Friday, 25 June 2021

दिनांक- 24 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-717

 दिनांक- 24 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-717


उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक...


30 हजार लोगों को मिलेगा राशन कार्ड का लाभ 

जरूरमंद लोग जल्द करें,ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

                राजेश्वरी बी, उपायुक्त


समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ व  एमओआईसी को निर्देश दिया कि अपने अपने कार्यक्षेत्र के सभी कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराकर मासिक प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला को उपलब्ध कराएं।

बैठक में उपायुक्त को सीडीपीओ एवं एमआईसी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने कुपोषित बच्चे का इलाज तो करवाते हैं लेकिन केंद्र में रुकना नहीं चाहते हैं। 

उपायुक्त ने कहा कि प्रचार प्रसार के माध्यम से उन्हें बताएं कि  कुपोषण उपचार केंद्र में रहने वाले कुपोषित बच्चे कि मां को प्रतिदिन ₹100 के हिसाब से 15 दिन का 1500/- रुपए दिया जाता है।

वैसे परिवारों को दीदीबाड़ी योजना से भी जोड़ें ताकि कुपोषित बच्चे को पोषण का लाभ मिले।

कुपोषण परिवार के मदद करने वाले लोगों को कुपोषण वारियर के रूप में प्रोत्साहित करें।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि 9वां कक्षा का नामांकन जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में शौचालय एवं पानी की असुविधा है। वहां जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। 


उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अब टोला एवं मोहल्ला वाइज वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर कर लक्ष्य पूरा किया जाए।

उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि जो भी कुपोषित बच्चे हैं उनके परिवार में राशन कार्ड है या नहीं इसकी जानकारी लें यदि है तो उसमें सभी परिवार के सदस्यों का नाम जुड़ा है या नहीं। राशन कार्ड नहीं है तो जल्द ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की कार्रवाई करें।

उपायुक्त ने बताया कि  सुरक्षा अधिनियम के तहत 3000 लोगों को राशन कार्ड का लाभ से जोड़ा जा सकता है। जो भी असहाय और गरीब व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित है। उनका राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का कार्रवाई अवश्य करें। 


बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ संजय सिंह, अपर समाहर्ता राजेश कुमार राय, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,एमओआईसी एवं अन्य उपस्थित थे।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 9508250080, 9934414404 ,06434-295042

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075





दिनांक- 24 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0716

 दिनांक- 24 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0716


मिलिए 82 साल की चुमकुई जी से


मन में भ्राति रखे सभी वर्ग के लोगों के लिए सीख


 दुमका जिला के गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत कुसचिरा पंचायत के रांगा ग्राम में 82 वर्षीय महिला चुमकुई मरांडी ने गुरुवार को  कोरोना की वैक्सीन लेकर एक मिसाल कायम की। आशंकाओं को दूर करने के लिए उन्होंने सभी योग्य लोगों को सलाह दी कि वे वैक्सीनेशन करवाएं और वायरस को रोकने के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करें। उनका मानना है कि बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। उन्होंने कहा, अगर आप टीका लगाने के योग्य नहीं हैं, तो आपको सरकार द्वारा बताए गए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। मुझे वैक्सीन लगवाने के बाद कोई असुविधा नहीं हुई। एक स्वस्थ व्यक्ति को टीकाकरण के बाद किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का डर नहीं होना चाहिए।


उनकी प्रशंसा करते हुए, उपायुक्त राजेश्वरी बी ने जिले के सभी योग्य लाभुकों से अपील की है कि वे सभी आशंकाओं से छुटकारा पाएं और अपने और अपने परिवार का टीकाकरण करवाएं।  उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल, रेडक्रॉस भवन, अग्रसेन भवन और जिले के सभी नामित स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही सभी प्रखंड में भी टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। विभिन्न इलाकों में विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। आगे आए और टीका लगवाए।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075




