Thursday, 12 October 2017

दुमका 12 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 590 
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने काठीकुण्ड प्रखंड के बड़ा चापुड़िया पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को कई महत्वपूर्ण दिषा निदेष दिये। उपायुक्त ने कहा कि लोगो का स्वास्थ्य एक बहुत बड़ी समस्या है। अगर लोग स्वस्थ नहीं रहेंगे तो विकास कार्य में तेजी नहीं आ सकती है उन्होंने कहा कि हमंे लोगों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर गम्भीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वो पहला स्थान है जहां कोई भी व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर सबसे पहले पहुंचता हैं लेकिन डाॅक्टारों की अनुपस्थिति एवं दवाईयों की उपलब्धता की कमी के कारण लोगांे को इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोई भी डाॅक्टर बिना किसी विषेष परिस्थिति के अनुपस्थित ना रहे अनुपस्थित पाये जाने पर उनपर विधिसम्मत कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निदेष दिया कि एक सप्ताह के अन्दर हेल्थ कैम्प लगाया जाय तथा लोगों के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को देखा जाय साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में ओआरएस तथा जरूरी दवाईयां 24 घंटे उपलब्ध रहे इसे सुनिष्चित करें।
उन्होंने संबंधित अधिकारी को निदेष दिया कि जल्द से जल्द एक डाॅक्टर की प्रतिनियुक्ति स्वास्थ्य केन्द्र में की जाय ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेषानी ना हो। उन्होंने कहा कि नारगंज फोकस एरिया के विकास में किसी प्रकार की कमी ना हो लोगों के हर सुविधाओं का ख्याल रखा जाय। उन्होंने नारगंज पहुंच पथ को अविलम्ब ठीक कराने का निदेष संबंधित अधिकारी को दिया। राजकीयकृत मध्य विद्यालय नारगंज पहुंचकर उपायुक्त ने विद्यालय का निरीक्षण किया एवं उपस्थित षिक्षकों को कई महत्वपूर्ण दिषा निर्देष दिये। उपायुक्त ने तीन में से एक ही षिक्षक की उपस्थिति पर अपनी नाराजगी व्यक्त की एवं बीईओ को निदेष दिया कि बिना किसी विषेष परिस्थति के षिक्षकों की अनुपस्थिति पाई गई तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बीईओ से कहा कि प्रतिदिन स्कूल जाकर यह सुनिष्चित करें कि षिक्षक अपने विद्यालय में ससमय उपस्थित रहते हैं। 
उत्क्रमित मध्यविद्यालय सरूआपानी पहुंचकर उपायुक्त ने विद्यालय का निरीक्षण किया तथा छात्र छात्राओं की अनुपस्थिति पर अपनी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि पठन पाठन के लिए विद्यालय के समय का निर्धारण किया गया है इसका अनुपालन हर हाल में किया जाय। बच्चे तभी पढ़ेंगे जब षिक्षकों की उपस्थिति रहेगी। किसी भी किमत पर कोई भी षिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित ना रहे। सरकार के नियमों का पालन करें खुद के नियम विद्यालय में ना बनायें। उन्होंने षिक्षकों के उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया एवं अनुपस्थित षिक्षक, पारा षिक्षक, प्रधानाध्यापक से स्पष्टिकरण मांगा। 
पंचायत सचिवालय आसनपहाड़ी पहुंचकर उपायुक्त ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया एवं पंचायत भवन की सुंदरता एवं साफ सफाई को देखकर अपनी प्रसन्नता जाहीर की एवं पंचायत के मुख्यिा एवं पंचायत सचिव को सम्मानित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में इस तरह के कार्यांे को दोहराने की जरूरत है। 
बिछिया पहाड़ी के आमतल्ला गांव पहुंचकर उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया तथा संबंधित लाभुकों को कहा कि अपने आवास एवं शौचालय के निर्माण में श्रमदान करें ताकि आवास का निर्माण और भी बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि आवास का रंगरोगन ठीक ढंग से करें। सरकार आपके हर सुविधाओं का ख्याल रखती है इसे ध्यान में रखकर आवास का निर्माण पूरे ईमानदारी पूर्वक करायें। ग्रामीणों से बात करते हुए उपायुक्त ने लोगांे की समस्याओं को जाना तथा संबंधित अधिकारी को निदेष दिया कि अनाज तथा राषन जरूरतमंद लोगों को मिले एवं वैसे लोगों की सूची बनायें जो जरूरतमंद है लेकिन अबतक उनका कार्ड नहीं बन पाया है। उन्होंने जल्द से जल्द कैम्प कर ऐसे लोगों का कार्ड बनाने का निदेष दिया। उन्होंने कहा कि पेंषन जरूरतमंद लोगों को मिले इसे भी सुनिष्चित करें। 
उपायुक्त ने आमतल्ला में निर्मित शौचालय का निरीक्षण किया एवं नारियल फोड़कर शौचालय निर्माण की शुरूआत की किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्कूल ना जाकर अपने घर का काम करने वाले बच्चे मुन्नालाल मरांडी को अवासीय विद्यालय में नामांकन कराने का निदेष संबंधित अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को घर में काम कराने के वजाय स्कूल भेजें बच्चे हमारे देष के भविष्य है षिक्षित बच्चे ही षिक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेष कुमार के साथ उप विकास आयुक्त शषिरंजन, प्रषिक्षु आईएएस विषाल सागर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सैयद राषिद अख्तर, सिविल सर्जन, प्रखंड विकस पदाधिकारी काठीकुण्ड सहित जिला प्रषासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।






