Thursday, 8 March 2018

दुमका 8 मार्च 2018     
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 117 

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता...

- शशि रंजन,  उपविकास आयुक्त, दुमका

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम दुमका में ‘‘स्वच्छ शक्ति सप्ताह‘‘ का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला मुखिया, ग्रामीण जल सहिया, सखी मंडल, रानी मिस्त्री, पंचायत स्वंय सेविका द्वारा शौचालय निर्माण एवं अपने पंचायत को ओडिएफ करने में योगदान करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
उपस्थित महिलाओं को उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि महिला समाज का महत्वपूर्ण अंग है। महिलाओं के बिना समाज, राज्य और देष का विकास संभव नही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी एवं सषक्त होने की जरुरत है। महिलाओं के बिना किसी भी प्रकार के विकास की कल्पना नही की जा सकती। पूरे जिले में एक महीनें के भीतर 18 हजार शौचालय का निर्माण किया गया है। यह निर्माण महिलाओं के सहयोग से ही हो सका है। उन्होंने कहा कि शौचालय की अवष्यकता को महिलाओं से अच्छा कोई नही समझा सकता। उन्होंने महिलाओं से कहा कि शौचालय के निर्माण से आप प्रति वर्ष 50 हजार रुपय की बचत करते है। यह 50 हजार शौचालय के ना होने से आप दवा और ईलाज में खर्च करते थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 2 अक्टूबर तक पूरे राज्य को ओडिएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अप्रैल तक दुमका जिला को ओडिएफ करने का लक्ष्य जिला प्रषासन ने रखा है। कई ब्लाॅक में हमने अपने लक्ष्य को पूरा भी कर लिया है। और मुझे विष्वास है कि आपके सहयोग से हम बचे ब्लाॅक में भी अपने लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण में एसएचजी की महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। शौचालय निर्माण में कुषल होकर महिलाऐं भविष्य में भी इस तरह के कार्य कर सकेंगी, जिसके माध्यम से वे अच्छी आय भी अर्जित कर सकेंगी। उन्होंने उपस्थित महिला मुखिया को निदेष दिया कि 14वें वित्त आयोग के राषि से गर्मी से पूर्व सभी खराब पड़े हैंडपम्प को ठीक करा ले ताकि लोगों को गर्मी में पेयजल की परेषानी ना हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं को सषक्त करने के लिए कृतसंकल्पित है। जिला प्रषासन द्वारा बालीजोर में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है ताकि महिलाओं की जीवन स्तर में सुधार हो सके। वे भी समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करे। खुले में शौचमुक्त समाज का निर्माण करे।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा जोयेश बेसरा ने कहा कि महिला दिवस के दिन महिलाओं को सम्मान देना वास्तव में खुशी की बात है। महिलाओं को हक दिलाने के लिए इतिहास में भी एक बड़ी लड़ाई लड़ी गई है। तब जाकर आज महिलाओं को उनका हक मिला है। इस लड़ाई में पुरुषों ने भी कंधे से कंधे मिलाकर साथ दिया है। समाज को महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने की जरुरत है। महिलओं को अब हर हाल में सशक्त होना होगा। महिलाओं को अपने उपर हो रहे अत्याचार के लिए जागना होगा। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को स्कूल जरुर भेजे। बेटा बेटी में फर्क ना करे। बच्चों को सही और गलत के बारे में अवष्य बतायें।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने कहा कि महिलाओं को जागरुक होना होगा। आज भी हम पुरुष प्रधान समाज में ही रह रहे है। बेटीयों को आज भी समाज में बोझ समझा जाता है। इस मानसिकता को बदलना होगा। महिलाओं को सषक्त होना होगा। सरकार की कई योजनायें महिलाओं को सषक्त करने के लिये चलायी जा रही है। जिसका आप सभी लाभ ले सकती है।
इस अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्ता ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नारा सबका साथ सबका विकास आज सार्थक होता प्रतीत हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी की स्वच्छता के प्रति सोच आज महिलाओं को सम्मान देने का कार्य कर रही है। सरकार ने महिलाओं के दर्द को समझा है। अब महिलाओं को शौच के लिए अंधेरा का इंताजार नही करना पड़ता। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सषक्त करने के लिए कई योजनाऐं भी चला रही है। महिलाऐं सशक्त होंगी तो देश और राज्य भी सशक्त होगा।