दिनांक- 24 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0715

 दिनांक- 24 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0715


फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।बी टाइप के ऑक्सिजन सिलेंडर कुल सिलेंडर-289,फुल सिलेंडर-254  उपलब्ध है।वहीं डी टाइप के ऑक्सिजन सिलेंडर कुल सिलेंडर-248,फुल सिलेंडर-245 उपलब्ध है।ऑक्सिजन रेगुलेटर विथ सिलेंडर-77 तथा स्टॉक में 246 है। बी टाइप के ऑक्सिजन ट्रॉली विथ सिलेंडर-64,डी टाइप के ऑक्सिजन ट्रॉली विथ सिलेंडर-10 उपलब्ध है।ऑक्सिजन मास्क नेजल विथ सिलेंडर -77 तथा स्टॉक में 360 उपलब्ध है।ऑक्सिजन कंसेंट्रेटर टोटल-58 हैं जिनमें ऑन यूज्ड-58 हैं एवं स्टॉक में 0 है।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक- 23 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0714

 दिनांक- 23 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0714


मास्क पहने एवं सामाजिक दूरी का पालन करें...


आज कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नही पाया गया


अब तक कुल 45 लोगों की हो चुकी है मौत


आज RTPCR, TRUENAT, RAT के माध्यम से 1161 लोगो का सैंपल कलेक्ट किया गया


उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि आज कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित नही पाया गया हैं।  अब तक दुमका जिला में कुल 4609 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। अबतक कुल 45 लोगों की मौत हो चुकी है।आज 04 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ठीक  हुए।वर्तमान में कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 


उपायुक्त ने लोगों से अपील कि है कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलें व सामाजिक दूरी का पालन करें।अफवाहों से दूर रहें। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042, 9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075

दिनांक- 23 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-713

 दिनांक- 23 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-713


सीओ की अध्यक्षता में अंचल कर्मियों के साथ बैठक...


बैठक में दिए कई महत्वपूर्ण निदेश...


अंचल पदाधिकारी राजू कमल की अध्यक्षता में अंचल कार्यालय, शिकारीपाड़ा में सभी राजस्व उपनिरीक्षकों ,अंचल निरीक्षक, राजस्व अमीन एवं राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की गई। उपायुक्त राजेश्वरी बी के निदेशानुसार सभी को बैठक में निम्न निर्देश दिए गए :- 

★ प्रधानी मौजा में लंबित रिक्ती से संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र जिला भेजने का निर्देश दिया गया।

★ अवैध जमाबंदी संदेहास्पद जमाबंदी से संबंधित जितने भी अभिलेख खोले गए हैं उनके अवैध जमाबंदीदार को नोटिस कर जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करते हुए जिला को 4H के तहत कारवाई हेतु अभीलेख भेजने का निर्देश दिया गया।

★ NGDRS पोर्टल पर जितने भी प्रतिबंधित भूमि को अद्यतन कराया गया है, उन्हें सत्यापित कर सभी राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि जो भी छूटे हुए प्लॉट्स हैं उसे शीघ्र अद्यतन करा कर प्रतिवेदन अंचल कार्यालय में समर्पित किया जाए।

★सरकारी भूमि के रक्षार्थ बोर्ड अधिस्ठापन हेतु सूची के साथ वांछित राशि का प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।

★अपने अपने हल्का में छूटे हुए ग्राम प्रधान एवं सहायकों को कोविड वैक्सीनेशन हेतु वैक्सीनेशन स्थल पर लाने का निर्देश दिया गया। 


===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 9508250080, 9934414404 ,06434-295042

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075



दिनांक- 23 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-712

 दिनांक- 23 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-712


उपायुक्त ने वैक्सिनेशन सेंटर का किया निरीक्षण...


सर्वे कर टोला वाइज लगाया जाए कैम्प... राजेश्वरी बी


उपायुक्त और नूरजहां की बातचीत...


