Friday, 3 May 2019

दुमका 03 मई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0522

स्वीप के तहत ‘‘कोड फोर वोट‘‘ (इलेक्शन हेकेथोन 2019) नामक प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दिनों किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को एक मोबाईल एप्प निर्माण करना था। इस एप्प की विधिवत लाॅन्चिंग व्यय प्रेक्षक श्री उमेश कुमार गर्ग भा.रा.से., श्री शिव कृष्णा के. भा.रा.से., जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त वरूण रंजन, प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश द्वारा विधिवत रूप से की गई।  
इस प्रतियोगिता में एनआईटी दुर्गापुर के गौरव, राज स्वरूप, शेन, सागेन, इन्द्रा की टीम द्वारा बनाये गये मोबाईल एप्प को बेस्ट एप्प के रूप में चयनित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एनआईटी दुर्गापुर के टीम को 75 हजार रुपये का चेक समर्पित किया। इससे पूर्व उक्त टीम द्वारा एप्प से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। कोई भी व्यक्ति प्ले स्टोर से Dumka Election 2019  टाईप कर इस मोबाईल एप्प को डाउनलोड कर सकता है। 
जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि ‘‘कोड फोर वोट‘‘ (इलेक्शन हेकेथोन 2019) के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कई काॅलेज के छात्रों ने भाग लिया था। आईआईटी, आईएसएन धनबाद जैसे कई काॅलेजों के छात्रों ने इस प्रतियोगिता के लिए अपना आवेदन दिया था। लेकिन अंततः एनआईटी दुर्गापुर के गौरव, राज स्वरूप, शेन, सागेन, इन्द्रा की टीम के द्वारा बनाये गये एप्प को बेस्ट एप्प के रूप में पुरस्कृत किया गया है। इस मोबाईल एप्प के माध्यम से मतदाताओं को चुनाव से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल सकेंगी। साथ ही एप्प के माध्यम से आम जनता तथा जिला प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने साथ-साथ मतदाताओं जागरुक करने का कार्य किया जा सकेगा। 

दुमका 03 मई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0521

वोटर कार्ड दिखाईये और 5 प्रतिशत एवं 10 प्रतिशत बस भाड़ा पर छूट पाईये...

लोकसभा चुनाव 2019 में अधिक से अधिक लोग अपने घरों से निकल कर मतदान  करें। मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो इसे ध्यान में रखते हुए स्वीप कोषांग द्वारा जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बस एसोसियेशन के अध्यक्ष ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार को पत्र के माध्यम से यह सूचना दी है कि वोटर कार्ड दिखाकर कोई भी व्यक्ति दुमका से प्रस्थान करते समय बस भाड़ा में 5 प्रतिशत एवं 10 प्रतिशत की छूट पा सकता है। बस ऐसोसियेशन के अध्यक्ष एवं वाहन स्वामियों के द्वारा उक्त के संदर्भ में विशेष छूट की व्यवस्था की गई है। अगर कोई भी मतदाता/यात्रियों द्वारा यात्रा के दौरान वोटर कार्ड प्रस्तुत किया जाता है तो उन्हें दिनांक 19 मई 2019 तक 5 प्रतिशत की छूट दी जायेगी एवं दिनांक 19 मई से 23 मई 2019 तक ऊंगली पर लगे अमिट स्याही दिखाने पर कोई भी यात्री 10 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। 
जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा मतदाता भाग ले सकें। इसके लिए बस एसोसियेशन द्वारा उठाये गये कदम की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। आज से लेकर मतदान के दिन तक जो भी व्यक्ति बस के माध्यम से यात्रा करेंगे। उन्हें 5 प्रतिशत की छूट पूरे भाड़े पर वोटर कार्ड दिखाने पर दी जायेगी। वोटिंग के दिन से मतगणना तक अमिट स्याही दिखाने पर 10 प्रतिशत का छूट दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिला इलेक्शन टीम तहे दिल से बस एसोसियेशन को धन्यवाद देता है। उन्होंने कहा कि बस एसोसियेशन को स्वीप दुमका द्वारा बनाये गये विभिन्न जागरूकता गीत को भी पेन ड्राईव के माध्यम से दिया गया है। ताकि वे यात्रा के दौरान इन गानों को बजायें, लोक तंत्र के महापर्व में भाग लेने हेतु अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।     




दुमका 03 मई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0520

अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका राकेश कुमार ने  कहा कि उपायुक्त मुकेश कुमार के निदेश पर जिला नियंत्रण कक्ष को फोनी चक्रवाती तूफान से बचाव एवं स्थिति से निपटारा हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में दिनांक 03 से 05 मई 2019 तक पालीवार कर्मियों एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 
राजीव मुर्मू सहायक तकनिकी प्रबंधक आत्मा दुमका, मो0 हसीम कनीय अभियंता सिंचाई प्रमंडल, दुमका श्री लालचन्द दास कनीय अभियंता भवन प्रमंडल, दुमका को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं0 0634-236047, 8825253909, 7004594423 आमजनों के लिए जारी किया गया है।
दिनांक-03 मई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-519

उपायुक्त मुकेश कुमार के निदेश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कोषांग के तहत विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना जनसम्पर्क विभाग के द्वारा एलईडी वाहन (जागरुकता रथ) के माध्यम से स्वीप कोषांग के द्वारा प्रखंड रामगढ़ के पंचायत थाड़ीहाट गांव कनहार में मतदान के लिए मतदाताओं को वीडियो क्लिप दिखाकर जागरुक किया जा रहा है। इस जागरुकता रथ के माध्यम से मतदाताओं के बीच पहुंच कर मतदान करने हेतु स्थानीय भाषा में वीडियो/ओडियो क्लिप दिखाया जा रहा है और मतदान हेतु लोगों को जागरुक किया जा रहा है। 
जिला प्रशासन दुमका द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को 19 मई 2019 को मतदान करने हेतु जागरुक करने का सतत् प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि लोकतंत्र के इस महात्यौहार में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो तथा दुमका जिले में मतदान की प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो। 

