Monday, 12 March 2018

दुमका 11 मार्च 2018 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 124 
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड राँची के तहत संचालित दुमका संग्रहालय, दुमका द्वारा आयोजित संग्रहालय का महत्व, संरक्षण- संवर्धन की चुनौतियाँ एवं संभावनाएं विषय पर संगोष्ठी-सह- सांस्कृतिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने कहा कि जनता की माँग के अनुरुप सरकार पूर्ति करती है। आवश्यकता है पुरातत्व के प्रति जागरुक लोगों की गोष्ठी निरंतर होती रहे। उन्होंने माँग की कि हरेक जिले में हो संग्रहालय, पुस्तकालय, वाचनालय।
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड राँची के तहत संचालित दुमका संग्रहालय, दुमका द्वारा आयोजित संग्रहालय का महत्व संरक्षण संवर्धन की चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ विषय पर संगोष्ठी-सह- सांस्कृतिय जागरुकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिििथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने कहा कि जनता की माँग के अनुरुप सरकार पूर्ति करती है। आवश्यकता है पुरातत्व के प्रति जागरुक लोगों की गोष्ठी निरंतर होती रहे। उन्होंने माँग की कि हरेक जिले में हो संग्रहालय, पुस्तकालय, वाचनालय। 
 पंडित अनूप वाजपेयी ने कहा कि जन-जन की जागरुकता के बिना संताल परगना जैसे क्षेत्र में पुरावशेषों को संगृहित करना एक कठिन चुनौती है। क्योंकि धरती खोदने में लोगों को पुरावशेष मिलते ही रहते हैं जो काल की भेंट चढ़ जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि संताल परगना के पुरावशेषों से यहां विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय बन सकता है। 
इतिहास कार डाॅ0 सुरेन्द्र झा ने कहा कि विक्रम शिला पर बख्तियार खिलजी के आक्रमण के बाद बौछों की एक शाखा (प्रचानी) संताल परगना के जंगलों में  आई  उनसे संबंधित साक्ष्य यहाँ भरे पड़े हैं। उन पर विशेष शोध की आवश्यकता है।
पीजी इतिहास विभाग के डाॅ0 अमरनाथ झा ने कहा कि हर हालत में दुमका में अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय बनना चाहिए। 
डाॅ0 रेणुका नाथ इतिहास विभाग एसपी महिला काॅलेज ने कहा कि संचलन की प्रवृति मानव में आदि काल से है इसलिए इस क्षेत्र की चीजों को संकलित किया जाना चाहिए। यहाँ समृद्ध संग्रहालय होने से क्षेत्र का राजस्व बढ़ेगा और पर्यटन क्षेत्रों का विस्तार होगा।
सेवानिवृत एडीएम डाॅ0 सी0 एन मिश्रा ने कहा कि इतिहास को जानने के लिए मूर्तियों का रहना आवश्यक है। 
संताल भाषा साहित्य के विद्वान एवं होड़ सोम्वाद के सम्पादक चुण्डा सोरेन सिपाही ने हिन्दी और संताली भाषा में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति के विकास में संग्रहालय का बहुत महत्व है विशेष कर आदिवासी संस्कृति की समृद्धि के लिए इसका विकास किय जाना चाहिए।
शिक्षक संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम किशोर सिंह गाँधी ने दुमका संग्रहालय की उपेक्षा की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसके विकास की माँग की।
अध्यक्षी भाषण में कला संस्कृति विभाग झारखण्ड रांची के सहायक निदेशक विजय पासवान ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगोष्ठी में आये विचारों और सुझावों को सरकार के समक्ष रखेंगे तथा यह भी कहा कि शीघ्र ही दुमका के संग्रहालय का विकास किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में रसिक बास्की के कला दल के कलाकारों ने सांस्कृति कार्यक्रम के तहत दसांय एवं बाहा नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची सेआये राजेश, राजू एवं जनसम्पर्क के तहत शनि परब कें संयोजक चंदन कुमार, दुमका संग्रहालय के कर्मी काॅयस तिर्की, झारखंड कला मंदिर के प्रमिला हेम्ब्रम, सोना सोरेन, सिकन्दर मरांडी आदि का योगदान सराहनीय रहा।


दुमका 11 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 123 
अप्रैल में होगा दुमका महोत्सव का भव्य आयोजन
. -मुकेश कुमार उपायुक्त दुमका

अप्रैल माह  में दुमका महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा । राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार के साथ साथ स्थानीय  कलाकार इस आयोजन में भाग लेंगे ।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्कृति को प्रस्तुत किया जाएगा  । उन्होंने कहा कि दुमका  देश के मानचित्र में पर्यटन स्थल के रूप में अपना एक अलग पहचान रखता है । प्रतिवर्ष दुमका में  देश . विदेश से हजारों हजार की संख्या में लोग आते हैं। दुमका महोत्सव ना सिर्फ यहां की संस्कृति बल्कि यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा देने का कार्य करेगा । दुमका महोत्सव की तैयारियां बहुत जल्द शुरू की जाएगी ।लोगों के साथ समन्वय बनाकर इसे बेहतर ढंग से आयोजित किया जाएगा ।


