Friday, 27 September 2019

दिनांक-27 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1652

किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को साकार करने का प्रयास सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है...

किसानों को सरकार की हर योजनाओं का लाभ मिले तथा किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को साकार करने का प्रयास सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है। किसानों को कम लागत में अधिक उपज प्राप्त हो पाए इसका पूरा ज्ञान देने की मुहिम किसानों के काम आ रहे है। इसी कड़ी में किसान भाईयों व बहनों को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उदेश्य से किसान सारथी रथ का संचालन किया जा रहा है। आज इस किसान सारथी रथ के माध्यम से दुमका जिला के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को कृषि से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें इससे जुड़ी जानकारी भी कृषकों को दी जा रही है।
किसान सारथी रथ के माध्यम से किसानो को दी जा रही है जानकारी...
किसान सारथी रथ के माध्यम से ’’मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना’’ से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है। किसान सारथी रथ के द्वारा ग्रामीण के बीच वीडियो क्लिप दिखाकर योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड, पंचायत हाथनामा गांव हाथनामा में किसान सारथी रथ द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

दिनांक-27 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1651

सूचना जनसंपर्क विभाग दुमका द्वारा चलंत एलईडी वाहन 1 के माध्यम से जनहित से जुड़ी योजनाओं का आज जामा प्रखंड के कुलुवा ग्राम में प्रचार प्रसार किया गया। ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनायें यथा आयुष्मान भारत योजना, 1 रूपये में रजिस्ट्री, जोहार योजना, 108 एम्बुलेंस एवं अन्य योजना के बारे में स्थानीय भाषा में ऑडियो/विडियो क्लिप दिखाकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही साथ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी व्यापर प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं एवं ग्रामीणों को ट्रैफिक नियम के संबंध में जागरूक करते हुए ऑडियो/विडियो क्लिप दिखाकर सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गयी।

दिनांक-27 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1650

प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, दुमका में उपनिदेशक जनसंपर्क शालिनी वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में सभी जिलों के पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि श्रमशक्ति अभियान, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, सुकन्या योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क गोल्डेन कार्ड जैसी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी फ्लेक्स होर्डिंग्स, गीत-नाट्य तथा मेला प्रदर्शनी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचायें,तथा उसका आकलन भी करें कि ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। 
उन्होंने सभी जिलों के जन सम्पर्क पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि इस अवसर पर स्टाल लगाकर, बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने, टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पदाधिकारियों से आमजनों द्वारा पूछे जा रहे प्रश्नो एवं दी जा रही सूचनाओं की जानकारी ली। प्रत्येक माह होने वाले मासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन के बारे में भी जानकारी लिया। उन्होंने प्रत्येक दिन जारी होनेे वाले प्रेस विज्ञप्ति की समीक्षा की तथा कहा कि प्रेस विज्ञप्ति की संख्या को बढ़ाने का निदेश दिया।प्रखंड स्तर पर होने वाले विकास कार्यो एवं बैठकों से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसम्पर्क कार्यलय में भेजने हेतु कहे ताकि आमजनों को जिले के सूदुर क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि एलईडी वैन एवं लाइट एंड साउंड वाहन को ग्रामीण स्तर पर चलाये ताकि सूदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सरकार के द्वारा चलाये जाने वाले योजनाओं अधिक से अधिक की जानकारी मिल सके तथा वे सभी इसका लाभ ले सके। संथाल परगना के अंतर्गत सभी जिलों को सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित योजना से संबंधित प्रसार प्रचार के लिए सामग्री का वितरण किया।बैठक में प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, गोड्डा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, जामताड़ा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी,पाकुड़, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, देवघर एवं अन्य उपस्थित थे।