Wednesday, 7 March 2018

दुमका 7 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 115 
सहायक उद्योग निदेषक (रेषम) दुमका के सभागार कक्ष में सहायक उद्योग निदेषक की अध्यक्षता में संथाल परगना प्रमण्डल के अन्तर्गत 6 जिलों के अग्र परियोजना पदाधिकारियों का मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भौतिक एवं वित्तीय उपब्धीयों की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निदेष दिया गया कि जिनके भी स्थापना में आवष्यकता से अधिक राषि है। उसे अविलम्ब प्रत्यार्पित करें। साथ ही निदेष दिया गया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है, 20 मार्च तक व्यय योग्य राषि को व्यय कर लें। ई सर्विस बुक को अविलम्ब अद्यतन करके विभाग को सूचित करें।
शतप्रतिषत भौतिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। 



दुमका 7 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 114 
अवैध उत्खनन किसी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा...
- मुकेष कुमार, उपायुक्त, दुमका
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार के निदेष के आलोक में जिला स्तरीय अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित समिति के द्वारा जिला खनन पदाधिकारी, दुमका, पुलिस उपाधीक्षक, प्प्, वनों कें क्षेत्रीय पदाधिकारी, काठीकुण्ड, अंचल अधिकारी, गोपीकान्दर, थाना प्रभारी गोपीकान्दर, एवं प्रर्याप्त संख्या में पुलिस बल के सहयोग से गोपीकान्दर अंचल के अति संवेदनशील क्षेत्र के मौजा ओड़मों में अवैध रूप से कोयला खनिज उत्खनन कर बनाये गये 24 सुरंगो को डोजरिंग कर ध्वस्त एवं बंद कर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि अवैध उत्खनन किसी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा।


दुमका 7 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 113 
दिनांक 8 मार्च से जिले में आयोजित होने वाले वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2018 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा, 2018 के सफल संचालन हेतु उप विकास आयुक्त शषिरंजन की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने  वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2018 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा, 2018 परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किए जाने वाले अधिकारियों को झारखण्ड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा जारी किये गये गाइडलाइंस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर पैनी नजर से अपने कत्र्तव्य का निर्वहण करे। प्रतिनियुक्त अधिकारी ससमय परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे। परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थीयों को परीक्षा से पूर्व नियम एवं शर्तों से अवगत करायें। 
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों का आप सभी पालन करें। परीक्षार्थी यदि नकल करते पाये जाते है तो वैसे परीक्षार्थी पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाय।  
उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि परीरक्षा के दौरान किसी के पास मोबाईल ना रहें। अगर कोई विद्यार्थी मोबाईल लेकर परीक्षा केन्द्र में आते है तो उनसें परीक्षा के पूर्व मोबाईल ले लिया जाय। किसी भी परीक्षार्थी के कान में किसी प्रकार के डिवाईस ना रहे जिससे वे नकल कर सके। उन्होंने कहा कि केंद्राधीक्षक एवम दण्डाधिकारी भी मोबाइल का कम से कम इस्तेमाल करें। उन्होंने  कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सी सी टी वी कैमरा लगाया जाएगा। जिससे सभी गतिवीधियों पर नजर रखी जायगी। 
बैठक में उप विकास आयुक्त शषिरंजन के साथ प्रषिक्षु आई ए एस विषाल सागर, अपर समाहरता इंदु गुप्ता, निदेषक एन इ पी विनय कुमार सिंकु, आई टी डी ए निदेषक शषिर कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार, जिले के वरीय पदाधिकारीगण, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, केन्द्राधीक्षक आदि उपस्थित थे। 



दुमका 7 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 112 
परीक्षा अवधि के दौरान धारा 144 लागू...