दुमका 12 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 589 
समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी ने दुमका जिला के विभिन्न गांवों को भ्रमण कर सरकार द्वारा चलाये जा रहे नीर निर्मल योजना, मुख्यमंत्री पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता को शुद्ध पेयजल मिले तथा वे स्वस्थ रहें ये सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रिर्पोट के अनुसार दुमका जिले में लगभग पेयजल की सभी योजना शुरू हो चुकी है लेकिन लोगों के द्वारा षिकायत मिलने पर मुझे निरीक्षण के लिए आना पड़ा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जलापूर्ति योजना बन्द होने का करण जाना तथा बन्द पड़े सभी पेयजलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द चालु करने का निदेष संबंधित अधिकारी को दिया। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी ने आम लोगों से बातचीत की तथा उनके समस्याओं को जाना।
समाज कल्याण मंत्री भुरकुण्डा गांव पहुंचकर नीर निर्मल परियोजना द्वारा निर्मित भुरकुण्डा एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया एवं ग्रामीणों से उनकी राय जानी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेष दिया कि जल्द से जल्द सभी घरों में पाईप लाईन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाय तथा प्रतिदिन पेयजल सभी घरों तक पहुंचे इसे सुनिष्चित करेंगे। गांदो गांव पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा गांदो गांव के मुड़ुगुटु टोला पहुंचकर उन्होंने पेयजल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उन्होंने लोगो से कहा कि जल्द से जल्द इस टोले में पीसीसी का निर्माण कराया जायेगा। 
गांदो गांव में बन रहे वेलफेयर अस्पताल पहुंचकर समाज कल्याण मंत्री ने कार्य कर रहे लोगों से बातचीत की तथा निदेष दिया कि कार्य में तेजी लायें। जल्द से जल्द अस्पताल का निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगी। 24 घंटे कार्य करने से अस्पताल का निर्माण 1 वर्ष में हो जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो सीधे मुझसे मिलें। 
निरीक्षण के दौरान बड़तल्ली पहुंचकर उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया तथा उपस्थित सेविका सहायिका से बातचित की एवं उनके समस्याओं को जाना। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों के हर सुविधाओं का ख्याल रखा जाय। ये बच्चे ही इस गांव का नाम रौषन करेंगे। स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ देष के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने बच्चों को दी जाने वाले खाद्य सामग्री का भी निरीक्षण किया तथा निदेष दिया कि बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में दी जाने वाली खाद्य सामग्री में किसी भी प्रकार की कमी ना हो इसका ध्यान रखा जाय। 
इसके उपरांत उन्होंने दुमुहानी, बसमत्ता, रानीबहाल, गोविन्दपुर आदि गांव पहुंचकर जलापूर्ति योजना की समीक्षा की। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार 2020-21 तक सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सभी लोग शुद्ध पेयजल के हकदार हैं। हमारी सरकार हर काम के पीछे लक्ष्य निर्धारित कर उस कार्य को पूरा करने में विष्वास रखती है। पाईप लाईन के माध्यम से सभी घरों में बहुत जल्द शुद्ध पेयजल पहुंचाया जायेगा। समाज में खडे़ अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनओं का लाभ हरहाल में मिले। सरकार ने विकास की एक लम्बी लकीर खींच रखी है। ग्रामीणों की पेयजल की समस्याओं को देखते हुए विभिन्न पेयजलापूर्ति योजनायें चलाये जा रहे हैं ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। उन्होेंने कहा कि दुमका जिला के सभी गांव तक शुद्ध पेयजल हर हाल में पहुंचेगा। 
इस दौरान समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी के साथ अपर समाहर्ता इंदु गुप्ता, आईटीडीए निदेषक षिषिर कुमार सिन्हा पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी, 20 सूत्री के उपाध्यक्ष दिनेष दत्ता एवं सदस्यगण उपस्थित थे।




