Tuesday, 3 April 2018

दुमका 03 अप्रैल 2018 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 164 
ससमय मतदानकर्मियों को आवश्यक चुनाव सामग्री और प्रपत्र उपलब्ध कराने में प्रपत्र एवं सामग्री कोषांग की भूमिका बेहद अहम
मतदान पदाधिकारियों द्वारा चुनाव कार्य न सिर्फ निष्पक्ष एवं इमानदार होकर संपन्न कराना चाहिए बल्कि यह सारी कवायद पारदर्शी दिखना भी चाहिए।प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं का मतसंग्रह करने हेतु मतदान दल में शामिल पीठासीन पदाधिकारी को मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान से संबंधित कई सारी सूचनाएं विभिन्न प्रपत्रों में दर्ज कर निर्वाची पदाधिकारी को सौंपनी होती है ।पीठासीन पदाधिकारियों को मतदान कार्य पूरा कराने हेतु आवश्यक सामग्री और विविध प्रकार के प्रपत्र उपलब्ध कराने में प्रपत्र एवं सामग्री कोषांग की भूमिका बेहद अहम होती है ।
प्रत्येक पीठासीन पदाधिकारी को विविध प्रपत्रों में कई प्रकार की सूचनाएं दर्ज कर निर्वाची पदाधिकारी को सौंपनी होती है। उसमें प्रमुख है खुला लिफाफा। इस लिफाफे में रिकॉर्ड किए गए मतों का लेखा, छद्म मतदान से संबंधित प्रमाण पत्र, मतदान आरंभ तथा अंत होने का प्रमाण पत्र, 16 कलम का प्रपत्र, पीठासीन पदाधिकारी की डायरी, विजिट सीट तथा मतदाता रजिस्टर से संबंधित संवीक्षा प्रपत्र प्रमुख होता है।
सांविधिक लिफाफे में चिन्हित मतदाता सूची, मतदाता रजिस्टर ,मतदाता पर्ची ,अव्यवहृत निविदत्त मतपत्र,व्यवहृत निविदत्त मतपत्र सूची, प्रपत्र 17बी आदि होते हैं ।इन्हें सील कर निर्वाची पदाधिकारी को सौंपनी होती है।
असांविधिक लिफाफे के अंतर्गत चिन्हित मतदाता सूची छोड़कर शेष मतदाता सूची, मतदान अभिकर्ता का नियुक्ति पत्र, निर्वाचक कर्तव्य प्रमाण पत्र ,अभ्याक्षेपित मतों की सूची ,अंधे एवं विकलांग साथी के घोषणा की सूची, निर्वाचक के आयु के संबंध में घोषणा की सूची, प्राप्ति रसीद एवं राशि ,अप्रयुक्त एवं क्षतिग्रस्त पेपर सील, अप्रयुक्त शेष मतदाता पर्ची, अप्रयुक्त एवं क्षतिग्रस्त स्पेशल टैग तथा अप्रयुक्त एवं क्षतिग्रस्त स्ट्रेप सील आदि होते हैं।
प्रपत्र एवं सामग्री कोषांग के कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने में कोषांग के वरीय पदाधिकारी आइ.टी.डी.ए.के परियोजना निदेशक शिशिर कुमार सिन्हा, प्रभारी पदाधिकारी के रुप में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, कार्यपालक दंडाधिकारी दुमका प्रीतिलता मुर्मू तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दुमका रमेश प्रसाद गुप्ता हैं। इन्हें सहयोग प्रदान करने के लिए  राजीव कुमार मिश्र, अशोक कुमार भगत, आलोक कुमार, गौतम कुमार घोष, अभिषेक शुक्ला तथा रामेश्वर प्रसाद मंडल पूरी ससमय मतदान कर्मियों को प्रपत्र एवं सामग्री उपलब्ध कराने हेतु पूरी तत्परता से काम में लगे हैं।


दुमका 03 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 163 
उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए 5 एवं 6 अप्रैल को होगा इ.वी.एम. का पहला और दूसरा रेंडमाइजेशन

