को पूरा सहयोग करेंगे। इस स्टीकर पर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई है। साथ ही साथ मतदान दिवस की तिथि एवं समय भी अंकित किया गया है। स्वीप कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी -सह- सहायक दण्डाधिकारी(प्रषिक्षुभा.प्र.से.) आकांक्षा रंजन ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि स्टीकर के माध्यम से यह अपील विषेषकर गृहणियों के लिए की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएँ अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आप सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर कुसुम गैस एजेन्सी, अंकित गैस एजेन्सी इत्यादि कुल 6 गैस एजेन्सियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

Tuesday, 11 November 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 233 दिनांक - 11/11/2014
मीडिया कोषांग
आज दिनांक 11/11/2014 को इन्डोर स्टेडियम, दुमका में 30 बी0आर0पी0/सी0आर0पी0 को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रषिक्षण दिया गया। ये सभी मास्टर ट्रेनर सभी प्रखंडों में मतदान कर्मियों को ई0भी0एम0 से संबंधित प्रषिक्षण देंगे। साथ ही मतदान के दिन जिस मतदान केन्द्र पर ई0भी0एम0 में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर वहाँ जाकर ई0भी0एम0 ठीक करेंगे या परिवर्तित करेंगे। साथ ही आज विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को भी प्रषिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रषिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहत्र्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी प्रषिक्षण कोषांग, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी बी0आर0पी0/ सी0आर0पी0 एवं विभिन्न राजैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

संख्या 232 दिनांक - 11/11/2014
मीडिया कोषांग
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, दुमका द्वारा आज मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से कला जत्थाआंे ने गीत नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को विधान सभा आम चुनाव 2014 में भागीदारी निभाने एवं निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। मेसर्स संताली लोक नृत्य मंडली ने गोपीकान्दर प्रखंड के दुर्गापुर एवं खैरबनी, सिदो कान्हु संताली सांस्कृतिक केन्द्र सालताला ने षिकारी पाड़ा प्रखंड के चितरागडि़या एवं सरसडंगाल, संताली सांस्कृतिक मंडली दुमका ने जरमुण्डी प्रखंड के कोरडीहा एवं बाघमारा, प्रयास फाउन्डेसन ने रामगढ़ प्रखंड के केचुआ एवं कड़विन्धा में कार्यक्रम सम्पन्न किया। साथ ही जनसम्पर्क विभाग के विभागीय प्रचार वाहन से जरमुण्डी प्रखंड के सहारा हटिया, बान्दोडीह हटिया, रायकेनारी हटिया में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र मंे सिंहनी, दोदिया, बान्दो, योगिया, ताराबांध, जोरका, बरगो, बनवारा, बान्दोडीह, पहाड़ पुर, चोरखेद्दा, चारोडीह, घोरटोपी, वासुकिनाथ, बेगनथर, गोजम्बा, अमरपुर, बारापलासी, नोनिहाट इत्यादि गांवों में भी मतदाता जागरूकता संबंधी प्रचार-प्रसार किया। गया।

Monday, 10 November 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 231 दिनांक - 10/11/2014
मीडिया कोषांग
आज दिनांक 10.11.2014 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, दुमका द्वारा रवाना किये गये मतदाता जागरूकता रथ ने गोपीकान्दर, षिकारीपाड़ा, मसलिया, रामगढ़, दुमका प्रखंड में गीत नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को विधान सभा आम चुनाव 2014 में भागीदारी निभाने एवं निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्ररित किया। मेसर्स संताली लोक नृत्य मंडली ने गोपीकान्दर प्रखंड के कारीपहाडी एवं सुरजुडीह, सिदो कान्हु संताली सांस्कृतिक केन्द्र सालताला ने षिकारी पाड़ा प्रखंड के जामकान्दर एवं कोलाईबाड़ी, संताली सांस्कृतिक मंडली दुमका ने मसलिया प्रखंड के हारोरायडीह एवं पहाड़पुर प्रयास फाउन्डेसन ने रामगढ़ प्रखंड के कनहारा एवं कांगमारा, जनमत शोध संस्थान ने दुमका शहर के नेषनल हाई स्कूल, रामकृष्ण उच्च विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय रसीकपुर, राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में कार्यक्रम सम्पन्न किया।




सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 230 दिनांक - 10/11/2014
मीडिया कोषांग
आज दिनांक 10.11.2014 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, दुमका ने सूचना भवन दुमका में संचालित विधान सभा आम चुनाव 2014 के लिए एम0सी0एम0सी0 एवं मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वरीय पदाधिकारी मीडिया कोषांग -सह- सदस्य सचिव एम0सी0एम0सी0, श्री प्रभात शंकर (जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, दुमका) एवं दोनो कोषांगों में प्रतिनियुक्त कर्मियांे को भारत निर्वाचन आयोग के निदेष के आलोक में कई महत्वपूर्ण आदेष दिया।  


सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 229 दिनांक - 10/11/2014
मीडिया कोषांग
आज दिनांक 10/11/2014 को उपायुक्त के कार्यालय, दुमका में स्वीप उत्सव में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता से संबंधित कई कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की शुरूआत की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला ने हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की एवं उपस्थित लोगों को शपथ दिलायी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को शपथ पत्र एवं पर्ची हस्तगत कराते हुए निदेष दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड में हस्ताक्षर अभियान चलायें एवं शपथ पत्र एवं पर्ची वितरित करायें। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फाॅर्म 6 भी इस अवसर पर संग्रहित किये गये। उपायुक्त ने कुल 6 मतदाता रथ को विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विगत लोक सभा चुनाव में जिला प्रषासन, स्वयं सेवी संस्था, प्रबुद्ध आम नागरिक जन, कला जत्था, विद्यालय, महाविद्यालय के षिक्षक एवं छात्र तथा पिं्रट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के संयुक्त प्रयास से हमलोगों ने मतदान प्रतिषत में लगभग 15 प्रतिषत से अधिक की वृद्धि का लक्ष्य प्राप्त किया था। आप सबों के सहयोग से विधान सभा आम चुनाव 2014 में हम अपनी पिछली सफलता से अधिक मतदान प्रतिषत की उम्मीद रखते है।      
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहायक दण्डाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, विद्यालय एवं महाविद्यालय के षिक्षक, प्रबुद्ध नागरिकगण एवं मीडिया कर्मी उपस्थित थे।  

स्वीप महोत्सव के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, दुमका ने स्वीप कैलेन्डर जारी किया, जो इस प्रकार है।