Friday, 17 January 2014

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 14 दिनांक - 15/01/2014
राज्य को पोलियो मुक्त करने हेतु पोलियो टीकाकरण डिस्ट्रीक्ट टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त दुमका श्री हर्ष मंगला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी दस प्रखंडों में 19, 20 एवं 21 जनवरी 2014 को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। दुमका शहरी क्षेत्र में 14649 बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है इसी तरह दुमका सदर में 20152, गोपीकान्दर में 7107, जामा में 21056, जरमुण्डी में 31794, काठीकुण्ड में 12561, मसलिया में 21248, रामगढ़ में 25357, रानेष्वर में 13440, सरैयाहाट में 29310, षिकारीपाड़ा में 21981 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। दुमका शहरी क्षेत्र में 65 पोलियो बुथ, दुमका सदर में 130, गोपीकान्दर में 50, जामा में 113, जरमुण्डी में 174, काठीकुण्ड में 78, मसलिया में 111, रामगढ़ में 171, रानेष्वर में 98, सरैयाहाट में 145, षिकारीपाड़ा में 110 इस प्रकार कुल 1245 पोलियो बुथों में बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। उपायुक्त दुमका ने आम जनता से यह अपील किया है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का निकटतम पोलियो बुथ पर टीकाकरण करायें। 20 एवं 21 तारीख को घर-घर जाकर टीका कर्मी बच्चों को टीका लगायेंगे। अतः जो बच्चे 19 तारीख को टीका नहीं लगवा पायेंगे, उनके अभिभावक अपने बच्चों को अपने घरों पर टीका कर्मी से अवष्य टीका लगवायें। राज्य को पोलियो मुक्त बनाने में हम सभी की भागीदारी आवष्यक है। अतः संबंधित चिकित्सकों, टीका कर्मियों एवं अभिभावकों को जिम्मेदारी पुर्वक अपनी सहभागिता सुनिष्चित करनी होगी। इस बैठक में सिविल सर्जन, दुमका, डी0आर0सी0एच0ओ0, ए0सी0एम0ओ0, समाज कल्याण पदाधिकारी, दुमका, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, दुमका एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, दुमका उपस्थित थे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 13 दिनांक - 15/01/2014
श्री अषोक कुमार मिश्र, आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सुरक्षा समिति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विषिष्ट गणमान्य व्यक्तियों एवं अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी व्यक्तियों के अंगरक्षकों/सुरक्षा गार्डों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित गृह विभाग, झारखण्ड सरकार के अन्तर्निहित आदेषों के अलोक में देवघर/गोड्डाा/साहेबगंज/पाकुड़ एवं जामताड़ा जिला स्तरीय सुरक्षा समिति द्वारा लिए गये निर्णयों की समीक्षा की गई। बैठक में जिन गणमान्य एवं सरकारी व्यक्तियों को अंगरक्षक/सुरक्षा गार्ड अनुमान्य है, उन्हें उपलब्ध कराये गये अंगरक्षक/सुरक्षा गार्ड की समीक्षा करते हुए कार्रवाई करने का निदेष दिया। उन्होंने कहा कि जिन गैर सरकारी व्यक्तियों को सुरक्षा कारणों से अंगरक्षक/सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया गया है, उनकी सुरक्षा आवष्यकता की वर्तमान संदर्भ में समीक्षा कर ली जाय। यह भी सुनिष्चित किया जाय कि गैर सरकारी व्यक्तियों के लिए प्रतिनियुक्त अंगरक्षक के वित्तीय भार की राषि उनसे गृह विभाग के उक्त पत्र के निदेष के आलोक में प्राप्त किया जाए एवं अनुपालन प्रतिवेदन आगामी बैठक में रखने का निदेष दिया गया। जिन गैर सरकारी व्यक्तिायों को अंगरक्षक वरीय पुलिस पदाधिकारी/विभाग के निदेष के क्रम में उपलब्ध कराया गया है और यदि पूर्व में गृह विभाग झारखण्ड सरकार का अनुमोदन प्राप्त नहीं किया गया है तो अविलम्ब अनुमोदन प्राप्त कर लिया जाय। प्रमंडल स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में विषिष्ट गणमान्य व्यक्तियों एवं अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी व्यक्तियों के लिए उपलब्ध कराये गये अंगरक्षकों/सुरक्षा गार्डों के आवासन की समुचित व्यवस्था, एवं उनके द्वारा संधारित हथियारों की सुरक्षा सुनिष्चित करने हेतु आवष्यक कार्रवाई करने का निदेष दिया गया। बैठक के दौरान जिला परिषद तथा नगर पर्षद के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को अंगरक्षक/सरुक्षा गार्ड उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा की गई तथा निदेष दिया गया कि उन्हें सुरक्षा कारणों से अंगरक्षक/सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराये जा सकते हैं परन्तु उक्त अंगरक्षक/सुरक्षा गार्ड के वेतनादि का भुगतान नियमानुसार संबंधित जिला परिषद तथा नगर पर्षद के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों से प्राप्त किया जायेगा। बैठक में इस विषय पर भी चर्चा की गई कि संथाल परगना प्रमण्डल के जिलों में पूर्व में पदस्थापित उपायुक्तों को उनके पदस्थापन अवधि में उपलब्ध कराये गये अंगरक्षक/सुरक्षा गार्ड, उनके अन्यत्र स्थानान्तरण/पदस्थापन के उपरांत भी उनसे सम्बद्ध गार्ड उपलब्ध कराया जाना चाहिये। इस संबंध में निदेष दिया गया कि जिला सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इस संबंध में निदेष दिया गया कि जिला सुरक्षा समिति की बैठक में इसकी समीक्षा कर नियमानुकूल कार्रवाई की जाय। बैठक में यह भी निदेष दिया गया कि आगामी चुनाव को दृष्टिगत करते हुए विषिष्ट गणमान्य व्यक्तियों एवं अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी व्यक्तियों के लिए उपलब्ध कराये गये अंगरक्षकों/सुरक्षा गाडों की प्रतिनियुक्ति की समीक्षा कर ली जाय। निदेष दिया गया कि अगर अन्तगर्त अर्हता/अनुमान्यता नहीं रखने वाले व्यक्तियों को सुरक्षा कारणों से अंगरक्षक/सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया गया है तथा वेतनादि के मद में उनसे राषि नहीं ली गई है। तो उसकी समीक्षा कर वेतन एवं बकाया राषि की वसूली हेतु संबंधित को नोटिस निर्गत किया जाय। निदेष दिया गया कि समय-समय पर जिला सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित कर अंगरक्षकों/सुरक्षा गार्डों की अनुमान्यता तथा विधि मान्य कृत प्रतिनियुक्ति की समीक्षा की जाय।
बैठक में पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी जिले के उपायुक्त उपस्थित थे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 12 दिनांक - 13/01/2014
माह जनवरी 2014 के लिए अंत्योदय अन्न योजना के लक्षित परिवारों को 1.00 रू0 प्रति किलोग्राम की दर से कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से प्राप्त करने हेतु दिनांक 15/01/2014 को चावल दिवस निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उक्त तिथि को ही उक्त योजनान्तर्गत आदिम जनजाति (पहाडि़या) लाभूकों को पूर्व की भांति वितरण केन्द्रों से कुल 35 कि0ग्रा0 खाद्यान्न (चावल) मुफ्त में प्राप्त करने हेतु दिनांक 15/01/2014 को चावल दिवस निर्धारित किया गया है।
माह जनवरी 2014 के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना (बी0पी0एल0)के लक्षित परिवारों को 1.00 रू0 प्रति किलोग्राम की दर से कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से प्राप्त करने हेतु दिनांक 25/01/2014 को चावल दिवस निर्धारित किया गया है।
साथ ही दुमका जिलान्तर्गत लक्षित कुल 29204 पुनसर्वेक्षित अतिरिक्त बी0पी0एल0 परिवारों को माह नवम्बर 2013 का खाद्यान्न प्रति लाभूक प्रतिमाह 21 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) 1.00 रू0 प्रति किलोग्राम की दर से जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से प्राप्त करने हेतु दिनांक 29/01/2014 को चावल दिवस निर्धारित किया गया है।  
वितरण व्यवस्था को प्रभावकारी एवं पारदर्शी बनाने हेतु 29 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न प्रखंडों में की गई है एवं आदेश दिया गया है कि 15/01/2014, 25/01/2014 एवं 29/01/2014  को अपने अपने आवंटित प्रखंडों एवं पंचायतों में निगरानी/पर्यवेक्षण/मूल्यांकन के साथ साथ खाद्यान्न वितरण के माप तौल की भी जाँच करेंगे तथा 15/01/2014, 25/01/2014 एवं 29/01/2014 को प्रतिवेदन भी समर्पित करेंगे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 11 दिनांक - 13/01/2014
अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका श्री श्यामनारायण राम की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2014 के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा परेड पूर्वाभ्यास के लिए परिवहन व्यवस्था से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि सिदोकान्हू उच्च विद्यालय, संत जोसेफ विद्यालय, डाॅन बास्को विद्यालय, एस0एस0विद्याविहार,  द सेक्रेट हर्ट, द होली चाईल्ड, ग्रीन माउन्ट इत्यादि विद्यालयों द्वारा वाहन उपलब्ध कराया जाता है। अनुमंडल पदाधिकारी ने निदेष दिया कि ये सभी विद्यालय अपनी वाहनों को परेड पूर्वाभ्यास के लिए ससमय पुलिस लाईन समारोह स्थल पहूँचाना सुनिष्चित करेंगे। जिला परिवहन परेड के लिए आवष्यक सुविधाएँ मुहैया कराएगी। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला षिक्षा अधीक्षक, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थि थे।     

