Thursday, 1 November 2018

दुमका 01 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1007
प्रखंड सभागार जामा में आदिवासी विकास समिति के तहत योजना चयन से सम्बन्धित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आदिवासी विकास समिति को निदेश दिया कि 2 नम्बर को योजनाओं का चयन कर प्रखंड कार्यालय में जामा करे ताकि समिति के खाते में ससमय राशि जामा कराया जा सके। पंचायत सचिवों को आम बगवानी, कूप निर्माण, डोभा निर्माण इत्यादि योजनायें लेने का निदेष दिया गया ।

दुमका 01 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1006
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज का प्रावधान है। कोई भी आहर्ता पूरी करने वाला किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल से यह लाभ ले सकता है। दुमका के सदर अस्पताल में 01 नवम्बर 2018 को इस योजना के तहत 4 मरीज भर्ती हुआ तथा 6 चयनित लाभुको के बीच गोल्ड कार्ड जारी किया गया। दुमका जिला के रहने वाले पदमा देवी, आनंद हेम्ब्रम, तुलानी देवी, मालोती हेम्ब्रम सदर अस्पताल दुमका में आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क ईलाज के लिए भर्ती हुए है। आयुष्मान मित्र आनन्द मिस्त्री, अंकित पाण्डेय ने बताया इनका ईलाज जारी है। इन्हें ईलाज के दौरान किसी प्रकार की राशि नही चुकानी पड़ेगी।
दुमका 01 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1005
रामगढ़ प्रखंड के अंचल अधिकारी रामा रविदास ने प्रखण्ड के भटूरिया पंचायत पहुँचकर शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों से बात चीत की एवम उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने लाभुकों को शौचालय उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। लाभुकों से कहा कि शौचालय का उपयोग करें। खुले में शौच न जाएं। स्वच्छ्ता को बनाये रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लाभुकों को निर्माणाधीन शौचालय को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। श्रमदान कर शौचालय निर्माण को पूरा करें ताकि ससमय जिला को ओडीएफ करने में सफल हो सकें।


दुमका 01 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1004
सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जरमुंडी प्रखण्ड के सहारा पंचायत भवन में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र के मानस दत्ता ने सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, जननी सुरक्षा योजना, सौभाग्य योजना ,मिशन इंद्रधनुष ,मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, तेजस्विनी योजना, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना, मातृत्व लाभ योजना, विशिष्ट जनजाति खाद्य सुरक्षा योजना, जन धन योजना, मुद्रा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना आदि से से स्थानीय लोगों को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो सरकार द्वारा जारी की गई टॉल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र में अपनी षिकायत सरकार तक पहंुचा सकते है। अगर आप अपनी पहचान को गुप्त रखना चाहते हैं तो आपकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि वे सरकार की कई योजना का लाभ ले रहे हैं लेकिन कई योजनाओं की जानकारी नहीं है जिस कारण से वे उसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमें काफी लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने अपनी कई समस्याओं से अवगत कराया। 
इस अवसर पर पंचायत भवन में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


दुमका 01 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1003
दुमका के इंडोर स्टेडियम में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) द्वारा ग्लोबल एग्रीकल्चर एण्ड फूड समिट आयोजन हेतु रोड शो सह जिला स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल द्वारा द्वीप प्रज्जविलत कर इस मेले का विधिवत शुरुआत की गई।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष आसीम मंडल ने कहा कि भूगर्भ जलस्तर में काफी गिरवाट है। इसके लिए पानी के बचाव करने की जरुरत है। हमें खुद जागरुक होकर लोगों को जागरुक करने की आवष्यकता है। सरकार के द्वारा जो भी योजनायें चलाई जाती है उन योजनाओं का लाभ आप अवष्य ले।
अपने संबोधन प्रषिक्षु आई ए एस शषि प्रकाष ने कहा कि झारखंड कृषि प्रधान राज्य है। यहां के किसान बहुत ही मेहनती है। किसान को मार्केट वैल्यू को जानने की जरुरत है। सरकार के द्वारा कृषि बीमा के तहत लाभ दिया जाता है इसकी जानकारी प्राप्त कर इस बीमा का लाभ अवष्य ले। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड के पंचायत स्तर पर एक मंडी का निर्माण कर उस मंडी को बाजार से जोड़ा जाय ताकि बाजार में फसल के लिए जो दर निर्धारित किया जाता है वही दर किसानों को मंडी के माध्यम से मिल सके। तभी जाकर किसानों की आय दोगुनी हो पायेगी।
इस अवसर पर एनएपी निदेषक विनय कुमार सिंकू ने कहा कि किसान को अपने उत्पादन के साथ-साथ मार्केटिंग के बारे में जानने की जरुरत है। यहां जो भी जानकारी आपको दी जा रही है इसे अपने जीवन में उतारे और लाभ उठाएँ।
संयुक्त कृषि निदेषक संथाल परगना दुमका अजय कुमार सिंह ने कहा कि फसल की मात्र पर नही बल्कि फसल की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरुरत है। जो भी फसल की खेती आप करते है उस फसल के मार्केट वैल्यू की जानकारी लें तथा उस फसल को मार्केट तक पहंुचकर उसका उचित मूल्य प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि फसल के उत्पादन में आपको आॅर्गेनिक विधि को अपनाने की जरुरत है, तभी जाकर आपकी आय में बढ़ोत्तरी सम्भव है।
कार्यक्रम में उप निदेषक भूमि सरंरक्षण, जिला उद्योग पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक दुमका ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के स्टाॅल भी लगाये गये थे, जहां बड़ी संख्या में किसान जाकर योजना की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। 
आयोजन के दौरान कृषि कल्याण अभियान योजनान्तर्गत पम्प सेट, बीज तथा मृदा कार्ड का वितरण किसानों के बीच किया गया।
इस अवसर पर आत्मा निदेषक दिलेष्वर महतो, जिला कृषि पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में किसान लोग उपस्थित थे।