दिनांक-27 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1649

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के परियोजना निदेशक सह विशेष सचिव डॉ डी के सक्सेना के द्वारा दुमका ज़िला का भ्रमण किया गया।विशेष सचिव सह परियोजना निदेशक डॉ डी के सक्सेना के द्वारा तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत संचालित मसलिया प्रखंड के हरोराईडीह एवं कथलिया तेजस्विनी केंद्रों व क्लब तथा दुमका सदर के शहरी तेजस्विनी केन्द्र, दुधानी तेजस्विनी केंद्र, अम्बष्ट रोड तेजस्विनी क्लब, आदिवासी टोला तेजस्विनी क्लब, राउत टोला तेजस्विनी क्लब, मस्जिद टोला तेजस्विनी क्लब, रसिकपुर तेजस्विनी क्लब इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
डॉ डी के सक्सेना ने कहा कि दुमका ज़िला में तेजस्विनी परियोजना मिशन मोड पे चलाया जा रहा है।जिसमे 14 से 24 वर्ष की किशोरियों एवं युवतियों को जोड़ने का काम चल रहा है। ज्ञात हो कि दो आगनवाड़ी केंद्र पर एक तेजस्विनी क्लब एवं आठ तेजस्विनी क्लबो पर एक तेजस्विनी केंद्र बनाया गया है। जिसमे क्लब स्तर पर जीवन कौशल शिक्षा एवं केंद्र स्तर पर अनोपचारिक शिक्षा के माध्यम से 8वी या 10वी की पढ़ाई व कौशल विकास के माध्यम से किशोरियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि तेजस्विनी परियोजना का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। जिसमे दुमका ज़िला के सभी प्रखंडो से तेजस्विनी क्लब से जुड़ी किशोरियों व महिलाएं भाग लेंगी। विशेष सचिव द्वारा रानेशवर प्रखंड के पाठजोर स्थित बाल गृह, दुमका प्रखंड के धधकिया स्थित बाल गृह एवं हिजला स्थित सम्प्रेषण गृह का भी निरीक्षण किया गया एवं बाल कल्याण समिति के साथ बैठक किया गया। इस भ्रमण के दौरान तेजस्विनी परियोजना के राज्य इकाई के प्रबंधक ज्योति वर्मा, प्रज्ञा रवि प्रकाश, विवेक, कुणाल सनी, असलम अली, अजय जी एवं जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन, अमित कुमार, अभिषेक भारती, विकस भारती संस्था के आनंद शंकर, रामचंद्र उपस्थित थे।


दिनांक-27 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1648

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिनांक 27 सितंबर 2019 को सहायक निर्वाची पदाधिकारियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के द्वितीय बैच को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें धनबाद एवं गिरिडीह जिला के सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारीयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षक के रूप में उप निर्वाचन पदाधिकारी दुमका अशोक कुमार दास, डीआरडीए डायरेक्टर गुमला हैदर अली,डीआईओ दुमका रवि रंजन के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन से संबंधित सभी विषयों यथा नॉमिनेशन,पीडब्ल्यूडी पोर्टल,एवीएम मैनेजमेंट,आईटी मैनेजमेंट तथा विभिन्न एप्प का प्रशिक्षण दिया गया।




दिनांक-27 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1647

उपायुक्त राजेश्वरी बी के निदेश पर प्रखंड कार्यालय रामगढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ अंचल अधिकारी,थाना प्रभारी सहित मेला समिति के लोग उपस्थित थे।बैठक में मुख्य रूप से मेला के शांतिपूर्ण ढंग से सफल आयोजन हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।


दिनांक-27 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1646

जनता दरबार मे बड़ी संख्या में पहुँचे लोग...

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने लगभग 100 लोगों की समस्याओं को सुना...

उपायुक्त ने निदेश दिया कि हर समस्या को विधिसम्मत दूर किया जाय...

उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।आयोजित जनता दरबार मे बड़ी संख्या में लोग पहुँचे।जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
सुकन्या योजना,कृषि आशीर्वाद योजना,मुद्रा योजना,बंदोबस्त से संबंधित, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना,राशन कार्ड,नियमितिकरण से संबंधित मामले मुख्य रूप से जनता दरबार मे सामने आए।
उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया।कई लोगों के शिक़ायत पर उन्होंने कहा कि विभाग की टीम पहुँचकर जांच करेगी एवं समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।उन्होंने लोगों से कहा कि जनता दरबार के बारे में अपने आस पास के लोगों को भी जानकारी दें ताकि उनकी भी समस्याओं को दूर किया जा सके।
इस दौरान उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के ही उद्देश्य से कुछ दिन पूर्व "प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याओं को दूर किया गया। लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि जनता दरबार का आयोजन समय समय पर किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को जानकर उसका समाधान किया जा सके।उन्होंने प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निदेश दिया है कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को विधिसम्मत प्रखंड स्तर पर दूर किया जाय ताकि उन्हें मुख्यालय तक नहीं पहुँचना पड़े। प्रखंड में शिकायत लेकर आने वाले लोगों से मिलें उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें ताकि लोगों में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।