Wednesday, 6 February 2019

दुमका 06 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0114
जिला प्रशासन, दुमका परिवहन विभाग के तत्वावधान में 4 फरवरी से 10 फरवरी तक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सूत्र वाक्य के साथ चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम में  अंबेडकर चैक,नेशनल उच्च विद्यालय तथा पुसारो के पास राष्ट्रीय उच्च पथ पर गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इसके अन्तर्गत बिना हेलमेट, लाइसेंस , इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग, सीट बेल्ट की आदि की जांच की गई। लोगों को यातायात नियमों,जैसे इंडिकेटर का प्रयोग, मुड़ने के समय हॉर्न देना, रात्रि में डीम लाइट का प्रयोग, साइड मिरर का प्रयोग आदि आदि जानकारी दी गई।बस और ट्रक के ड्राइवरों को शराब पीने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने से होने वाले नुक्सान के बारे में बताया गया। अवसर पर कई वाहन चालकों का अल्कोहल मापक यंत्र से जाँच भी की गई।यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए शपथ पत्र भरवाकर उन्हें यातायात नियमों से सम्बंधित पम्पलेट दिया गया।
अंकल प्लीज हेलमेट लगाकर वाहन चलाइए। सड़क पर चारपहिया चलाते समय कृपया सीट बेल्ट लगाइए।क्या आपको अपने बच्चों से प्यार नहीं है ?क्या आपके बाल आपके सर से ज्यादा महत्वपूर्ण है ?कुछ इसी प्रकार के प्रश्नों के साथ दुमका नेशनल स्कूल,एस.पी.कालेज तथा सेक्रेट्र हर्ट स्कूल के बच्चे अंबेडकर चैक दुमका तथा नेशनल स्कूल के सामने आने जाने वाले वाहन चालकों के सम्मुख रखकर उनसे यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की गुहार लगा रहे थे।
      कार्यक्रम को सफल बनाने में इस दौरान नेशनल स्कूल के प्रधान सुभाषचंद्र सिंह ,मुश्ताक अली, मनोज कुमार घोष, रमन कुमार वर्मा, मदन कुमार, अमरेंद्र सुमन, नीलकंठ झा, एहतेशाम उल हक,सड़क सुरक्षा कोषांग के किशोर क्रांति सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं आदि उपस्थित थे । 



Tuesday, 5 February 2019

दुमका 05 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0113

उपायुक्त दुमका मुकेष कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आसन्न लोकसभा चुनाव के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘चलो मतदान केन्द्र की ओर‘‘ अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी 10-10 मतदान केन्द्र पर जायेंगे और मतदान केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। तदुपरांत विषेष ग्राम सभा बुलाई जायेगी जिसमें मतदान के महत्व एवं प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी ताकि वे अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरुक करेंगे। 
स्वीप की तैयारी के संबंध में उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करें। मतदान हेतु नुक्कड़ नाट्क, गीत संगीत इत्यादि पारंपरिक प्रचार माध्यमों का भी प्रयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि मतदाता बैण्ड का निर्माण किया जाय जो जगह-जगह पर जाकर उस धुन विषेष के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति उत्साहित करेंगे।
बैठक में उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, प्रषिक्षु आईएएस शषि प्रकाष, अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार, निदेषक एनईपी विनय कुमार सिंकू, निदेषक डीआरडीए दिलेष्वर महतो समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। 


दुमका 05 फरवरी 2019
 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0112

उपायुक्त दुमका मुकेष कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के तमाम पदाधिकारीगण एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नीव अधिकतम मतदान है। अधिकतम मतदान संभव हो इसके लिए लोगों को प्रेरित करें। हमें अधिक से अधिक मतदान संभव हो इसके लिए प्रयत्नषील रहना होगा। मतदाताओं को मतदान में किसी भी प्रकार की परेषानी ना हो यह सुनिष्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि कई बार मतदान के दिन मतदान केन्द्र में बदलाव, मतदाता सूची से नाम हटा हुआ, ईवीएम में खराबी जैसी षिकायतें प्राप्त होती है। सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा है कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अभी से तैयारी कर लेे। यदि कोई अभी भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाना चाहता हो तो फर्म 6 भरकर जमा करें।  प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उन्होंने निदेष दिया कि इस कार्य के लिए षीघ्र ही मुखियाओं के साथ बैठक करें। मतदाता पहचान पत्र का शत प्रतिषत वितरण सुनिष्चित हो।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों की जांच स्वयं जाकर करें। मतदान केन्द्र में सभी आधारभूत सुविधाएं निष्चित हो तथा यह आकर्षक हो। मतदान केन्द्र में यथासभंव बदलाव ना करे। यदि किसी कारणवष मतदान केन्द्र में कोई परिवर्तन किया गया हो तो परिवर्तित मतदान केन्द्र के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। उन्होंने बैठक में रुट चार्ट, मतदान केन्द्र, सड़क, भवन की स्थिति इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की।
.................जारी
दुमका 05 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0111