जिले में वैक्सीनेशन अभियान को गति प्रदान करने के लिए उपायुक्त राजेश्वरी बी ने दुमका प्रखंड के  पुराना दुमका पंचायतों भवन का दौरा किया और टीकाकरण कार्य की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को टीकाकरण अभियान में प्रगति लाने का निदेश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने रोजगार सेवक व पंचायत सचिव को निदेश दिया कि पंचायत भवन के आस पास के नागरिकों ने टीका ले लिया है अब टोला वाई सर्वे कर टोला में ही कैम्प लगाकर टीकाकरण का कार्य किया जाए।

इस दौरान उपायुक्त ने नूरजहां नामक एक बुजुर्ग महिला  के पास जाकर टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने पूछा कि टीका लीं की नहीं। कब पहुंचीं थीं। कितना इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग महिला ने जवाब दिया कि मैंने  टीका का पहला डोज पहले ही ले लिया है आज तो दूसरा डोज लेने आई हूं। थोड़ी देर पहले ही आई हूं।  


उपायुक्त ने पूछा टीका लेने के बाद कैसा लगा कोई दिक्कत तो नहीं हुई।

महिला ने हंसते हुए कहा दिक्कत होए मेरे दुश्मन को। मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। बुजुर्ग महिला ने कहा कि जब मैं पहला डोज लेने आ रही थी तो कुछ लोगों ने मुझे रोका था, लेकिन मैं नहीं रुकी। मैं बोली जब हमारा मुख्यमंत्री टीका लिए,हमारी जिला की डीसी ने टीका लिया तो उन्हें कुछ नहीं हुआ तो मुझे कैसे कुछ होगा। 

उपायुक्त उनकी बातों से काफी प्रभावित हुई और उनके साथ फोटो भी खिचवाया।

अंतिम में उपायुक्त ने पूछा कि घर में कोई और भी व्यक्ति है जिसने टीका नहीं लगवाया है। महिला ने बताया कि और लोग भी हैं जल्द ही सबको टीका लिवा दूंगी।

आस पास खड़े लोगों से उपायुक्त ने कहा कि जब इतनी बुजुर्ग महिला इतनी जागरूक है तो आप सब क्यों नहीं। आप भी अपने आस पास के लोगों को जागरूक कर टीकाकरण के लिए लाए। 


इस दौरान उपायुक्त ने सरुवा पंचायत के हरवाडीह ग्राम व टोला में बनाये गए वैक्सीनेशन कैम्प का भी निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने देखा कि उक्त टोले में काफी कम संख्या में लोग वैक्सीन लेने आये। सहिया पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन सेंटर लगाने से 2-3 दिन पूर्व पूरे गाँव में प्रचार प्रसार करें, ताकि लोगों को जानकारी हो और टीका लेने आये। 


एएनएम नर्स को कोविड-19 की वैक्सीन की डोज का दुरुपयोग नहीं करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने केंद्र पर आने वाले लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 के टीके से डरने की जरूरत नहीं है। यह टीका लोगों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही उन्होंने लोगों से बेहिचक टीका लगवाने को कहा। वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह एवं भ्रांति पर ध्यान नहीं देने की अपील की, वैक्सीन आपका सुरक्षा कवच है। 


निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ अनंत कुमार झा, डीआरडीए निदेशक सह जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, एमओआईसी डॉ जावेद आदि उपस्थित थे। 


===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 9508250080, 9934414404 ,06434-295042

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075





दिनांक- 23 जून 2021 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-711

 दिनांक- 23 जून 2021

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-711


ओलपिंक दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान...


उपायुक्त ने अभियान की शुरुआत की....


ओलंपिक दिवस के अवसर पर भारतीय ओलंपिक दल का उत्साह बढ़ाने के लिए समाहरणालय परिसर में सेल्फी पॉइंट एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

23 जुलाई से जापान में आयोजित होने वाली टोक्यो ओलंपिक में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व करनेवाले दल के खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सेल्फी लेकर व हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपायुक्त ने भाग लेने वाले भारतीय ओलंपिक दल को शुभकामनाएं दी।  जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम द्वारा बताया गया कि जिले में भी पेंटिंग प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।  विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। 

इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी , जिला खेल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी हस्ताक्षर कर अभियान से जुड़े।*

===========================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 9508250080, 9934414404 ,06434-295042

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075