दुमका 11 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 122 
शिक्षा के लिए बेटा बेटी में ना करें फर्क
- डाॅ0 नीरा यादव, शिक्षा मंत्री, झारखंड सरकार
वासुकिनाथ स्थित शिक्षक संघ भवन में माननीय शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार डाॅ0 नीरा यादव के द्वारा स्व0 भुवनेश्वर माँझी आदर्श सेवा निवृत शिक्षक, शिक्षाविद् समाज सेवी की मूर्ति का अनावरण किया गया।
उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व0 भुवनेश्वर माँझी के तरह हमलोग को भी एक अच्छा कार्य करने की जरुरत है, जिससे समाज हमलोग को भी याद कर सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय अवधि में शिक्षक सिर्फ बच्चों को पढ़ाने का कार्य करें। विद्यालय  अवधि में चाहे वे प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हो या उच्च विद्यालय शिक्षक वे सिर्फ बच्चों को पढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा स्तर बढ़ाने के लिए हमारी सरकार संकल्प बद्ध है इसके लिए विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हो इसके लिए हमारे सरकार विद्यालय में पेयजल, शौचालय, बिजली एवं बैंच डेस्क आदि की व्यवस्था की है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि शिक्षा के क्षेत्र में कभी बेटा और बेटी में फर्क ना करे। बेटियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर है और बेटीयों को विद्यालय आने जाने के लिए सभी सरकारी विद्यालयों में बस की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है ताकि हमारी बेटीयां सुरक्षित विद्यालय आ जा सके। उन्होंने रिटायर शिक्षकों से कहा कि वे  अपने आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को शिक्षित करने का कार्य करें। अभीभावक को सुझाव दिया कि वे अपनी घरों में भी बच्चों को ऐसी शिक्षा दे जिससे बच्चा हुनरवाण बन सके।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री, झारखण्ड सरकार डाॅ0 नीरा यादव, पूर्व संसाद अभय कान्त प्रसाद, जरमुण्डी के सभी गणमान्य लोग, भारी संख्या में शिक्षक गण एवं अभिभावक आदि उपस्थित थे। 

इसके उपरांत उन्होंने बासुकिनाथ पहुंचकर बाबा फौजादारी की पूजा अर्चना की।

Saturday, 10 March 2018

दुमका 10 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 121 
रानेश्वर प्रखंड कार्यालय के परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में समाज कल्याण मंत्री डॉ0 लुईस मरांडी के साथ जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान आम जनों की विभिन्न समस्याओं को दूर किया गया। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना आदि के लाभुकों के आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया। 
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहा कि आप की समस्याओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार आप की समस्याओं को जानने एवं उसको जल्द से जल्द दूर करने के लिए ही आपके द्वार पर आई है। यह सरकार आपकी है और सरकार आपके प्रति संवेदनशील है। 1-1 लोगों की समस्याओं को जानकर उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याएं बहुत है इसलिए जादू की छड़ी की तरह नहीं धीरे-धीरे ही इसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम वैसे लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा घर दिया जाएगा जो अभी बेघर हैं या एक कमरे के मकान में रहते हैं। अगर कोई बिचैलिया आपकों तंग करता है या योजनाओं का लाभ लेने में बाधायें उत्पन्न करता है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि आप के हक को कोई नहीं छीन सकता। योजना आपकी है और योजना का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। जागरूक बने तथा समाज को जागरुक करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अवगत कराएं आपकी समस्या जरूर दूर होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं को त्वरित गति से सुलझाने का कार्य करें समस्याओं को उलझाया ना जाए। आपके सहयोग के बिना विकास संभव नहीं हो सकता। 
अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने कहा कि प्रशासन आपकी समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से ही आपके द्वार पर आई है। सरकारी योजनाओं की जानकारी जरूर लें। आपके लिए ही यहां विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं।सरकार द्वारा लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है इन योजनाओं का लाभ आपको जब तक नहीं मिलेगा सरकार का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। सरकार का लक्ष्य 2019 तक सबको आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा की अच्छे कार्य करने वाले मुखिया एवं जनप्रतिनिधि को भी सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुमका जिला में 35000 आवास बनाए जा रहे हैं। घर बनाने वालों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली और अन्य सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सारे भुगतान ऑनलाइन किए जा रहे हैं ताकि बिचैलिया आपके हक आपके पैसे को नहीं छीन सके। सखी मंडल में जोड़कर महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है जिस पर भी कार्य किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से पेंशन दिए जा रहे हैं यह सारी योजनाएं आपके लिए हैं और आप को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील कि की बच्चों को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र जरूर भेजें। उन्होंने कहा कि बालीजोऱ को आदर्श गांव बनाकर वहां की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। विकास योजना में भाग लें आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए ही योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। सभी जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ अवश्य मिलेगा यह लाभ आपसे कोई नहीं छीन सकता उन्होंने कहा कि मनरेगा आपकी जरूरत को पूरा करने के लिए है। योजना वही ले जो गांव के लिए आपके लिए उपयोगी हो। उन्होंने मुखिया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 14वें वित्त आयोग से चापानलों की मरम्मती कराएं ताकि गर्मी के समय लोगों को पेयजल की परेशानी ना हो।
अपने संबोधन में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि दूरदराज में सरकार लोगों की समस्याओं को जानने के लिए पहुंच रही है। स्टॉल लगाकर आपकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। आप स्टॉल पर पहुंचकर सरकार की योजना की जानकारी अवश्य लें। उन्होंने कहा कि आपके लिए ही यहां मेडिकल कैंप भी लगाया गया है ताकि आपके स्वास्थ्य की जांच हो सके। उन्होंने सभी से अपील कि की प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत योजना में अपना योगदान दें अपने आसपास साफ सुथरा रखें। घर में शौचालय अवश्य बनाएं। उन्होंने सभी से कहा कि अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। 
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए ही यह आयोजन किया गया है। प्रशासन और समाज के बीच समन्वय बनाकर ही विकास किया जा सकता है। आप के कष्ट को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। आप सभी अपने अपने समस्याओं से हमें अवगत कराएं आपकी समस्या हर हाल में दूर की जाएगी।
इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पट्टा नियमितीकरण के अंतर्गत नियमितीकरण पट्टा, लाभुकों के बीच मच्छरदानी, ट्राय साईकिल वितरित किया गया। पीएमजी दिशा के अंतर्गत कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए जिस का त्वरित निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शशि रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, आईटीडीए निदेशक शिशिर कुमार सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।





