Thursday, 7 July 2016

दुमका, दिनांक 07 जुलाई 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 359

श्रावणी मेला की तैयारी हेतु 11 जुलाई को होगी अन्तर्राज्यीय बैठक

8 जुलाई 2016 को होने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों से संबंधित अन्तर्राज्यीय बैठक ईद त्योहर के मद्देनजर अब 8 जुलाई के बजाय 11 जुलाई 2016 को अपराह्न 12:30 बजे से देवघर परिसदन में होगी। बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त बालेष्वर सिंह करेंगे। बैठक में आयुक्त भागलपुर प्रमंडल भागलपुर, आयुक्त मुंगेर प्रमंडल मुंगेर, आरक्षी महानिरीक्षक भागलपुर प्रक्षेत्र भागलपुर, आरक्षी महानिरीक्षक मुंगेर प्रक्षेत्र मुंगेर, पुलिस उप महानिरीक्षक भगलपुर प्रक्षेत्र भागलपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक मुंगेर क्षेत्र मुंगेर, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र दुमका, जिलाधिकारी भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, उपायुक्त दुमका एवं देवघर के साथ-साथ भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई तथा पुलिस अधीक्षक दुमका एवं देवघर सम्मिलित होंगे।


दुमका, दिनांक 07 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 358

11 जुलाई को आयुक्त करेंगे समीक्षा...

8 जुलाई 2016 को बाबा बैद्यनाथधाम एवं वासुकिनाथधाम तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार के कार्यकारी परिषद की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे देवघर परिषदन में निर्धारित थी। ईद त्योहर के मद्देनजर अब यह बैठक 8 जुलाई के बजाय 11 जुलाई 2016 को पूर्वाह्न 11 बजे से देवघर परिसदन में ही होगी। उक्त बैठक में संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त बालेष्वर सिंह श्रावणी मेला 2016 के सफल संचालन हेतु पूर्व की बैठकों में लिये गये निर्णयों के आलोक में किये गये अनुपालन की विन्दुवार समीक्षा करेंगे। संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त सह अध्यक्ष बाबा बैद्यनाथधाम वासुकिनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार की अध्यक्षता में पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना प्रमंडल, उपायुक्त दुमका एवं देवघर, पुलिस अधीक्षक दुमका एवं देवघर, नगर आयुक्त देवघर नगर निगम, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी देवघर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल देवघर एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी वासुकिनाथधाम बैठक में शामिल होंगे।


दुमका, दिनांक 07 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 357

दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण तथा जिला स्तरीय विषेषज्ञ आकलन समिति की प्रथम बैठक सभी सदस्यों के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण के संचालन प्रस्तावों के शूल्क के संचालन हेतु भारत सरकार के राज्य पत्र अनुसार बैंक खाता खोलने के संबंध में निर्णय लिया गया। साथ ही साथ जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण से प्राप्त लंबित 9 प्रस्तावों का उपस्थित सदस्यों द्वारा अध्ययन किया गया एवं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रस्तावों की आवेदकों को सूचना देते हुए बैठक की अगली तिथि 18 जुलाई 2016 को जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण एवं जिला स्तरीय विषेषज्ञ आकलन समिति के समक्ष तकनीकी प्रस्तुति देने हेतु सूचित किया जाय एवं अगली तिथि में सुनवाई के उपरांत प्रस्तावों की पर्यावरणीय स्वीकृति दी जायेगी। 
बैठक में दुमका के उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण राहुल कुमार सिन्हा, सदस्य पर्यावरणविद डा बी0के0तिवारी, जिला स्तरीय विषेषज्ञ आकलन समिति के अध्यक्ष कार्यपालक अभियंता सिंचाई विभाग दुमका, सदस्य उप निदेषक भूतत्व, सदस्य श्री अषोक कुमार रजक, उप निदेषक खनन संथाल परगना अंचल दुमका, सदस्य डाॅ देवेष कुमार सिंह, परियोजना निदेषक आत्मा, सदस्य राज्य प्रदुषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी दुमका तथा सदस्य सचिव श्री अषोक कुमार तिवारी, जिला खनन पदाधिकारी दुमका उपस्थित थे।



दुमका, दिनांक 06 जुलाई 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 356
संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त बालेश्वर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक देव बिहारी शर्मा  दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा तथा पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने रथ यात्रा की हार्दिक  शुभकामनायें दी है।  


दुमका, दिनांक 06 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 355
संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त बालेश्वर सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक देव बिहारी शर्मा ने  प्रमंडलवासियों को ईद की हार्दिक बधाई दी है।
दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा तथा पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने भी दुमकावासियों को  भाईचारे के पर्व ईद की हार्दिक शुभकामनायें दी है।


Tuesday, 5 July 2016

दुमका, दिनांक 05 जुलाई 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 354

8 जुलाई को आयुक्त करेंगे समीक्षा...

8 जुलाई 2016 को बाबा बैद्यनाथधाम एवं वासुकिनाथधाम तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार के कार्यकारी परिषद की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे देवघर परिषदन में होगी। इस बैठक में संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त बालेष्वर सिंह श्रावणी मेला 2016 के सफल संचालन हेतु पूर्व की बैठकों में लिये गये निर्णयों के आलोक में किये गये अनुपालन की विन्दुवार समीक्षा करेंगे। संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त सह अध्यक्ष बाबा बैद्यनाथधाम वासुकिनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार की अध्यक्षता में पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना प्रमंडल, उपायुक्त दुमका एवं देवघर, पुलिस अधीक्षक दुमका एवं देवघर, नगर आयुक्त देवघर नगर निगम, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी देवघर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल देवघर एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी वासुकिनाथधाम बैठक में शामिल होंगे।


दुमका, दिनांक 05 जुलाई 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 353

जिला योजना समिति सदस्य पद के लिए जिला परिषद से क्रमषः असीम मंडल, चन्द्रषेखर यादव, जय प्रकाष मंडल, दिलीप हेम्ब्रम, निभा जयसवाल, निर्मला टुडू, पूनम मुर्मू, पुष्पा मराण्डी, बासुदेव टुडू, मनोहर बैठा, योगेष मुर्मू, राधेष्याम सिंह, लुखीराम टुडू एवं षिव कुमार बास्की कुल 14 सदस्य तथा नगर पर्षद से एक मात्र सदस्य पद के लिए पवन कुमार केषरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। 
विदित हो कि उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दुमका द्वारा जिला योजना समिति नगर पर्षद सदस्य पद के लिए प्रथम पाली में होने वाले निर्वाचन के लिए अपर समाहर्ता दुमका श्रीमती इन्दू गुप्ता पीठासीन पदाधिकारी तथा कार्यपालक दण्डाधिकारी दुमका श्री विजय कुमार सहायक पदाधिकारी नियुक्त किये गये थे जबकि जिला योजना समिति के लिए जिला परिषद सदस्य पद हेतु द्वितीय पाली में होने वाले  निर्वाचन के लिए आईटीडीए के निदेषक श्री मनोज कुमार पीठासीन पदाधिकारी तथा कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री विजय कुमार सहायक पदाधिकारी नियुक्त किये गये थे।
इस अवसर पर नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, जिला परिषद अध्यक्षा जाॅयस बेसरा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी षिवनारायण यादव, जिला परिषद तथा जिला पर्षद के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।