दिनांक-03 मई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-518
लोकसभा आम चुनाव 2019 को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए दुमका जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर पहली बार ईवीएम के साथ वीवीपैट का प्रयोग किया जायेगा। इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार के निदेश के आलोक में मतदान पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लगातार हैण्ड्स आॅन ट्रेनिंग दिया जा रहा है। मतदान कर्मियों को तिथिवार प्रशिक्षण कोषांग दुमका में ईवीएम, वीवीपैट का हैण्ड्स आॅन ट्रेनिंग दिया जा रहा है। जहां पर सभी पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी खुद से ईवीएम एवं वीवीपैट से जुड़ी हैण्ड्स आॅन ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे है। इस प्रशिक्षण सत्र में सभी तरह के डमी प्रपत्र को भी दिखाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रत्येक दिन प्रशिक्षण कोषांग दुमका में 10 बजे से संध्या 5 बजे तक दिया जा रहा है। प्रशिक्षण को 17 मई 2019 तक दिया जायेगा ताकि मतदान के दिन मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो। लोकसभा आम चुनाव 2019 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना जिला प्रशासन का उद्देश्य है। 
इस प्रशिक्षण में श्वेता भारती, कृति वर्षा, सोनी कुमारी, शालीनता कुमारी, खुशबू कुमारी, नीलू कुमारी, सुजाता कुमारी, ज्वाना हाँसदा, शीला ग्रेडियस मुर्मू उपस्थित थे।

 दिनांक-03 मई 2019
 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-517

"फोनी" चक्रवाती तूफान के दौरान सतर्क रहें...

भारी वर्षा तेज हवा के समय वाहन ना चलाएं...

विचलित न हों,न ही अफवाह पर ध्यान दें...

-मुकेश कुमार,उपायुक्त,दुमका

मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर 3 तथा 4 मई 2019 को "फोनी" चक्रवाती तूफान   झारखंड सहित आसपास के राज्यों मे आने की संभावना है।दुमका जिले में भी इसका असर देखा जा सकता है। उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि "फोनी"चक्रवाती तूफान के दौरान सतर्क रहें , अधिक से अधिक समय अपने घरों पर रहे। भारी वर्षा तेज हवा के समय वाहन ना चलाएं। उन्होंने कहा कि "फोनी" चक्रवाती तूफान उड़ीसा के पूरी के तट से टकरा चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड और आसपास के राज्यों में इसकी तीव्रता बढ़ेगी। 90 से 100 किलोमीटर तक के रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष दुमका को पूरी तरह से एक्टिव मोड पर रखा गया है।पालीवार कर्मियों, पदाधिकारियों के प्रतिनियुक्ति की गई है। सिविल सर्जन दुमका को उक्त अवसर पर आपात स्थिति से निपटने हेतु सदर अस्पताल दुमका एवं जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि स्थानों पर चिकित्सा पदाधिकारी,स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने हेतु निर्देश दिया गया है। सभी एंबुलेंस को एक्टिव मोड में रखने हेतु निर्देशित किया गया है। 
आंधी तूफान के कारण किसी भी पथ पर आवागमन बाधित ना हो इस संबंध में भी संबंधित अधिकारी को जेसीबी मशीन सुरक्षित रखने हेतु निर्देश दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को अग्निशमन वाहन को भी अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को अग्निशमन वाहन को भी अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया है। नदी, मसानजोर डैम के जल स्तर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया है कि कमजोर विद्युत तारों पर विशेष निगरानी रखी जाए। तेज हवा एवं वर्षा होने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दिया जाए। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार को आवश्यक खाद्य सामग्री सुरक्षित रखने हेतु निर्देश दिया जाए।उन्होंने सभी कार्यालय प्रधान को भी निर्देश दिया है कि कार्यालय में अवकाश के दौरान मैन स्विच ऑफ रहे इसे सुनिश्चित करें ।
उन्होंने लोगों से अपील की कि कच्चे मकान में ना रहें,अपने सगे संबंधियों के यहां पक्के मकान में चले जाएं। अपने मोबाइल चार्ज करके रखें ताकि सूचनाओंका आदान प्रदान किया जा सके । उन्होंने यह भी अपील किया है कि अफवाह पर ध्यान न दें और न ही किसी परिस्थित में विचलित हो । जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है ।

Thursday, 2 May 2019

दुमका 02 मई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0516

स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि स्वीप कोषांग के द्वारा दम दिखाओ दुमका अभियान के तहत ‘‘इलेक्षन हेकेथोन‘‘ का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न काॅलेजो के छात्रो ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में चुनाव से संबंधित मोबाईल एप्प का निर्माण करना था। जिसमें एनआईटी दुर्गापूर के छात्रों ने सबसे बेहतरीन मोबाईल एप्प का निर्माण किया है। पुरुस्कार के रुप में छात्रों को 75 हजार की राषि दी जायेगी। कोई भी व्यक्ति प्ले स्टोर जाकर क्न्डज्ञ म्स्म्ब्ज्प्व्छ 2019 डाउनलोड कर सकता है। इस एप्प के माध्यम से स्वीप के तहत किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी तथा चुनाव से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। 3 मई 2019 को विधिवत रुप से इस एप्प की लाॅचिंग की जायेगी।