Friday, 9 March 2018

दुमका 9 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 120 
    सरैयाहाट प्रखण्ड अंतर्गत विकास भवन में सभी प्रज्ञा केन्द्रों के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सरैयाहाट, अंचलाधिकारी सरैयाहाट ई0डी0एम0 दुमका, के संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। ई0डी0एम0 ने सभी भी0ए0ली0 से कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण डीजिटल साक्षरता अभियान के तहत पंजीकृत आवेदकों को  एक सप्ताह के अन्दर प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आवष्यक कार्रवाई करें। इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेष मछुआ ने सभी प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को निदेष दिया कि प्रज्ञा केन्द्रों का संचालन पंचायत सचिवालय से ही करें। अंचल अधिकारी निर्मल सोरेन ने सभी भी0एल0ई0 को आॅनलाॅईन लगान कैम्प लगाकार करने का निदेष दिया। 
    बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेष मछुआ, सीओ निर्मल सोरेन, ईडीएम अमरदीप हाॅसदा, सभी पंचायत के प्रज्ञा केन्द्र संचालक, बीपीओ, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।


Thursday, 8 March 2018

दुमका 8 मार्च 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 119 
उपायुक्त सभागार में राष्ट्रीय पोषण मिशन की स्थापना दिवस के अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पोषण मिशन की स्थापना तीन वर्ष के लिए की गई है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विधिवत रुप से राजस्थान से इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से उपायुक्त सभागार में देखा गया। 
राष्ट्रीय पोषण मिषन का उद्देश्य 0-6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में पोषण की स्तिथि में सुधार लाना है। इसमें स्मार्ट फोन के द्वारा रियल टाइम मोनिटरिंग की भी सुविधा रखी गयी है।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, छछड के सुधाकर केशरी, संजय सिंह, तेजस्वीनी के राजीव रंजन, अमित कुमार, अभिषेक भारती, मेरी टुडू एवं कई महिला सुपरवाइजर उपस्थित थे।


दुमका 8 मार्च 2018     
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 118

सिविल सर्जन, दुमका डाॅ0 सुरेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, दुमका, डाॅ0 मो0 जावेद एवं अन्य जिला स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारी दुमका के द्वारा सभी प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता का जिला स्तरीय एक दिवसीय रोटा वाईरस वैक्सीनेशन से संबंधित प्रशिक्षण, ए0एन0एम0 प्रषिक्षण केन्द्र, दुमका में किया गया। रोटा वाईरस का वैक्सीन बच्चों को डायरिया से होने वाली मृत्यु से बचाता है।
भारत के 9 राज्यों में रोटा वाईरस वैक्सीन का इस्तमाल किया जा रहा है। झारखण्ड भारत का 10वां ऐसा राज्य है जहाॅ रोटा वाईरस वैक्सीन नियमित प्रतिरक्षण में सम्मलित किया जा रहा है। पुरे जिले में रोटा वैक्सीन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा इस वैक्सीन के माध्यम से बच्चों को डायरिया से होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा । इस महत्वपूर्ण कार्य के प्रति जन जन तक जागरूकता फैला कर बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित कर डायरिया एवं इस वायरस से होने वाले मृत्यु को रोका जा सकेगा।