Thursday 4 April 2019

दुमका 04 अप्रैल 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0381
वोटर कार्ड दिखाकर महिलायें तथा लड़कियाँ पा सकती हैं कपड़ों पर डिस्काउंट...
दुमका जिले के महिलायें 19 मई को अपने घर से निकलकर मतदान अवश्य करें। इसको ध्यान में रखते हुए स्वीप कोषांग के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले की महिलाओं को मतदान के लिए प्रोसाहित करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग द्वारा एक और नया अभिनव प्रयोग किया गया। महिलाऐं वोटर्स कार्ड दिखाकर अपने नये कपड़ो की खरीदारी पर 15 प्रतिशत की छूट पा सकती हैं।
महिलाओं के कपड़ो के एक्सक्लूसिव स्टोर ‘‘यू एण्ड मी‘‘ ने पत्र के माध्यम से इसकी सूचना स्वीप कोषांग को दिया है। ‘‘यू एण्ड मी‘‘ के द्वारा पत्र के माध्यम से कहा गया है कि महिलायें मतदान करें। लोकतंत्र को मजबूत करने तथा एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिये मतदान अवश्य करें। स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शतप्रतिशत महिलाऐं भाग लें। स्वीप कोषांग इसी तरह मतदान हेतु समाज के अंतिम व्यक्ति तक को जागरुक करने का प्रयास करेगा। महिलाओं एवं लड़कियों के माॅडर्न कपड़ो की एक्सक्लूसिव स्टोर ‘‘यू एण्ड मी‘‘ पर मतदान पूर्ण होने तक 15 प्रतिशत की छूट कपड़ो पर दी जायेगी। इसके लिये महिलाओं को अपना मतदाता पहचान पत्र दिखाना होगा। 
ज्ञात हो कि स्वीप कोषांग द्वारा मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य  से कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। महिलाओं को मतदान के लिये जागरुक करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

"दम दिखाओ दुमका"
चलो मतदान करें...चलो देश बदलें...

No comments:

Post a Comment