Thursday, 7 August 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 176 दिनांक - 03/08/2014

पत्रकारों के लिए 2 लाख रू0 की स्वास्थ्य बीमा योजना अविलम्ब शुरू की जाएगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने दुमका के इन्डोर स्टेडियम में आयोजित प्रमंडलस्तरीय ‘‘मुख्यमंत्री मीडिया संवाद कार्यक्रम’’ में कही। इस अवसर पर संताल परगना से सभी छः जिलों एवं उनके प्रखंडों से आये पत्रकारों ने अपनी समस्याओं एवं महत्वपूर्ण सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने आष्वासन दिया है कि उनके सुझावों पर अमल किया जाएगा एवं भविष्य में उनके कल्याण के लिए बेहतर योजनाएँ लाई जाएँगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों पुराना सोच आज सार्थक होता नजर आ रहा है। इस प्लेटफर्म का बेहतर उपयोग कर राज्य का विकास किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पत्रकार संवाद को पुनः स्थापित किये जाने का भी निर्देष दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य की सेवा के लिए सीमित समय मिला लेकिन इसके बेतर उपयोग का उन्होने प्रयास किया। इस अवसर पर संताल परगना प्रमंडल के लगभग 500 पत्रकार उपस्थित थे।  
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकार संजय कुमार की विधवा एवं उनकी माँ को मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल राहत के तौर पर एक लाख रू0 का चेक प्रदान किया।
स्वागत संबोधन सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव मस्तराम मीणा ने किया। कार्यक्रम संचालन मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार हिमांषु शेखर चैधरी ने किया।







सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 175 दिनांक - 29/07/2014

दिनांक 29/07/2014 तक शीघ्र दर्शनम, जलार्पण काउन्टर एवं दर्शनार्थी की संख्या क्रमशः 832, 26666 एवं 59920 है। नकद चढ़ावा राशि 429456 है। चांदी के सिक्के की बिक्री 10 ग्राम का 6 अदद।

Monday, 28 July 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 174 दिनांक - 28/07/2014

दिनांक 28/07/2014 तक शीघ्र दर्शनम, जलार्पण काउन्टर, डाकबम एवं दर्शनार्थी की संख्या क्रमशः 1235, 35698, 7400 एवं 57963 है। नकद चढ़ावा राशि गोलक एवं अन्य स्त्रोत से क्रमशः 71160 एवं 205319 है। चढ़ावा चांदी का द्रव्य 170, चांदी के सिक्के की बिक्री 10 ग्राम का 13 अदद।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 173 दिनांक - 28/07/2014
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2014 के आयोजन हेतु समाहरणालय सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त, दुमका की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि झण्डोत्तोलन 15 अगस्त 2014 को प्रातः 9ः00 बजे पुलिस लाईन दुमका में किया जाएगा। आमंत्रण पत्र उपायुक्त महोदय की ओर से निर्गत किया जाएगा। पुलिस लाईन दुमका में झंडोत्तोलन मंच एवं मार्ग की सजावट की जिम्मेवारी जिला नजारत उपसमाहत्र्ता, दुमका की होगी। मंच पर वाटर प्रुफ शेड की व्यवस्था रहेगी। अतिथियों को बैठाने हेतु कुर्सी, दरी आदि की व्यवस्था जिला नजारत उप समाहत्र्ता, दुमका द्वारा की जाएगी। जे0ए0पी0/डी0ए0पी0 होमगार्ड, एन0सी0सी0 स्काउट एण्ड गाईड एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्रा परेड में सम्मिलित होंगे। सरकारी कार्यालयों में झण्डोत्तोलन 7ः30 से 8ः15 बजे पूर्वा0 तक सम्पन्न करना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस लाईन दुमका के मार्ग में प्रातः 8ः00 बजे से 10ः00 बजे तक दो घंटे तक बड़ी एवं अन्य वाहनों के प्रवेश पर आवश्यकतानुसार रोक लागाई जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका अवर प्रवर्तन निरीक्षक, दुमका के सहयोग से दिनांक 15/08/2014 को मुख्य समारोह में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को पुलिस लाईन लाने एवं वापस पहुँचाने के लिए वाहन की व्यवस्था करेंगे। शहर के विभिन्न स्थानों में स्थापित महापुरूषों की मूर्तियों, गांधी मैदान, एवं उसमें अवस्थित स्मारक, मुख्य सड़क मार्ग, मुख्य चैक तथा पुलिस लाईन के आस-पास की पूर्ण सफाई कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, दुमका सुनिश्चित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर महापुरूषों की प्रतिमाओं/स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद, दुमका द्वारा सुनिश्चित करेंगे।  राष्ट्रीय गान की व्यवस्था का दायित्व जिला शिक्षा अधीक्षक, दुमका एवं प्राचार्या $2 कन्या उच्च विद्यालय, दुमका को दिया जाएग। जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका एवं जिला शिक्षा अधीक्षक दुमका विभिन्न शिक्षण संस्थान से सम्पर्क स्थापित कर छात्रों एवं शिक्षकोें द्वारा प्रभात फेरी की आवश्यक व्यवस्था करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की आपूर्ति करने का दायित्व कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, दुमका - 1 एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, दुमका का होगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर (14 अगस्त 2014) संध्या 6ः30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इन्डोर स्टेडियम दुमका में किया जाएगा। पुलिस लाईन, दुमका एवं इन्डोर स्टेडियम दुमका में ध्वनि विस्तारक यंत्र जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, दुमका उपलब्ध करायेंगे। मुख्य समारोह की विडियोग्राफी की व्यवस्था जिला नजारत उप समाहत्र्ता, दुमका करेंगे। उद्घोषक की व्यवस्था का दायित्व जिला जनसम्र्पक पदाधिकारी, दुमका की होगी।  सभी कार्यक्रम के लिए विधि व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी दुमका तथा पुलिस अधीक्षक, दुमका पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे। अधिष्ठान अग्निशमन पदाधिकारी, दुमका मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस लाईन, दुमका में एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान इन्डोर स्टेडियम दुमका में अग्निशमन वाहन एवं अग्निशमन बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