दुमका 01 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1002
जरमुंडी प्रखंड के सहारा पंचायत भवन में जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन उप निदेशक जनसम्पर्क शालिनी वर्मा की उपस्थिति में किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उप निदेशक जनसम्पर्क शालिनी वर्मा ने कहा कि महिलायें सिर्फ स्वयं सहायता समूह से न जुड़ें बल्कि इस समूह से जुड़कर आर्थिक उन्नति के दिशा में कार्य करें। समूह से जुड़कर आप आर्थिक रूप से सशक्त बनें तभी समूह से जुड़ना सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कार्य किये जा रहे हैं। आपको जागरूक होने की जरूरत है। जागरूक बनें तथा अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करने का कार्य करें। सरकार महिलाओं को सम्मान देने का कार्य कर रही है आज से कुछ वर्ष पूर्व महिलाओं को शौच जाने के लिए अंधेरा का इंतजार करना पड़ता था लेकिन सरकार ने महिलाओं के दर्द को समझा स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार की प्रोत्साहन राशि भी दे रही है ताकि आप अपने घरों में शौचालय का निर्माण करें और उसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि कई लोग इस अभियान के तहत शौचालय निर्माण तो कर रहे हैं लेकिन शौचालय के उपयोग को लेकर जागरुक नहीं है। शौचालय का उपयोग अवष्य करे तथा उसके साफ-सफाई का ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि अपने आस पास साफ सफाई का माहौल रखें। स्वच्छ्ता को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें कुछ वक्त निकालकर अपने आस पास में अवश्य साफ सफाई करें। यह एक अच्छी शुरुआत इस पंचायत के लिए होगी और जिला तथा राज्य स्तर पर लोगों को एक अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं भी  चलाई जा रही है। योग्य लाभुक को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है अगर अब भी आपको सरकार की योजना का लाभ न मिल रहा हो तो प्रखण्ड कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ लें। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें तथा कोशिश करें कि बच्चे स्कूल से आने के उपरांत घर में भी पढ़ाई करें। शिक्षा ही किसी समाज को बेहतर बना सकता है। छोटे-छोटे बच्चों को अवश्य  आंगनबाड़ी केंद्र भेजें। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना , मातृत्व वंदना योजना, लक्ष्मी लाडली योजना, कन्यादान योजना आदि कई कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की एवम लोगों को इस योजना के तहत लाभ लेने को कहा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उप निदेशक जनसम्पर्क ने कहा कि आपकी हर समस्या दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि आपकी हर समस्या दूर हो सके। आपको भी जागरूक होना होगा।


दुमका 31 अक्टूबर 2018 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1001

सरैयाहाट प्रखंड के चन्दुबथान पंचायत के भेलवाडंगाल ग्राम में रात्री चैपाल का आयोजन किया गया। इस रात्रि चैपाल का उद्देष्य लोगों को शौचालय उपयोग हेतु जागरुक करना था। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी विद्याभूषण द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग हेतु जागरुक किया गया तथा शौचालय के उपयोग से होने वाले फायदे से अवगत कराया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि शौचालय का उपयोग करे तथा अपने आस-पास के लोगों को भी शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि कई ऐसे भी लोग हैं जिनके घरों में शौचालय का निर्माण तो हो चुका है लेकिन वे अब भी खुले में शौच के लिये जाते है। उन्होंने लाभुकों को निर्माणाधीन शौचालय को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा ताकि ससमय निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।