निर्वाची कोषांग उपाध्यक्ष पद दुमका एवं वासुकिनाथ नगर पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार दुमका नगर पर्षद एवं वासुकिनाथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिनांक 05 एवं 06 अप्रैल 2018 को अपराह्न 12ः00 बजे सूचना विज्ञान केंद्र दुमका में ईवीएम का प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन किया जाएगा। वासुकिनाथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के मतदान हेतु ईवीएम की तैयारी 09 अप्रैल को पूर्वाह्न 10ः00 बजे तथा दुमका नगर पर्षद के उपाध्यक्ष पद के मतदान हेतु ईवीएम की तैयारी दिनांक 10 अप्रैल को अपराह्न 2ः00 बजे एसजीएसवाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र दुमका जो पुराना विकास भवन के पीछे अवस्थित है, निर्धारित किया गया है। इस आशय से संबंधित पत्र सभी उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को पूर्व में ही दी जा चुकी है।


दुमका 03 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 162 
जिला आईएपी समिति की बैठक दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण जरूरत वाले जगहों पर कराया जाए खासकर फोकस एरिया में आंगनबाड़ी की सुविधा अवश्य हो ताकि फोकस एरिया के बच्चों का समग्र विकास हो सके। उन्होंने कहा कि नारगंज को फोकस में रखकर विकास के कार्य किए जाएंगे। नारगंज के आसपास की जगह पर आंगनबाड़ी केंद्र एवं जरूरी सुविधाएं अविलंब उपलब्ध कराया जाएगा। पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सभी घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है बहुत जल्द सभी फोकस एरिया में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही साथ सभी आदर्श गांव में भी पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पेयजल लैब पुस्तकालय शौचालय एवं स्मार्ट क्लासरूम भी बहुत जल्द बनाया जाएगा वैसे जगह जहां पर  किसी प्रकार की सड़क नहीं है वैसे जगहों पर एप्रोच रोड का निर्माण भी कराया जाएगा। बालीजोर में प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। ताकि बलीजोर के महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे हैं बाली फुटवेअर को एक उचित स्थान तथा बाजार मिल सके। बासुकी अगरबत्ती के निर्माण हेतु बहुत जल्द मशीन खरीद लिया जाएगा जिसमें जरमुंडी के 100 महिलाओं को इस रोजगार से जोड़ा जाएगा साथ ही साथ मोटर ड्राइविंग कंप्यूटर ट्रेनिंग हॉस्पिटैलिटी हाउसकीपिंग में ट्रेनिंग देकर महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। काठीकुंड में 100 महिलाओं को हैंडलूम की ट्रेनिंग दी जाएगी ट्रेनिगं पाकर महिलायें मयूराक्षी सिल्क एवं स्थानीय पंची ड्रेस का निर्माण कर अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकेंगी। जिला प्रशासन महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महिलाओं को छोटे-छोटे उद्योग से जोड़कर उन्हें पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि जब तक महिलाओं को आर्थिक रुप से सुदृढ़ नहीं किया जाता तब तक समाज का समग्र विकास संभव ही नहीं है। दुमका जामा सरैयाहाट तथा मसलिया में स्टिचिंग सेन्टर खोला जायेगा। प्रत्येक स्टिचिंग सेंटर में 25 मशीनें उपलब्ध रहेंगी जिनमें 50 महिलाओं को काम दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सभी आदर्श ग्राम में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया जाए साथ ही जगह चिन्हित कर यात्री सेड का भी निर्माण कराया जाए। जरूरत के हिसाब से पुलिया का निर्माण महत्वपूर्ण स्थलों पर जल्द से जल्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि हर खेत में पानी पहुंचाने के लिए वाटर इरीगेशन ग्रीड का निर्माण कराया जाएगा ताकि सभी किसानो के खेत में पानी उपलब्ध हो सके।