दिनांक 8 मार्च से आयोजत होने वाले वार्षिक इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2018 की सैद्धान्तिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 08.03.2018 से 27.03.2018 तक द्वितीय पाली में 2.00 बजे अप0 से 5.15 बजे अप0 तक इन विद्यालयों में आयोजित किया जायेगा।
 $2 जिला स्कूल, दुमका, ए0एन0 ड्रिग्री काॅलेज, दुमका, ए0एन0 इंटर काॅलेज, दुमका, एस0पी0 महिला काॅलेज, दुमका, $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दुमका, एस0पी0काॅलेज, दुमका, $2 नेषनल हाईस्कूल, दुमका, श्रीरामकृष्ण आश्रम हाईस्कूल, दुमका, राजकीय उच्च विद्यालय, कड़हरबील, दुमका मे किया जायेगा।
 वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2018 की सैद्धान्तिक परीक्षा दिनांक 08.03.2018 से 21.03.2018 तक प्रथम पाली में पूर्वा0 09.45 बजे से 1.00 बजे अप0 तक $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दुमका, $2 जिला स्कूल, दुमका, $2 नेषनल उच्च विद्यालय, दुमका, राजकीय उच्च विद्यालय कड़हरबील, दुमका, संताल परगना महाविद्यालय, दुमका, श्रीरामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय, दुमका, मध्य विद्यालय, कड़हरबील, दुमका, कन्या मध्य विद्यालय, रघुनाथपुर, रानेष्वर, $2 उच्च विद्यालय रघुनाथपुर, रानेष्वर प्रखंड, बालक मध्य विद्यालय, जरमुण्डी, बालक मध्य विद्यालय, वासुकिनाथ, $2 उच्च विद्यालय, जरमुण्डी, उच्च विद्यालय, हँसडीहा, सेवा मंडल मध्य विद्यालय, हँसडीहा, संत फ्रांसिस मध्य विद्यालय, हँसडीहा, आदर्ष मध्य विद्यालय, सरैयाहाट, मध्य विद्यालय कुरमाहाट, सरैयाहाट, मध्य विद्यालय, नोनीहाट, उच्च विद्यालय, नोनीहाट, $2 उच्च विद्यालय, रामगढ़, संताल बालिका उच्च विद्यालय, महारो, जामा, $2 उच्च विद्यालय, जामा, कन्या मध्य विद्यालय, जामा, $2 उच्च विद्यालय, षिकारीपाड़ा, संतरिता उच्च विद्यालय, षिकारीपाड़ा, मध्य विद्यालय, षिकारीपाड़ा, $2 उच्च विद्यालय, मसलिया, मोडल विद्यालय, दलाही, मसलिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुष्चिरा, गोपीकान्दर, $2 उच्च विद्यालय, काठीकुण्ड, आदर्ष मध्य विद्यालय, काठीकुण्ड में होगा।
अनुमंडल दण्डाधिकारी, दुमका राकेष कुमार ने कहा कि उपरोक्त सभी परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि के दौरान धारा 144 लागू रहेगा। इस दौरान अनावष्यक भीड़, अवैध रुप से सभा, गोष्ठी, निरुद्देष्य भ्रमण, आपत्तिजनक प्रचार-प्रसार तथा 4 से अधिक की संख्या में एकत्रित अथवा चहलकदमी, ध्वनी विस्तारक यंत्र का उपयोग एवं अनाधिकृत रुप से हथियार लेकर चलने तथा कदाचार से संबंधित किसी प्रकार का वस्तु का उपयोग करने आदि को प्रतिबंधित करने का उन्होंने निदेष दिया है। उन्होंने कहा कि आदेष का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।