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 10 दिनांक - 13/01/2014
आयुक्त, संताल परगना प्रमंडल, दुमका श्री अषोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज दिनांक 13/01/2014 को आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस 2014 के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर प्रदर्षित की जाने वाली झाँकी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 20-25 झाँकियाँ प्रस्तुत की जाएंगी। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, वन विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, पेय जल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य विभागांे द्वारा झाँकी कि विषय वस्तु तैयार कर ली गई है और इनका निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। झाँकी के लिए आवष्यकतानुसार विभिन्न प्रकार के वाहनों की व्यवस्था के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी विभाग पत्र द्वारा सूचित करेंगे। बैठक में उपायुक्त, दुमका एवं सभी विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 09 दिनांक - 13/01/2014
उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला ने ‘‘हिजला’’ जाकर हिजला मेला के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। ज्ञातव्य है कि दिनांक 07 फरवरी से 14 फरवरी तक हिजला मेला का आयोजन होना है। इसी संदर्भ में उपायुक्त ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दिया। कार्यपालक अभियंता विषेष प्रमंडल को मेला स्थल की साफ-सफाई, सभी दिवालों, बाहरी एवं भीतरी कलामंच की रंगाई-पुताई कराने का निदेष दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, आत्मा द्वारा आकर्षक कृषि प्रदर्षनी लगाई जाएगी। जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा पशुओं एवं चारों की प्रदर्षनी के साथ-साथ आकर्षक ‘‘डाॅग शो’’ का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष विषेष अस्थाई पुलिस चैकी प्रषासनिक षिविर के पास ही लगाया जाएगा। पूर्व की भाँति मुख्य द्वार के अन्दर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल लगाये जाएंगे। मेले में उद्योग विभाग के प्रदर्शनी स्थल, जनसम्पर्क विभाग के प्रदर्शनी स्थल, बाहरी कलामंच एवं भीतरी कलामंच पर होने वाले कार्यक्रमों के अतिरिक्त क्रीड़ा, दुकान, झूला, के स्थलों के संबंध में भी चर्चा की गई। 
हिजला भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्र्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या 08 दिनांक - 11/01/2014
उपायुक्त, दुमका श्री हर्ष मंगला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित बैठक आयोजित की गई। गणतंत्र दिवस समारोह 2014 का मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाईन मैदान होगा जहाँ पूर्वा0 9ः00 बजे माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड द्वारा झण्डोत्तोलन किया जाएगा। परेड एवं ड्रील की तैयारी पुलिस लाईन में की जाएगी। लगभग 16 परेड दल समारोह में हिस्सा लेंगे। इस वर्ष लगभग 20-25 विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झाँकियों का प्रदर्षन किया जाएगा। दिनांक 25/01/2014 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अवधि 2 घंटे की होगी। विभिन्न विद्यालयों से ड्रिल का चयन 18 जनवरी एवं राष्ट्रीयगाण के लिए टीम का चयन 17 जनवरी को किया जएगा। मुख्य चैक चैराहा एवं सड़कों की साफ-सफाई के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगरपालिका को आवष्यक निदेष दिये गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले खिलाडि़यों एवं व्यक्तियों को पुरस्कृत/सम्मानित करने हेतु आवष्यक कार्रवाई की जा रही है।  
बैठक में उप विकास आयुक्त, सांसद प्रतिनिधि, अपर समाहत्र्ता, जिले के वरीय पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।