Monday, 2 April 2018

दुमका 01 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 161 
NDAकार्यक्रम 2018 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक... 
सदर अस्पताल दुमका से ग्राम स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए फाइलेरिया रथ एवं कालाजार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जो गांव-गांव में फाइलेरिया से बचाव एवं कालाजार बीमारी के बारे में जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करेंगे।
फाइलेरिया से बचाव हेतु दुमका जिले के सभी प्रखंडों के सभी ग्रामों में लक्षित 1372864 जनसंख्या को डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा को सर्वजन सेवन कार्यकर्ता 5486 द्वारा उम्र के अनुसार कराया जाना है। 
इस कार्यक्रम के सफल पर्यवेक्षण हेतु 545 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। दुमका जिले के कुल 42 चिकित्सकों द्वारा इस कार्यक्रम का मॉनिटरिंग किया जा रहा है। इस अवसर पर बताया गया कि 2 वर्ष से कम, गर्भवती महिला एवं गंभीर रुप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं खिलाना है। 


दुमका 01 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 160 
लोकतंत्र के महापर्व का करीब से हिस्सा होने का महान अवसर...
चुनाव ड्यूटी से पलायन करनेवाले कर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाई...
- मुकेश कुमार, उपायुक्त, दुमका 

  • राज्य में पहली बार होगा दलीय आधार पर नगर पालिका चुनाव
  • जिले में 57 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
  • एक मतदान दल में शामिल होंगे 7 मतदानकर्मी
  • पूर्वाह्न 7 से अपराह्न 5 बजे तक होगा मतदान


राज्य में पहली बार दलीय आधार पर हो रहे हैं नगर पर्षद का चुनाव 16 अप्रैल को होगा।चुनाव को स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाए रखने के साथ-साथ सुचारु रुप से संपन्न कराने में मतदान कर्मियों की भूमिका बेहद अहम होती है। लोकतंत्र के महापर्व का करीब से हिस्सा होने का यह एक महान अवसर है। स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से सफल मतदान संपन्न कराकर आपसब इसके हिस्सेदार हो सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने दुमका के इंदौर स्टेडियम में  दो पालियों में आयोजित  प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि दुमका जिले में दुमका एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत के लिए कुल 57 मतदान केंद्रों पर मतदान कार्य संपन्न कराया जाना है । सभी मतदानकर्मी पूरी ईमानदारी तथा निष्पक्षता से चुनाव सम्पन्न कराये ।उन्होंने कुछ मतदान कर्मियों द्वारा चुनाव कार्य से पलायन करने की प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता प्रकट की । इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि जिन भी मतदान कर्मियों को किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या अथवा अन्य अतिआवश्यक पारिवारिक कारणों से चुनाव कार्य से मुक्त होना हो उन्हें उचित कारणों के आधार पर अवकाश दिया जा सकता है परंतु जो  मतदान कर्मी झूठे प्रमाण पत्र के आधार पर मतदान कार्य से मुक्त होने की चेष्टा करेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशिक्षण सत्र को उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी मतदान कर्मी चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। मतदान के दौरान किसी भी असामान्य परिस्थिति से निपटने में धैर्य से काम लेने की बात कही। उन्होंने मतदान से संबंधित सभी आवश्यक प्रपत्रों को सावधानी से भरने का निदेश दिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षु आईएएस विशाल सागर ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सत्र में व्यतीत किया गया प्रत्येक मिनट उस समय बेहद महत्वपूर्ण होता है जब वास्तविक कार्य क्षेत्र में लोगों को काम करना होता है। उन्होंने तमाम प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आपके मन में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने से संबंधित जितनी भी जिज्ञासाएं हो उसे प्रशिक्षण सत्र के दौरान ही प्रशिक्षकों से निश्चित रुप से समझ बूझ लें।
प्रशिक्षण के क्रम में मतदान कर्मियों को प्रोजेक्टर की सहायता से मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के कंट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के पूर्व, मतदान के दौरान तथा मतदान समाप्ति के पश्चात भरे जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों के बारे में तथा उसमें दर्ज की जाने वाली सूचनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी बतलाया गया कि मतदान के दौरान कौन कौन सी सावधानी बरती जानी चाहिए। प्रशिक्षणार्थियों को छद्म मतदान के तरीके के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न मतदानकर्मियों यथा- पीठासीन पदाधिकारी ,प्रथम मतदान पदाधिकारी ,द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा तृतीय मतदान पदाधिकारी आदि के कार्य एवं दायित्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई ।प्रशिक्षण में बतलाया गया कि इस बार एक मतदान पार्टी में 7 मतदान पदाधिकारी शामिल होंगे जिसमें एक पीठासीन पदाधिकारी, एक प्रथम मतदान पदाधिकारी चार द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा एक तृतीय मतदान पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगे ।चार की संख्या में द्वितीय मतदान पदाधिकारी में से पहला द्वितीय मतदान पदाधिकारी अन्य चुनाव की भांति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे जबकि शेष तीन द्वितीय मतदान पदाधिकारी के पास अलग-अलग कंट्रोल यूनिट संभालने की जिम्मेदारी होगी्। उनका पदनाम होगा पी टू 1, पी टू 2 तथा पी टू  3। मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद के लिए अलग-अलग तीन पर्ची दिया जाएगा जिसे मतदान समाप्ति के पश्चात मतदाता से वापस ले लिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त शशि रंजन, प्रशिक्षण के वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षु आई.ए.एस.विशाल सागर अपर समाहर्ता इंदु गुप्ता ,कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम विनय कुमार सिंकू,जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन,अग्र परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, मास्टर प्रशिक्षक संजीव कुमार ,महादेव ठाकुर तथा वीरेंद्र कुमार साह ने भी प्रशिक्षणार्थियों को मतदान कार्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई ।
अवसर पर बड़ी संख्या में पीठासीन ,प्रथम द्वितीय तथा तृतीय मतदान पदाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं कर्मीगण मौजूद थे । 