Tuesday, 6 March 2018

दुमका 6 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 111 
सोमवार को दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग पर आॅटोरिक्षा पलटने से अनुमंडल कार्यालय के कर्मी की अकास्मिक मृत्यु हो जाने के कारण उपायुक्त कार्यालय के समक्ष शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में जिलास्तरीय सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
शोक सभा के उपरांत उपायुक्त मुकेश कुमार ने सभी कार्यालय कार्य को आज के लिए स्थगित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रार्थना करते है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।



Monday, 5 March 2018

दुमका 5 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 110 
आउटडोर स्टेडियम दुमका में समाज कल्याण मंत्री डा0 लुईस मरांडी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा विधिक जागरुकता कार्यषाला-सह- दिव्यांग यंत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर लोगो को संबोधित करते हुए डा0 लुईस मरांडी ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के दर्द को समझती है, महसूस करती है। उन्होंने कहा कि आपकी समस्याओं को दूर करना ही सरकार का उद्देष्य है। स्वस्थ्य समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जम्मेवारी निभाने होगी। यह मात्र सरकार के प्रयास से संभव नही इसमें सभी का सहयोग आवष्यक है। उन्होंने कहा कि प्रषासन सहज तथा सरल रहे। सरलता और सहजता से ही जनता के दुख दर्द दूर किये जा सकते है। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी सभी को नही होती लेकिन कुछ जरुरी बातों की जानकारी सबों को रखनी चाहिए। अपने अधिकार की जानकारी आपको अवष्य होनी चाहिए। कई बार लोगों को अपने अधिकार पता नही रहने के कारण उन्हें परेषानी होती है। इस षिविर का उद्देष्य आपको कानून की छोटी-छोटी जानकारियां देना तथा अपके अधिकार को बताना भी है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य करे। यह जीवन बहुत ही बहुमूल्य है। ऐसा कार्य करे कि आपको आत्म संतुष्टि मिले। उन्होंने कहा कि समस्या का त्वरित समाधान आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। निचले स्तर से प्राप्त होने वाले षिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्य करे ताकि सरकार की बेहतर छवि लोगों के बीच बनी रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की अग्रिम शुभकामनायें देते हुए कहा कि इस महिला दिवस पर अपने आस-पास की महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जरुर बतायें। आपने जो कुछ भी यहां सुना है उन सब से उन्हें अवगत करायें तथा साफ-सफाई की चर्चा अवष्य करें।
उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाया जा रहा अभियान महिला सषक्तीकरण के लिये अहम है। उन्होंने कहा कि महिला और बच्चे का विकास सही ढंग से हो यह सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुपोषण यहां की मुख्य समस्या है, जिस पर जिला प्रषासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। महिला विकास विभाग द्वारा जिला को जो लक्ष्य मिला है, उसे हर हाल में हमसब मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि विधिक जागरुकता षिविर के माध्यम से जो कुछ भी आपको बताया गया उन बातों को अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करे ताकि अधिक से अधिक लोगों को उनके हक के बारे में पता चल सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पार्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा सरकार की योजनाओं को गरीब और असहाय व्यक्ति तक पहँुचाने का कार्य  किया जा रहा है। सरकार सबका साथ सबका विकास चाहती है। सरकार की योजना अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सषक्त होना होगा। जब तक हमसब महिलाएं सषक्त नही होगें तब तक महिलाएं पर अत्याचार नही रुकेगा।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में झालसा के सचिव निषांत कुमार ने कहा कि विधिक जागरुकता शिविर का उद्देष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानून का जानकारी पहुंचना है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में सरकार की योजना से वंचित रह जाते है।
कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण मंत्री डा0 लुईस मरांडी द्वारा ट्राय साईकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैषाखी, प्रधान मंत्री मातृ वंधना योजना मुख्यमंत्री लाडली योजना, कन्या दान योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री डा0 लुईस मरांडी के साथ उप विकास आयुक्त शषिरंजन, झालसा के सचिव निषांत कुमार, नगर पार्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, निवास मंडल आदि उपस्थित थे।