राजकीय जनजातीय हिजला मेला फैशन शो 2019 आयोजन समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि 21 फरवरी 2019 को हिजला मेला में फैशन शो कराया जाना है। जिसमें झारखंड राज्य के सभी तरह के जनजातीय वेशभूषा में  5 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चे तथा 13 वर्ष से 25 वर्ष के छात्र-छात्रा के साथ साथ मां का भी फैशन शो आयोजित किया जायेगा। फैशन शो के लिए दिनांक 06-02 2019 से 13-0 2 -2019 तक आवेदन लिया जाएगा 14 फरवरी को  10.00 बजे से सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में ग्रूमिंग क्लास होगा। आवेदन के लिए सुशीला बेसरा मोबाइल नंबर 96313 43 812 रजनी मुरमू मोबाइल नं 8797557956 प्रतिभा टुडू मो० 7667456556 अंजुला मुर्मू  7739969290 एवं सुमिता सिंह 9939664558 के पास जमा किया जा सकता है।
बैठक में शो की नोडल पदाधिकारी प्रो अंजुला मुर्मू, गौरकांत झा, सुमिता सिंह, डॉ सपन पत्रलेख, प्रतिभा टुडु, मनोज घोष, सिकन्दर कुमार, मिनी टुडू आदि उपस्थित थे।

दुमका 05 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0110

सूचना भवन के सभागार मे डा0 प्रमोदिनी हाँसदा, प्राचार्या एस0पी0 कालेज दुमका की अध्यक्षता में हिजला मेला महोत्सव से संबंधित ण्क बैठक आयोजित की गई। जिसमे यह निर्णय लिया गया कि जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के अवसर पर फूलो- झानो कलामंच पर अप0 01ः00 बले से अप0 04ः00 बजे तक 16 फरवरी 2019 को तक कक्षा 6 एवं 7 के बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी जिसका समन्वयव डा0 सपन पत्रलेख् एवं सुमिता सिंह करेंगी। निर्णायक होगे- विनोद मरांडी, श्री दुलाल दे एवं जयप्रकाश मरांडी। इसी मंच पर 18 फरवरी 2019 को  अप0 01ः00 बले से अप0 04ः00 बजे तक श् पाॅलिथीन नहीं श् नुक्कड़ नाटक का मंचन एवं ग्यारहवीं कक्षा के छात्र/छात्राओं के लिए सोशल मीडिया के गुण-दोष पर परिचर्चा आयेजित की जायेगी जिसका समन्वयन प्रतिभा टुडू करेंगी। 19 फरवरी 2019 को  अप0 01ः00 बले से अप0 04ः00 बजे तक कक्षा 6 एवं 7 के बच्चों के लिए क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जिसका समन्वयन खिरोधर प्रसाद यादव एवं संजु मिश्रा करेंगे।
    इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जीवानन्द यादव, प्रतिभा टुडू, चन्द्रमोहन हांसदा, दिलीप झा, सुमिता सिंह, गौरकान्त झा अपस्थित थे।

Monday, 4 February 2019

दुमका 04 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0109

परिवहन विभाग के द्वारा 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिला जनसम्पर्क कार्यालय दुमका द्वारा एलईडी वाहन के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबधित आॅडियो/विडियों क्लिप दिखा जा रहा है। साथ ही सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देष्य से जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा रामगढ़ प्रखंड के थाड़ी हाट, मसलिया प्रखंड के पंचायत हाडरोडिह के पालासी हाट में एलईडी वाहन के द्वारा ग्रामीण के बीच आॅडियोध्विडियों क्लिप दिखाकर विभिन्न योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई।
इनमें मुख्य योजनायें यथा आयुष्मान भारत योजना, 1 रूपये में रजिस्ट्री, जोहार योजना, 108 एम्बुलेंस योजना, एलपीजी पंचायत, आयुष्मान भारत से कैसे आपको लाभ मिलेगा, चलो जीते है हम, उज्जवला योजना, गुरुकुल योजना, कन्या षिक्षा योजना, पीटीजी डाकिया योजना, समृद्धि झारखंड का 2 वीडियो, स्वच्छ भारत अभियान का 2 वीडियो, जोहार योजना, पहले पढ़िये फिर बढ़िये, फैमली पलानिंग, समृद्धि झारखंड, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, गांधी जी पर अधारित फिल्म, स्वच्छता को अपनी आदत बनाये आदि स्थानीय भाषा में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 
इसके साथ ही पम्पलेट, पोस्टर एवं अन्य प्रचार सामग्री को आम जनों में वितरण किया गया।




दुमका 04 फरवरी 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0108

जय हिन्द कार्यक्रम के तहत कमार दुधानी स्थित स्टेडियम में छात्रों के बीच प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि अगले दो महीने तक प्रतिदिन आप सभी को पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल प्रषिक्षण दी जायेगी। एसएसबी के देखरेख में आप सभी को फिजिकल ट्रेनिंग दी जायेगी। साथ ही षिक्षा विभाग की टीम के द्वारा समय-समय पर रिटेन टेस्ट भी आप सभी का लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आपकी संख्या को देखते हुए अलग-अलग बैच बनाये गये है ताकि सभी को बेहतर ढंग से प्रषिक्षित किया जा सके। आप सभी के बीच समय-समय स्टडी मेटेरियल का वितरण किया जायेगा। पूरी तत्परता से इस प्रषिक्षण का लाभ उठाये। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो प्रषिक्षण के दौरान गंभीर नही दिखाई देंगे, उन्हें निष्कासित करने का कार्य किया जायेगा। जिला प्रषासन ने आपके लिए ही यह व्यवस्था शुरु की है। इसका लाभ अवष्य ले।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस शषि प्रकाष, एसएसबी कमांडेंट संजय कुमार गुप्ता, षिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रषिणार्थी उपस्थित थे।