Sunday, 27 July 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 172 दिनांक - 27/07/2014

दुमका नगर अन्तर्गत बाईपास रोड गिलान पाड़ा के पास पुलिया का निर्माण कार्य होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन संभव नहीं हो पा रहा है। यातायात व्यवस्था को बहाल करने हेतु गिलान पाड़ा अवस्थित पुलिया का निर्माण कार्य पूरा होने तक तत्काल वैकल्पिक मार्गों से भारी वाहनों का परिचालन कराया जाएगा जो निम्नप्रकार है:- 
1. पत्ताबाड़ी एवं षिकारीपाड़ा के ओर से आने वाली भारी वाहनों को गाँधी मैदान चर्च के दाहिने से चक्रवर्ती डेकोरेटर के आगे दाहिने मुड़कर ए0टीम ग्राउन्ड के सामने से होते हुए नेषनल हाई स्कूल के पास जाकर बायपास रोड में मिल जायेग। 
2. भागलपुर या देवघर से आने वाले भारी वाहन दुधानी चैक से बायें मुड़कर रसीकपुर चैक से बायें मुड़ते हुए सोनुआ डंगाल होते हुए एस0पी0काॅलेज मोड़ से दाहिने मुड़ते हुए पत्ताबाड़ी की जोर जाने वाले भारी वाहन पोखरा चैक होते हुए डी0सी0 मोड़ होते हुए निकल जायेगी। 

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 171 दिनांक - 27/07/2014
वर्तमान सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में ‘‘मुख्यमंत्री मीडिया संवाद’’ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 03 अगस्त 2014 को संताल परगना प्रमंडल मुख्यालय, दुमका के इन्डोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री प्रमंडल के सभी जिला के मीडिया कर्मियों के समस्याओं से अवगत होंगे। इस अवसर पर संताल परगना प्रमंडल के सभी जिलों के पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के संवाददाताओं को आमंत्रित किया गया है। वैसे पत्रकार जिन्हें न्यूनतम तीन वर्ष के पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हो शपथ पत्र संलग्न करते हुए ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक पत्रकार बीमा योजना’’ संबंधित प्रपत्र भरकर अपने-अपने जिले के सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Friday, 25 July 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 170 दिनांक - 25/07/2014
आज दिनांक 25 जुलाई 2014 को सूचना भवन में झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री जयनन्दु की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैंकर्स मीट का आयोजन किया गया। इस बैठक में उपविकास आयुक्त श्री रामा शंकर प्रसाद,जिला उद्योग केन्द्र दुमका के महा प्रबंधक श्री रमेष कुमार गुप्ता के साथ विभिन्न बैंकों के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में पीएमईजीपी के कार्यान्वयन में बैंकों के सहयोग पर विस्तार से विचार विमर्ष किया गया। बैठक के बाद बोर्ड के अध्यक्ष श्री जयनन्दु प्रसाद ने पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि झारखंड राज्य मंे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के कार्यान्वयन में दुमका जिला प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। उन्हांेने बताया कि राष्ट्र स्तर पर तैयार होनवाली सूची में शामिल करने के लिए दुमका जिले का भी नाम अनुषंसित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में राज्य खादी बोर्ड द्वारा संतालपगरना प्रमंडल में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 766 युनिट स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें से करीब 616 युनिट स्थापित किये गये। वहीं दुमका जिले में बीते वित्तीय वर्ष में 162 के विरूद्ध 177 युनिट स्थापित किये गये। इस कार्यक्रम के तहत दस करोड़ रूपये का निवेष किया गया। इसमें 2.70 करोड़ रूपया अनुदान की राषि भी शामिल है। उन्होेंने बताया कि खलू वित्तीय वर्ष में दुमका जिले में 190 युनिट स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में खादी उत्पदों को बढ़ावा देने के उद्धेष्य से खादी पार्क स्थापित करने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत दुमका में भी अगले अगस्त माह में खादी पार्क निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। इसके लिए जिला प्रषासन द्वारा दुधानी में 40 डिसमील जमीन उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस खादी पार्क में उत्पाद करने वाले किसान निर्धारित मूल्य पर अपने उत्पाद खादी सूती और रेषम के कच्चे माल की खरीद और बिक्री कर सकेंगे और इस पार्क में गांधी के विचारों पर आधारित पुस्तक और दर्षन का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि खादी उद्योगों से जुड़े कारीगरों और उद्यमियों को प्रषिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़े इसके लिए दुमका में ही प्रषिक्षण केन्द्र की स्थापना की जायेगी। इसके लिए एजेंसियांे का चयन करने से संबंधित प्रस्ताव भेजने का निर्देष दिया गया है। उन्हांेने बताया कि खादी आधारित छोटे और रूग्ण इकाई को पुनर्जीवित करने के लिए भी केन्द्रीय समिति को प्रस्ताव भेजा गया है। श्री जयनन्दू ने बताया कि पगदाहा, मलूटी, षिकारीपाड़ा आदि क्षेत्रों में रूग्ण इकाईयों को पुनर्जीवित करने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि दुमका में खादी उत्पादांे में वृद्धि लाने के उद्धेष्य से किसानों को प्रेरित करने के लिए दुमका में शीघ्र ही राज्यस्तरीय कार्यषाला का आयोजन किया जायेगा।