Sunday, 1 April 2018

दुमका 01 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 159 
नगरपालिका आमचुनाव को लेकर कोषांगों की कार्यगति हुई तेज...

जैसे जैसे नगरपालिका आमचुनाव 2018 का समय नजदीक आता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया के सुचारु रुप से संचालन हेतु बनाये गये तमाम कोषांग अपने अपने दायित्वों के निर्वहन में पूरी तत्परता से कार्यशील हो गया है।
राज्य सरकार के अधीन काम करनेवाली तमाम विभाग या सरकारी उपक्रम आदि से सम्बंधित सभी कोटि के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची प्राप्त कर उसका पंजीकरण करना। मतदान कर्मी सहित पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, सेक्टर आफिसर, मतगणना कर्मी, स्ट्रांगरुम कर्मी, सुरक्षाकर्मी आदि की आवश्यकता का आकलन कर चुनाव कर्तव्य हेतु प्रतिनियुक्ति, निर्वाचन कार्य हेतु मतदान केन्द्र से सम्बन्धित रुटचार्ट, कम्युनिकेशन प्लान तथा मतदानकर्मियों का पहचान पत्र तैयार करना, सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र का तामिला सुनिश्चित कराना आदि चुनाव से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी कार्मिक कोषांग की ही होती है।
वर्ष 2018 नगरपालिका आम चुनाव के संचालन हेतु जिला सूचना विज्ञान केन्द्र दुमका में संचालित कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम दुमका विनय कुमार सिंकू, प्रभारी पदाधिकारी के रुप में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी दुमका रवि रंजन, जिला स्थापना उपसमाहर्ता दुमका वीर प्रकाश प्रसाद तथा अग्र परियोजना पदाधिकारी काठीजोरिया सुधीर कुमार सिंह हैं। इनकी सहायता के लिए मोहम्मद आरिफ हुसैन, शैलेंद्र कुमार मिश्र एदीपक कुमार एराजू कुमार, अर्णव सूत्रधार, निशांत कुमार, सुभाष चंद्र मंडल, ज्ञानेंद्र पांडे, शिशिर कुमार घोष, श्रीकांत प्रसाद, समसुल अंसारी, विकास कुमार पाल, जय प्रकाश राय, मनीष कुमार, परिमल मंडल, मैक्सवेल पीटर हेंब्रम, मोहम्मद आदिल, विनय कुमार ठाकुर तथा मोहम्मद सिद्दीक हैं।

दुमका 01 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 158