Wednesday, 11 October 2017

दुमका 11 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 588 
सात दिन सात हजार शौचालय...
दुमका जिला प्रषासन द्वारा सात दिन में सात हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य बनाया गया है। इसी क्रम में दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने इस अभियान की शुरूआत मसलिया प्रखंड के कठलिया पंचायत के सिंदूरपुर गांव से की। राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी जिलों को एक लक्ष्य दिया गया है। उपायुक्त मुकेष कुमार ने इस दौरान सभी निर्मित शौचालयों के गुणवत्ता की जांच की। सात हजार शौचालयों का निर्माण सात दिन के भीतर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी किसी भी कीमत पर बर्दाष्त नहीं की जायेगी। 
इस दौरान मसलिया प्रखंड के प्राईमरी सरकारी विद्यालयों तथा कठलिया के उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण उपायुक्त ने किया तथा उपस्थित छात्र छात्राओं से विद्यालय के पठन पाठन तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में शौचालय के निर्माण कराने का निदेष दिया।  उपायुक्त ने विद्यालय के षिक्षकों की भी उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के षिक्षकों को निदेष दिया कि बिना किसी सूचना के अनुपस्थित ना रहें। आपके ही उपस्थिति से बच्चे स्कूल आयेंगे। उपायुक्त ने विद्यालय में बच्चों को दिये जाने वाले मिड डे मिल का निरीक्षण किया तथा दाल चावल आदि के स्टाॅक पंजी की जांच की। उपायुक्त ने पहुंच पथ को सुधारने का निदेष संबंधित अधिकारी को दिया। 
उपायुक्त ने आंगन बाड़ी केन्द्रों का निरिक्षण किया तथा बच्चांे के उपस्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को सरकार द्वारा दिये जाने वाले हर सुविधायें मिले इसका ध्यान रखा जाय। प्रतिदिन बच्चे आंगन बाड़ी केन्द्र आयें। उनकी जरूरत की चीजें उपलब्ध हो।  
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को अगला किस्त अविलम्ब निर्गत करने का निदेष मुख्यिा एवं संबंधित अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि इसकी अवहेलना करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 
उन्होंने अंचल अधिकारी को निदेष दिया कि कैम्प लगाकर सभी प्रकार के पेंषन के लिए लाभुकों का चयन करें। सरकार की हर सुविधाओं का लाभ समाज में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर कार्य कर हर जरूरतमंद को पेंषन मिले इसे सुनिष्चित करें।


दुमका 11 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 587 
दुमका से बरहरवा जाने वाली दानीनाथ बस काठीकुण्ड गोपीकान्द पथ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दर्जनों यात्री घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल सर्जन को निदेष दिया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी ना हो तथा घायलों का इलाज बेहतर तरीके से किया जाय। सभी घायल यात्रियों की देखरेख तथा उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाय। उन्हांेने कहा कि जिला प्रषासन द्वारा घायल यात्रियों को हर संभव मदद किया जायेगा।
घटना की सूचना मिलते ही उप विकास आयुक्त शषिरंजन तथा अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार घायल यात्रियों को देखने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल जाना।

दुमका 11 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 586 
समाहरणालय सभागार में दुमका के उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने सभी बैंक के वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की एवं कई दिषा निदेष दिये। उप विकास आयुक्त ने सभी शाखा प्रबंधकों को निदेष दिया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत 75 आवेदकों के ऋण की स्वीकृति 15 अक्टूबर तक निष्चित रूप से कर दें तथा 31 अक्टूबर तक हर हाल में भुगतान सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि जितने भी एस एच जी हैं उनका अकाउन्ट जल्द से जल्द खोला जाय तथा जो भी अकाउन्ट खुल रहा है उसकी क्रेडिट लिंकेज के लिए फाॅर्म जमा कराया जाय। उन्होंने कहा कि सभी अकाउन्ट आधार आधारित हो इसका ध्यान रखा जाय। मुझे पूरा विष्वास है कि बैंक के अधिकारी अपना पूरा सहयोग देंगे। सरकार के योजनाओं का लाभ सीधे लाभुक तक पहुंचे इसके लिए भी बैंक अकाउन्ट होना आवष्यक है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कर्तव्य को समझें तथा पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त शषिरंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी षिवनारायण यादव, नबार्ड डीडीएम नवीन चंद्र झा के साथ सभी बैंको के अधिकारी आदि उपस्थित थे।


दुमका 11 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 585 
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार दुमका जिले में लगातार हो रही बारिश के के कारण मसानजोर डेम का लगातार बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण किया। डैम का जलस्तर खतरे के निषान से कम है। उपायुक्त दुमका के निदेष पर डैम के 9 फ्लड कंट्रोल गेट और एक हाई लेवल गेट खोला गया है। प्रति गेट से 4500 क्यूसेस पानी प्रतिघंटा निकल रहा है। उपायुक्त ने डैम के निगरानी में लगे सभी कर्मियों से बातचीत की और आवष्यक दिषा निर्देष दिये।

Tuesday, 10 October 2017

दुमका 10 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 584 
मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 9 अक्टूबर 2017 को गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर एक अत्यंत गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण दिनांक 10 से 12 अक्टूबर 2017 तक जिले में लगातार अतिवृष्टि होने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने अधिकारियों को यह निदेश दिया कि जिले में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर अपने अपने क्षेत्र में निगरानी रखी जाए। किसी प्रकार की आपात सूचना प्राप्त होने पर तुरंत जिले के वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रभावितों को तत्काल उचित सहायता प्रदान करने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। सभी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्नवय रखते हुए उपरोक्त व्यवस्था में आवश्यक सहयोग प्रदान की जाय। साथ ही अत्यधिक बारिश के कारण जिन स्थलों पर आवागमन बाधित हो गया है उसे चालू कराने हेतु उचित कार्रवाई की जाए।